राखी पर बहनों को योगी सरकार की सौगात: 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा, 60+ महिलाओं का किराया माफ

UP Raksha Bandhan Free Bus Service: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में महिलाओं के लिए तीन दिनों तक मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों के साथ-साथ सिटी बस सेवाओं में भी लागू होगी।

27 अगस्त सुबह 6 बजे से फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक सरकारी रोडवेज और सिटी बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान अपने मायके जाने वाली बहनों को सुरक्षित और आसान यात्रा की सुविधा देना है।

आधार या वोटर आईडी दिखाना होगा

मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश की निवासी 60 वर्ष तक की महिलाएं अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखा सकती हैं। पात्र महिला से बस यात्रा का कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा

सरकार की घोषणा के अनुसार महिला अपने साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त में ले जा सकेगी। इससे रक्षाबंधन पर अकेले सफर करने वाली महिलाओं को भी अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः  नेपाल में ग्लेशियल फ्लड का कहर: 100 की मौत, 1000 से ज्यादा लापता; बिहार-UP में खतरा

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को स्थायी मुफ्त यात्रा

रक्षाबंधन के तीन दिन की मुफ्त यात्रा के अलावा योगी सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। 29 अगस्त से 60 से ज्यादा उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज बसों में स्थायी रूप से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने की घोषणा की गई है।

यह सुविधा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत लागू की जाएगी। सरकार के अनुमान के मुताबिक, इससे करीब 80 से 90 लाख महिलाओं को फायदा होगा और योजना पर हर महीने लगभग 22.55 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को डबल राहत

योगी सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर महिलाओं को दोहरी राहत मिलेगी। एक ओर सभी पात्र महिलाओं को तीन दिनों तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी, वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज यात्रा की सुविधा स्थायी तौर पर मुफ्त हो जाएगी।

ये भी पढ़ेंः 31 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मॉनसून: 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Spread the love

Related Posts

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

Chorbagan Durga Puja stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सप्तमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती