India vs West Indies T20: भारत ने पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 102 रन की पारी खेली। यह टी-20 इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर का पहला शतक है। उनकी पारी की बदौलत भारत ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से भी कुछ खास रिकॉर्ड बने। मैच के दौरान ईशान किशन के कैच और शिमरोन हेटमायर के रनआउट को लेकर भी चर्चा रही।
1. श्रेयस अय्यर का पहला T20I शतक
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 102 रन बनाए। यह उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए।
Sealed in 𝙨𝙤𝙢𝙚 𝙨𝙩𝙮𝙡𝙚! 💥
🎥 A breathtaking batting display from #TeamIndia to clinch the 1️⃣st T20I by eight wickets 👊
Scorecard ▶️ https://t.co/2czVyKWreK
#INDvWI | @mflone_ https://t.co/JgxYkZLDwS
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
2. रनचेज में चार साल बाद भारतीय बल्लेबाज का शतक
श्रेयस अय्यर के शतक के साथ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज के शतक का चार साल का इंतजार खत्म हुआ। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ रनचेज में शतक लगाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा दो शतक केएल राहुल के नाम हैं।
3. डेब्यू मैच में नमन धीर का कमाल
टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे नमन धीर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल मैच में तीन विकेट लेने वाले भारत के तीसरे स्पिनर बन गए। उनसे पहले प्रज्ञान ओझा और अक्षर पटेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
4. अक्षर पटेल ने चौथी बार किया विकेट मेडन
अक्षर पटेल ने पारी के छठे ओवर में रोवमेन पॉवेल को आउट किया और पूरे ओवर में एक भी रन नहीं दिया। टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के दौरान यह अक्षर का चौथा विकेट मेडन ओवर रहा। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार इस मामले में सबसे आगे हैं, जिन्होंने छह बार ऐसा किया है।
ये भी पढ़ेंः राहुल-प्रियंका को 2 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, 8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था
5. हेटमायर सातवीं बार रनआउट
शिमरोन हेटमायर टी-20 इंटरनेशनल में सातवीं बार रनआउट हुए। इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार रनआउट होने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बन गए। आंद्रे फ्लेचर छह बार रनआउट हुए हैं।
6. मयंक यादव के पहले ओवर में चार चौके
मयंक यादव के पहले ओवर में शाई होप ने चार चौके लगाए। होप ने पहली गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से चौका लगाया। दूसरी गेंद को डाउन द ग्राउंड खेलकर बाउंड्री हासिल की। इसके बाद ओवर की आखिरी दो गेंदों पर भी उन्होंने चौके जड़े।
7. ईशान किशन के कैच पर विवाद
भारतीय पारी के 11वें ओवर में ईशान किशन के कैच को लेकर विवाद हुआ। शमर स्प्रिंग की फुलटॉस गेंद पर ईशान ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। डीप स्क्वायर कवर पर फोर्ड ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा।
थर्ड अंपायर ने काफी देर तक रिप्ले देखने के बाद ईशान को नॉट आउट करार दिया। फैसला आने के बाद फोर्ड मैदान पर ही हैरान होकर बैठ गए। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी इस फैसले से नाखुश नजर आए। डगआउट में मौजूद मुख्य कोच डैरेन सैमी ने भी हाथ उठाकर फैसले पर नाराजगी जताई।
भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
श्रेयस अय्यर की नाबाद शतकीय पारी ने भारत की जीत को आसान बना दिया। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त हासिल की। मुकाबले में जहां श्रेयस अय्यर और नमन धीर का प्रदर्शन चर्चा में रहा, वहीं हेटमायर के रनआउट और ईशान किशन के कैच का फैसला भी मैच के प्रमुख मोमेंट्स में शामिल रहा।
ये भी पढ़ेंः पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन! CM ऑफिस से जुड़े मामले में 8 ठिकानों पर रेड, 6 नामजद; केजरीवाल बोले- ‘बीजेपी की बौखलाहट’






