CJP Protest in Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस बॉडी कैमरों के जरिए भी निगरानी कर रही है। इसके अलावा, दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।
बॉडी कैमरों से रिकॉर्ड होंगी प्रदर्शन के दौरान की घटनाएं
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी कैमरों का इस्तेमाल किया है। ये कैमरे पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगाए जाते हैं और घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं। इनमें अंधेरे में भी रिकॉर्डिंग करने की सुविधा है।
एक पुलिसकर्मी के मुताबिक, इन कैमरों का इस्तेमाल पुलिसकर्मियों और दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान हाथापाई या विवाद की स्थिति में पुलिस पर कई तरह के आरोप लगते हैं। ऐसे में बॉडी कैमरों की रिकॉर्डिंग से घटना के वास्तविक घटनाक्रम को समझने और पुलिस की कार्रवाई की जांच करने में मदद मिल सकती है।
#WATCH | Delhi Police personnel use body cameras on their uniform as they are deployed for security ahead of the CJP protest today. These body cameras work even in the dark.
A Police personnel says, “These body cams are to protect us and others. In situations of manhandling, allegations are levelled against Delhi Police. So, these body cams will prove whether we did anything to anyone or not. This will record eveything…”
— ANI (@ANI) October 10, 2026
पिछले प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई निगरानी
इससे पहले CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर आरोप लगे थे। इसी पृष्ठभूमि में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी कैमरों का इस्तेमाल बढ़ाया है। इन कैमरों का उद्देश्य घटनाओं का रिकॉर्ड रखना है, ताकि किसी विवाद या आरोप की स्थिति में वीडियो फुटेज के आधार पर तथ्यों की जांच की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने जवानों को संयम बरतने और किसी भी स्थिति में पेशेवर तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा योजना में बैरिकेडिंग, निगरानी कैमरों और अन्य सुरक्षा उपायों को भी शामिल किया गया है।
दिल्ली की सीमाओं से संवेदनशील इलाकों तक पहरा
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है। जंतर-मंतर और नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
रेलवे स्टेशनों और बस टर्मिनलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यात्रियों और वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क हैं।
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। लोनी गोल चक्कर और अप्सरा बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
VIDEO | Delhi Police on high alert ahead of CJP protest at Jantar Mantar. Intensive checking of vehicles entering Delhi from Uttar Pradesh underway at Loni Gol Chakkar and Apsara Border.
#DelhiNews #DelhiPolice
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/roPuXjI3Ov
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2026
CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। होटल ली मेरिडियन के पास गोल चक्कर के आसपास ड्रोन से सुरक्षा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
#WATCH | Delhi: Drones being used to monitor the security situation around the roundabout near Hotel Le Méridien, ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. https://t.co/y93a41TzMd
— ANI (@ANI) October 10, 2026
CJP प्रदर्शन से पहले होटल ली मेरिडियन के पास पहुंचे कुछ छात्रों और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।
#WATCH | Delhi: Police detain a few students and protesters who had reached near Hotel Le Méridien ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. https://t.co/qFyLtXPfjT
— ANI (@ANI) October 10, 2026
CJP प्रदर्शन से पहले होटल ली मेरिडियन के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां दिल्ली पुलिस के साथ RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स के जवान भी तैनात हैं।
#WATCH | Delhi: Heavy security deployed around the roundabout near Hotel Le Méridien, ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. RAF, Pink Force of Delhi Police and CRPF are also here, besides the Delhi Police personnel. https://t.co/4RyN6Af07d
— ANI (@ANI) October 10, 2026
CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने MG रोड पर वाहनों और बसों की सघन जांच की। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महरौली इलाके में लाउडस्पीकर से घोषणाएं की जा रही हैं।
#WATCH | Delhi: Delhi Police conducts intensive vehicle and bus checks along MG Road ahead of the protest called by CJP at Jantar Mantar.
Loudspeaker announcements are also being made in the Mehrauli area to maintain public order. https://t.co/2Gl8FFxZQ0
— ANI (@ANI) October 10, 2026
45 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद
CJP प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं पर भी असर पड़ा है। शुरुआत में 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने की योजना थी, लेकिन संशोधित व्यवस्था के तहत 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास संबंधी प्रतिबंध लागू किए गए हैं। ये पाबंदियां 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई हैं।
इसके अलावा, गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक निलंबित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के चलते कुछ रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले मेट्रो और रेलवे की ताजा जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।
Service Update – Revised
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 till 06:00 PM on 10th October, 2026. Further the situation will be reviewed by the security agencies and necessary updates will be shared accordingly. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations except New Delhi metro station.
1. Janpath
2. Patel Chowk
3. Central Secretariat
4. Lok Kalyan Marg
5. Rajiv Chowk
6. New Delhi
7. Seva Teerth
8. Mandi House
9. Barakhamba Road
10. ITO
11. Delhi Gate
12. Khan Market
13. Ramakrishna Ashram Marg
14. Jhandewalan
15. Supreme Court
16. Indraprastha
17. Shivaji Stadium
18. Dilli Haat-INA
19. Hauz Khas
20. Jor Bagh
21. Lajpat Nagar
22. Jangpura
23. Ashram
24. Jamia Millia Islamia
25. Chawri Bazar
26. Jama Masjid
27. Karol Bagh
28. Rajendra Place
29. Vishwavidyalaya
30. Kashmere Gate
31. Inderlok
32. Guru Teg Bahadur Nagar
33. Netaji Subhash Place
34. Azadpur
35. Jahangirpuri
36. Haiderpur Badli Mor
37. Majlis Park
38. Seelampur
39. Maujpur-Babarpur
40. Jafrabad
41. Welcome
42. Yamuna Vihar
43. Khajuri Khas
44. Shahdara
45. RithalaThis is in partial modification of the update shared earlier about the closure of Metro stations.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के खिलाफ प्रदर्शन
CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं। चुनाव आयोग और सरकार की ओर से मतदाता सूची में हेरफेर के आरोपों को खारिज किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन नहीं मिलने का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है। इसके बावजूद प्रदर्शन के आयोजकों ने अपनी मांगों को उठाने की बात कही है। ऐसे में राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और पुलिस की नजर प्रदर्शन से जुड़े हर घटनाक्रम पर है।
ये भी पढ़ेंः CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती पर SC की टिप्पणी, CJI बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं






