माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। कंपनी की कई जरूरी सेवाएं प्रभावित होने से 74 देशों और क्षेत्रों में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका असर एयरलाइंस, बैंकिंग, सरकारी संस्थानों, स्कूलों और अस्पतालों तक देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया में खुफिया एजेंसियों और पुलिस सेवाओं का कामकाज प्रभावित हुआ, जबकि जापान में सरकारी सिस्टम और हॉन्गकॉन्ग में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा। फिलीपींस में अदालतों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
भारत में भी माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी का असर हवाई सेवाओं पर दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह स्पाइसजेट ने दिल्ली से उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइट्स रद्द कर दीं, जबकि दरभंगा और मुंबई जाने वाली दो उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी। इंडिगो और अकासा एयर ने भी यात्रियों को अलर्ट किया।
74 देशों में एक घंटे के भीतर पहुंची आउटेज की शिकायतें
डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, 12 नवंबर को माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई खराबी की शिकायतें तेजी से बढ़ीं। करीब एक घंटे के भीतर 74 देशों और क्षेत्रों से आउटेज की रिपोर्ट सामने आने लगी। अमेरिका से शुरू हुई शिकायतों का दायरा धीरे-धीरे ब्रिटेन, भारत, न्यूजीलैंड समेत दूसरे देशों तक पहुंच गया।
आंकड़ों के मुताबिक, एक समय माइक्रोसॉफ्ट की पांच सेवाओं को लेकर हर मिनट करीब 19,650 शिकायतें दर्ज हो रही थीं, जबकि सामान्य गुरुवार को यह संख्या 15 से भी कम रहती है। अकेले आउटलुक को लेकर शिकायतें सामान्य स्तर से 2,000 गुना से ज्यादा बढ़ गईं।
Microsoft’s outage reports on November 12 reached 74 countries and territories in about an hour on Downdetector.
Microsoft says its Exchange Online incident began at 16:17 UTC. Reports to Downdetector about Outlook began climbing at about 17:25 UTC, 12:25 in New York. By 18:25, reports about five Microsoft services combined reached 19,650 a minute, against <15 a minute on an average Thursday.
Outlook reports alone peaked at more than 2,000 times their normal level.
Reports did not stay in the Americas. They jumped tenfold in the UK at 17:43, in India at 23:21 local time and in New Zealand at 06:55 local time. Between 17:00 and 18:55 UTC, nearly 3 in 10 reports came from outside the US. We count a country here once its reports reach ten times normal and at least 20 in five minutes.
Reports about Microsoft 365, Copilot, Teams and OneDrive each rose more than a hundredfold, and Azure about a hundredfold. Xbox, GitHub and LinkedIn, also Microsoft’s, rose far less.
Microsoft said a portion of its infrastructure was experiencing elevated load across multiple regions. At 19:38 UTC, reports were still running at more than 11,000 a minute.
— Downdetector (@downdetector) November 12, 2026
आउटलुक, टीम्स और वनड्राइव जैसी सेवाएं प्रभावित
माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी का असर उसकी कई लोकप्रिय सेवाओं पर पड़ा। इनमें आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट 365, कोपायलट, टीम्स, वनड्राइव और एज्योर शामिल हैं।
इन सेवाओं में परेशानी आने से यूजर्स को ईमेल भेजने और प्राप्त करने, ऑनलाइन मीटिंग करने और क्लाउड पर फाइल सेव करने में दिक्कत हुई। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के काम नहीं करने को लेकर 1.40 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं।
माइक्रोसॉफ्ट ने बताई तकनीकी खराबी की वजह
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के एक हिस्से में कई क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा लोड देखा गया। इसके चलते सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित हुई और यूजर्स को लॉगिन तथा कनेक्टिविटी संबंधी परेशानियां आने लगीं।
कंपनी ने सिस्टम को सामान्य करने के लिए तकनीकी स्तर पर सुधार के प्रयास शुरू किए। हालांकि, शुरुआती कोशिशों के बाद भी सभी सेवाएं तत्काल बहाल नहीं हो सकीं। कंपनी की ओर से सर्वर और नेटवर्क पर पड़ रहे अतिरिक्त लोड को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।
भारत में यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले स्टेटस चेक करने की सलाह
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर भारत में हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। शुक्रवार सुबह दिल्ली से स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द हुईं, जबकि दरभंगा और मुंबई जाने वाली दो फ्लाइट्स में देरी हुई।
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से अपील की कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट का अपडेट जरूर ले लें। इंडिगो और अकासा एयर ने भी यात्रियों को संभावित तकनीकी परेशानी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की।
Passenger Advisory issued at 10:05 hrs.
For Live flight status: https://t.co/1CVJNL6Ry1
#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory https://t.co/HdcWqf4tMw— Delhi Airport (@DelhiAirport) November 13, 2026
दुनिया की डिजिटल व्यवस्था पर निर्भरता फिर चर्चा में
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई इस खराबी ने एक बार फिर दिखाया कि दुनिया के बड़े संस्थानों और कंपनियों का कामकाज डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर कितना निर्भर है। ईमेल, क्लाउड स्टोरेज, ऑनलाइन मीटिंग और सरकारी सेवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाले सिस्टम में थोड़ी देर की गड़बड़ी भी कई देशों में बड़े स्तर पर कामकाज प्रभावित कर सकती है।





