Ayodhya News – Newz Plus Live is a digital news platform https://newzpluslive.com Mon, 29 Jun 2026 18:36:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://newzpluslive.com/wp-content/uploads/2026/04/cropped-newzpluslive-32x32.png Ayodhya News – Newz Plus Live is a digital news platform https://newzpluslive.com 32 32 राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अयोध्या के वकीलों ने पैरवी से किया इनकार https://newzpluslive.com/2026/06/29/ram-mandir-donation-theft-case-8-accused-sent-to-14-day-judicial-custody-ayodhya-lawyers-refuse-to-defend/ https://newzpluslive.com/2026/06/29/ram-mandir-donation-theft-case-8-accused-sent-to-14-day-judicial-custody-ayodhya-lawyers-refuse-to-defend/#respond Mon, 29 Jun 2026 18:11:25 +0000 https://newzpluslive.com/?p=4867 Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को कोर्ट ने सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।

इस बीच अयोध्या के वकीलों ने फैसला लिया है कि कोई भी अधिवक्ता चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा। बैठक में ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव से अयोध्या छोड़ने की मांग भी की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

उधर, राम मंदिर ट्रस्ट की 11 जुलाई को प्रस्तावित बैठक अब 6 जुलाई को आयोजित होगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक कारसेवक पुरम में हो सकती है। हालांकि बैठक की तारीख और स्थान बदलने की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है।

जांच के दौरान पुलिस सोमवार सुबह SBI की अयोध्या धाम शाखा पहुंची और आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई। सात आरोपियों के खाते इसी शाखा में हैं। पुलिस ने उनके बैंक स्टेटमेंट लेकर यह जांच शुरू कर दी है कि मंदिर में नौकरी के दौरान उनके खातों में कितना पैसा आया। साथ ही बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया गया है।

इधर, यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। CBI जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कोर्ट ने कहा कि छुट्टियों के बाद ही इस मामले पर सुनवाई होगी।

 

जांच का दायरा बढ़ा

पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या और अयोध्या धाम क्षेत्र की तीन से अधिक शाखाओं के कर्मचारियों के बैंक खातों का विवरण भी तलब किया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कथित हेराफेरी की रकम किन-किन खातों तक पहुंची और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। बैंकिंग रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 8 आरोपियों के घर एक साथ पुलिस की छापेमारी, अनुकल्प के घर डायरी मिली, टिन्नू के घर अलमारी-बक्से खंगाले

रामलला के चढ़ावे की चोरी पर श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति नाराज

रामलला के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति ने गहरी नाराजगी जताई है। समिति ने आरोप लगाया कि गर्भगृह में प्राप्त धन, आभूषण और अन्य चढ़ावे की गणना व प्रबंधन में लगे लोगों ने लूट की है। समिति का कहना है कि इस घटना से वह बेहद आहत है और ट्रस्ट के सहयोग के अभाव में वर्षों पुरानी कई धार्मिक परंपराएं भी प्रभावित हो रही हैं। समिति ने बताया कि 23 दिसंबर 1949 से केंद्र सरकार द्वारा परिसर के अधिग्रहण तक भगवान रामलला की सेवा, भोग और प्रबंधन की जिम्मेदारी उसी के पास थी। इन सभी मुद्दों पर अपना पक्ष रखने के लिए समिति 30 जून को अयोध्या के अरुंधती भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

कांग्रेस का अयोध्या मार्च आज, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करेगी प्रदर्शन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस भी आक्रामक हो गई है। पार्टी का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या जाएगा और विरोध प्रदर्शन करेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, सीतापुर सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह और बाराबंकी सांसद तनुज पूनिया समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय का इस्तीफा, ट्रस्टी अनिल मिश्रा हटाए गए; ड्राइवर टिन्नू समेत 8 आरोपी जेल भेजे गए, लाखों रुपये बरामद
]]>
https://newzpluslive.com/2026/06/29/ram-mandir-donation-theft-case-8-accused-sent-to-14-day-judicial-custody-ayodhya-lawyers-refuse-to-defend/feed/ 0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 8 आरोपियों के घर एक साथ पुलिस की छापेमारी, अनुकल्प के घर डायरी मिली, टिन्नू के घर अलमारी-बक्से खंगाले https://newzpluslive.com/2026/06/29/ram-mandir-donation-theft-case-police-raids-8-accused-houses-anukalp-diary-found-tinnu-house-searched/ https://newzpluslive.com/2026/06/29/ram-mandir-donation-theft-case-police-raids-8-accused-houses-anukalp-diary-found-tinnu-house-searched/#respond Mon, 29 Jun 2026 02:39:31 +0000 https://newzpluslive.com/?p=4849 Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस की 8 टीमों ने जेल में बंद सभी 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 8 घंटे तक चली। पुलिस ने संपत्ति के दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी और आरोपियों के लाइफस्टाइल में आए बदलाव की जांच की।

पुलिस को आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से एक डायरी और कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह डायरी चढ़ावा चोरी मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती है। वहीं रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर अलमारी और बक्सों की तलाशी ली गई।

किस आरोपी के घर क्या मिला?

1. रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू: घर पर पहले ताला मिला। बाद में मां ने ताला खोला। पुलिस ने अलमारी, बक्से और दस्तावेज खंगाले तथा परिवार से पूछताछ की।

2. मनीष यादव: घर पर ताला मिला। किरायेदारों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई।

3. लवकुश मिश्रा: रुदौली स्थित घर पर दादा से पूछताछ की गई।

4. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव: घर बंद मिला। पड़ोसियों से संपत्ति और लाइफस्टाइल को लेकर जानकारी ली गई।

5. अनुकल्प मिश्रा: घर से डायरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच हुई।

6. अविनाश शुक्ला: घर पर कोई नहीं मिला। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह किराए पर रहते थे।

7. रमाशंकर मिश्रा: पुलिस ने अलमारी और बक्सों की तलाशी ली। परिवार के मुताबिक कुछ नहीं मिला, लेकिन कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए।

8. करुणेश पांडेय: घर और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

इंद्रेश कुमार बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच SIT कर रही है और सरकार, ट्रस्ट व विश्व हिंदू परिषद जरूरी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गड़बड़ी की है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को सजा मिलेगी और मामले को राजनीतिक रंग देने या जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय का इस्तीफा, ट्रस्टी अनिल मिश्रा हटाए गए; ड्राइवर टिन्नू समेत 8 आरोपी जेल भेजे गए, लाखों रुपये बरामद

अयोध्या के वकील नहीं लड़ेंगे आरोपियों का केस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी (चंदा गबन) मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अयोध्या में कानूनी पैरवी के लिए वकील मिलना मुश्किल हो सकता है। स्थानीय अधिवक्ताओं ने आरोपियों का केस लड़ने से इनकार कर दिया है।

फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पैरवी नहीं करने के फैसले पर अंतिम मुहर सोमवार को होने वाली बार एसोसिएशन की सामान्य सभा की बैठक में लगेगी। बैठक में इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

इमरान मसूद बोले- सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिलहाल जांच में सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया चंदा करोड़ों रुपए का है और इससे देशभर के लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में इस मामले से लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

इमरान मसूद ने कहा कि मामला अभी जांच के अधीन है, इसलिए अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। जांच आगे बढ़ने पर ही पूरे तथ्य सामने आएंगे।

संजय सिंह का आरोप- ’40 दिन में 70 बार हुई चोरी, जांच में सामने आते पूरे राज’

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जाती, तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती थी।

संजय सिंह ने कहा, “अगर पूछताछ करनी ही थी तो उन ‘चंदा चोरों’ से क्यों नहीं की गई, जो पकड़े गए थे। पूछताछ में यह भी सामने आ जाता कि चंदे की रकम का कुछ हिस्सा दिल्ली या नागपुर भेजा गया या फिर विधायकों और सांसदों को खरीदने में इस्तेमाल किया गया।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 दिनों में 70 बार चोरी की गई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच एजेंसियों की ओर से नहीं की गई है और मामला फिलहाल जांच के अधीन है।

VHP अध्यक्ष आलोक कुमार बोले- ‘बिना सबूत आरोप लगाना अपराध’

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सोना, चांदी और अन्य संपत्ति सुरक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना सबूत घोटाले की बात करना अफवाह फैलाना है, जो BNS की धारा 353 के तहत अपराध है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे आरोप लगाने वालों से पूछताछ करे और यदि आरोप निराधार हों तो कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने निष्पक्ष और जल्द जांच पूरी कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

ये भी पढ़ेंः 

ईरान का कुवैत-बहरीन में 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमला: खामेनेई बोले- हर मौत का हिसाब लेंगे, मंगलवार से दोहा में US-ईरान वार्ता
]]>
https://newzpluslive.com/2026/06/29/ram-mandir-donation-theft-case-police-raids-8-accused-houses-anukalp-diary-found-tinnu-house-searched/feed/ 0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय का इस्तीफा, ट्रस्टी अनिल मिश्रा हटाए गए; ड्राइवर टिन्नू समेत 8 आरोपी जेल भेजे गए, लाखों रुपये बरामद https://newzpluslive.com/2026/06/26/ram-mandir-donation-theft-case-champat-rai-resigns-anil-mishra-removed-8-accused-jailed-cash-recovered/ https://newzpluslive.com/2026/06/26/ram-mandir-donation-theft-case-champat-rai-resigns-anil-mishra-removed-8-accused-jailed-cash-recovered/#respond Fri, 26 Jun 2026 17:10:59 +0000 https://newzpluslive.com/?p=4757 Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई देखने को मिली है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जबकि ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को उनकी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर निर्माण व्यवस्था से जुड़े गोपाल राव को भी उनकी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ट्रस्ट के पुनर्गठन की तैयारी की जा रही है।

उधर, चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामले में आरोपियों से 79 लाख 85 हजार 493 रुपए बरामद किए गए हैं।

सीएम योगी के दौरे के बाद तेज हुई हलचल

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया अयोध्या दौरे के दौरान चंपत राय को कार्यक्रमों से दूर रखा गया था। तभी से ट्रस्ट में बड़े बदलाव की चर्चा शुरू हो गई थी। अब इस्तीफे और जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद माना जा रहा है कि ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में व्यापक फेरबदल किया जाएगा।

FIR के बाद हुई गिरफ्तारी

मामले में पहली FIR गुरुवार देर शाम ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज की गई। इसके बाद देर रात पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। FIR में ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।

SIT जांच के बाद हुआ बड़ा एक्शन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। SIT ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपी। रिपोर्ट मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रस्ट में 14 सदस्य, चंपत राय का इस्तीफा; अनिल मिश्रा हटाए गए

ये भी पढ़ेंः

‘हकलाता था, विग पहनता था’, पुणे मर्डर केस में नया ट्विस्ट; सिया बोली- शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन केतन नहीं माना

सीनियर वकील हरिशंकर जैन बोले- जांच जारी है, सच सामने आएगा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय के इस्तीफे पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा, “इस्तीफे पर अभी क्या टिप्पणी करें। जांच चल रही है, सच सामने आएगा। यदि घोटाला हुआ है तो कोई भी रामभक्त उसका समर्थन नहीं कर सकता। हर व्यक्ति चाहता है कि जो भी दोषी हो, उसे कानून के अनुसार सख्त सजा मिले।”

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- निष्पक्ष जांच होगी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय के इस्तीफे और चढ़ावा चोरी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सरकार ने कानून के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा, “एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष हो और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।”

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा का जीजा है, जबकि दोनों का संबंध ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के परिवार से बताया गया है। वहीं मनीष यादव, टिन्नू यादव का भतीजा है।

79.85 लाख रुपए की बरामदगी

अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपए बरामद किए गए हैं। केवल एक आरोपी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव से नकदी बरामद नहीं हुई, लेकिन जांच में उसकी भूमिका सामने आने के कारण उसे भी गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उन्हें सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जांच के दायरे में सरकारी और बैंक कर्मचारी

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मामले में कुछ सरकारी कर्मचारी और ऐसे लोग भी शामिल पाए गए हैं, जिन्हें सरकार से वेतन मिलता है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के 5 से 6 कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर जनता की आस्था का इस्तेमाल किया गया और अब उसी मंदिर में चढ़ावे को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। केजरीवाल ने 2021 में राम मंदिर ट्रस्ट के लिए खरीदी गई जमीन के सौदे का भी जिक्र करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कांग्रेस बोली- संसद के मानसून सत्र में उठाएंगे राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को संसद के आगामी मानसून सत्र में उठाएगी। उन्होंने कहा, “यह देश के सबसे बड़े मुद्दों में से एक है। हम इस मामले को नहीं छोड़ सकते। करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। ट्रस्ट खुद सवालों के घेरे में है और सरकार को इस पर जवाब देना होगा।”

अखिलेश बोले- ‘भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा’

इधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा। आखिर ‘दानभक्तों’ का मुखौटा उतर ही गया। प्रभु की अलौकिक शक्ति ने अपना चमत्कार दिखा दिया है।” अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा कहती थी कि उसके शासन में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन अब ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ के बाद जनता कह रही है कि भाजपा ने इस्तीफा नहीं, ‘त्यागपत्र’ दिया है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या का यह घटनाक्रम भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका साबित होगा।

फिलहाल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। ट्रस्ट में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव, गिरफ्तारियों और विपक्ष के लगातार हमलों के बीच यह मामला अब केवल कानूनी जांच तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक और जनचर्चा का भी बड़ा विषय बन गया है। अब सभी की नजर जांच की अंतिम रिपोर्ट और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, टिन्नू यादव समेत 8 नामजद; चंपत राय का नाम नहीं
]]>
https://newzpluslive.com/2026/06/26/ram-mandir-donation-theft-case-champat-rai-resigns-anil-mishra-removed-8-accused-jailed-cash-recovered/feed/ 0