नंदीग्राम में हसीरानी रथ की ऐतिहासिक जीत: शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड टूटा, रेजीनगर में भी BJP जीती; तमिलनाडु की दोनों सीटें TVK के नाम, पुडुचेरी में NDA विजयी

By-Election Counting 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, तमिलनाडु की दोनों सीटों पर अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने जीत दर्ज की। पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर सत्ताधारी गठबंधन की सहयोगी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) विजयी रही। उधर, असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने जीत हासिल की है।

नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने 1.22 लाख वोटों से दर्ज की जीत

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,64,427 वोट मिले। इस जीत के साथ उन्होंने नंदीग्राम सीट पर जीत के अंतर का नया रिकॉर्ड बनाया।

इससे पहले नंदीग्राम में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड शुभेंदु अधिकारी के नाम था। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए CPI उम्मीदवार अब्दुल कबीर शेख को 81,230 वोटों से हराया था। हसीरानी रथ ने इस बार उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

हसीरानी बोलीं- शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने का नतीजा है जीत

उपचुनाव में जीत के बाद हसीरानी रथ ने कहा कि उनकी रिकॉर्ड जीत मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कार्यकाल का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जाता था और उन्हें वोट डालने से रोका जाता था।

हसीरानी ने कहा कि नंदीग्राम में मुख्यमंत्री के कारण लोकतंत्र फिर से बहाल हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस बार चुनाव के दौरान कोई खून-खराबा नहीं हुआ और न ही बम फेंके गए या गोलियां चलाई गईं।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में पांच महीने के कार्यकाल में सरकार ने नंदीग्राम से लेकर पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों तक विकास कार्य जारी रखे हैं। राज्य पर लाखों करोड़ रुपये का कर्ज होने के बावजूद सरकार विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ेंः ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करा रहे हैं! राहुल बोले- राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया; राहुल-ममता समेत 10 सांसदों ने की मुलाकात, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

रेजीनगर में BJP ने 75,816 वोटों से दर्ज की जीत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार सरकार को 1,29,914 वोट मिले। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद को 75,816 वोटों से हराया। आजाद को 54,098 वोट मिले।

रेजीनगर मुस्लिम बहुल विधानसभा सीट है, जहां परंपरागत रूप से तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला होता रहा है। इस बार भाजपा ने यहां बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी को 6,168 वोट मिले, जबकि TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी को 3,847 वोट हासिल हुए। CPI(M) को 3,797 और डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस (DTMC) के उम्मीदवार सफीउज्जमान शेख को 2,044 वोट मिले।

मोदी बोले- उपचुनावों की जीत जनता के साथ हमारे गहरे जुड़ाव का प्रमाण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के उपचुनावों में BJP-NDA को समर्थन देने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत एक बार फिर दिखाती है कि जनता का गठबंधन के सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव है।

शुभेंदु अधिकारी ने हसीरानी रथ को दी बधाई

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में हसीरानी रथ की जीत पर उन्हें बधाई दी और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की विकास की राजनीति पर जनता के भरोसे को दर्शाती है।

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के कामकाज को समर्थन देने के लिए जनता का धन्यवाद किया। साथ ही, उन्होंने जीत में योगदान देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सराहना की।

तमिलनाडु की दोनों सीटों पर TVK का कब्जा

तमिलनाडु की दोनों विधानसभा सीटों पर TVK ने जीत दर्ज की। धारापुरम विधानसभा सीट पर पार्टी की उम्मीदवार सत्यभामा ने 9,471 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

दोनों सीटों पर TVK की जीत राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय रही। वहीं, उपचुनाव में दोनों सीटें गंवाने के बाद DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

स्टालिन बोले- उपचुनाव लोकतंत्र की खुली हत्या थे

तमिलनाडु की दोनों सीटों पर हार के बाद एमके स्टालिन ने कहा कि राज्य में हुए उपचुनाव लोकतंत्र की खुली हत्या थे। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

जीत के बाद CM विजय ने मतदाताओं का जताया आभार

तमिलनाडु की दोनों विधानसभा सीटों पर जीत के बाद मुख्यमंत्री विजय ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत प्यार, अपनापन, रिश्तों और लोकतंत्र की रक्षा के भरोसे मिली है।

विजय ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने वोट खरीदने के लिए पैसा खर्च किए बिना चुनाव जीता है। उन्होंने वोट के बदले पैसे बांटने की अफवाह फैलाने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता ने ऐसे बयानों का जवाब दिया है।

विजय ने दोनों सीटों पर प्रचार करने वाले गठबंधन के नेताओं, कार्यकर्ताओं और TVK पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनता के साथ खड़ी रहेगी और लोगों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम करती रहेगी।

उन्होंने धारापुरम से सत्यबामा और मदुरंतकम से मरगाथम कुमारवेल को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि जनता और मतदाताओं की है।

पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC की जीत

पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर सत्ताधारी गठबंधन की सहयोगी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) ने जीत हासिल की। पार्टी उम्मीदवार अशोक आनंद ने कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनायगम को 8,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। DMK उम्मीदवार के. सेतु तीसरे स्थान पर रहे।

सत्ता संभालने के बाद इस उपचुनाव को AINRC के लिए अहम माना जा रहा था। जीत के साथ पार्टी ने थट्टनचावडी सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

असम में BJP के देवाशीष शर्मा ने जीती नगांव लोकसभा सीट

असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होंने AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को 1.40 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

इस साल की शुरुआत में कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था।

ये भी पढ़ेंः चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू: तमिलनाडु की दोनों सीटों पर TVK आगे, बंगाल में BJP-कांग्रेस के बीच मुकाबला; असम में त्रिकोणीय मुकाबला

Spread the love

Related Posts

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

Chorbagan Durga Puja stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सप्तमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए…

Spread the love

Continue reading

One thought on “नंदीग्राम में हसीरानी रथ की ऐतिहासिक जीत: शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड टूटा, रेजीनगर में भी BJP जीती; तमिलनाडु की दोनों सीटें TVK के नाम, पुडुचेरी में NDA विजयी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती