Rahul Gandhi Meets CM Vijay: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से एक कैफे में मुलाकात की। दोनों की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने कैफे में तिरामिसू जार, कैप्पुचीनो और आइस्ड अमेरिकानो ऑर्डर किया।
‘छात्रों की गूंज’ का छठा कार्यक्रम शनिवार शाम 6:30 बजे चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड्स में आयोजित होगा। पहले कार्यक्रम का समय शाम 5 बजे निर्धारित था। इस कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। यह पहली बार है जब ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम दक्षिण भारत में आयोजित हो रहा है।
STORY | Rahul Gandhi meets CM Vijay
Congress leader Rahul Gandhi on Saturday met TVK president and Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay at his suburban Neelankarai residence, party sources said. Gandhi was closeted with Vijay for about an hour, and they discussed several political issues. Later, they went to a nearby cafe and reportedly had a Cappuccino, Tiramisu, cookies and coffee.
READ: https://t.co/keChDIrcjk
(Image Source: Third Party)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2026
पांच शहरों में छात्रों से संवाद कर चुके हैं राहुल
राहुल गांधी इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत युवाओं और छात्रों से बातचीत कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पांच कार्यक्रमों में करीब 1.54 लाख लोग शामिल हुए थे।
इस अभियान में शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। ‘यूथ इन इंडिया 2022’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत के पांच राज्यों—आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में 15 से 29 साल की उम्र के करीब 7.5 करोड़ युवा हैं। चेन्नई में होने वाले कार्यक्रम में इन राज्यों के युवाओं से जुड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा।
राहुल गांधी ने वीडियो संदेश में क्या कहा?
चेन्नई पहुंचने के बाद राहुल गांधी का एक वीडियो संदेश भी सामने आया। इसमें उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS की हर चाल से वाकिफ हैं। राहुल गांधी अपने अभियान के दौरान युवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ देश की राजनीतिक स्थिति पर भी अपनी बात रख रहे हैं।
I’ve been fighting Narendra Modi and the RSS for over a decade now. I understand them like you would understand your opponent – inside out, like the back of my hand.
The core characteristic of these people is cowardice.
Narendra Modi, Amit Shah, Mohan Bhagwat, Gyanesh Kumar and Ajit Doval, the villains of this story, are slowly finding the space closing around them. We are closing that space.
Mr. Modi, do whatever you want. Call out all the police: 10,000, 20,000, 50,000, whatever you want.
Arrest all the leaders. Arrest all the young people. Arrest us all.
We are surrounding you, and we are not going to back down. Mark my words: we already have the information we need.
We are going to defend our Constitution. We are going to protect the voice of the Indian people. And we are going to ensure that what was done to India over the last 10-15 years will never, ever be done again.
Youth of India, I am proud of you. Keep protesting. We are standing with you.
We are going to ensure that this regime and the people who have attacked our Constitution are defeated.
मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ एक दशक से भी ज़्यादा समय से लड़ रहा हूँ। मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूँ, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है। मैं इन्हें अंदर तक जानता हूँ, इनकी हर चाल से वाक़िफ़ हूँ।
इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है – कायरता।
नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल – इस कहानी के खलनायक – अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं। इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है।
जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए – 10 हज़ार, 20 हज़ार, 50 हज़ार, जितनी चाहें बुला लीजिए।
सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए।
घबराइये मत – हम आपको चारों तरफ़ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
मेरी बात याद रखिए – हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है।हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज़ की हिफ़ाज़त करेंगे। और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो।
हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है। अपना विरोध जारी रखिए। हम आपके साथ खड़े हैं।
हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
तमिलनाडु में कांग्रेस और TVK के बीच गठबंधन
राहुल गांधी का चेन्नई दौरा तमिलनाडु की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने डीएमके से अलग होकर अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को समर्थन दिया। विजय के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस के दो विधायक मंत्री बने हैं।
इससे पहले कांग्रेस तमिलनाडु में डीएमके के साथ गठबंधन में थी। अब TVK सरकार में कांग्रेस की भागीदारी के बीच राहुल गांधी और मुख्यमंत्री विजय की मुलाकात पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।
LIVE: Chhatron Ki Goonj | Chennai, Tamil Nadu https://t.co/H0XIypqFso
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026






