CJP Members Arrested: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। CJP की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यह दावा किया। उनके मुताबिक, तीनों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों बिना अनुमति जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
रत्ना सिंह के मुताबिक, तीनों पर अनधिकृत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि तीनों को सुबह 7 बजे तक मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की संभावना है। रत्ना सिंह ने यह भी आशंका जताई कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है।
#BREAKING: Delhi Police arrests Saurav Das, Ashutosh Ranka, and Ajinkya Shinde at Parliament Street Police Station in today’s Jantar Mantar case.
Trespass, bond violation, obstruction of public official’s duty, etc.
They’ll be produced before the SCM Court in the morning. A possibility of Judicial Custody (JC) in the Tihar Jail is possible.
They were not allowed to meet their lawyers till late at night. They were brought to Parliament Street PS at 3 AM in a private van.
Despite these illegal actions, their spirits are high.
@Cockroachisback
— Ratna Singh (@whattalawyer) October 13, 2026
17 घंटे बाद दूसरे थाने लाए गए तीनों सदस्य
रत्ना सिंह के अनुसार, सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को करीब 17 घंटे बाद रात 3 बजे जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन से संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया। तीनों को 13 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोप है कि वे जंतर-मंतर में बिना अनुमति प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की तीन दिन में यह दूसरी गिरफ्तारी बताई जा रही है। इससे पहले 10 अक्टूबर को CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।
ये भी पढ़ेंः बिहार के राघोपुर में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 13 की मौत; मृतकों में 6 साल की बच्ची भी शामिल
10 अक्टूबर को 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर हुए थे रिहा
CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसी दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।
तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट स्थित विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। रिहाई की शर्तों के मुताबिक, उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने और ऐसा कोई काम नहीं करने का निर्देश दिया गया था, जिससे शांति भंग होने की आशंका हो।
13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया हिरासत में
CJP समर्थक 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचे थे और नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जंतर-मंतर के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी और सभी गेट बंद थे। कुछ प्रदर्शनकारी गेट के ऊपर से चढ़कर अंदर पहुंचे।
CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। इन प्रदर्शनों के दौरान पार्टी के नेताओं और दिल्ली पुलिस के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है।






