Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 24 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों में ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों की भी जान गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को गाड़ी काटनी पड़ी।
असम के मंत्री और बोकाखाट से विधायक अतुल बोरा ने 24 लोगों की मौत की जानकारी दी है। वहीं, गोलाघाट के SSP स्वप्ननील डेका ने मृतकों की संख्या 23 बताई है। अधिकारियों के अलग-अलग आंकड़ों के कारण फिलहाल मृतकों की कुल संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक आंकड़े की पुष्टि का इंतजार है।
तेज रफ्तार में थी मिनी बस, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण
गोलाघाट के SSP स्वप्ननील डेका के मुताबिक, मिनी बस बोकाखाट से नगांव जा रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना रात करीब 2:40 बजे रंगाजन इलाके से मिली थी। टक्कर के बाद बस में कई यात्री फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को गाड़ी काटनी पड़ी।
Assam: 26 die in bus-truck collision in Kaziranga; 20 others injured. https://t.co/inIw7IZW9t
— News Arena India (@NewsArenaIndia) November 13, 2026
घायलों को पहले कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। SSP के मुताबिक, हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हुई है। वहीं, DC बिस्वजीत फूकन ने बताया कि 7 लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासन मृतकों की पहचान करने में जुटा है।
VIDEO | Golaghat, Assam: Senior Superintendent of police Swapnaneel Deka on the death toll and rescue efforts following a head-on collision between a minibus and a container truck near Kaziranga National Park, says, “So far, 23 people have died.”
DC Biswajit Phukan says, “The remaining seven have been sent to Jorhat, but we have not been able to ascertain their status yet. The injured have been taken to Jorhat Medical College. There were children among them. We do not have the exact figures for the number of women and men yet. We received information around 2:40 am that an accident had occurred in the Rangajan area involving a head-on collision between a traveller vehicle and a container vehicle. Initially, everyone was taken to Kohora Model Hospital. Some were brought to Bokakhat, while those who were seriously injured were sent to Jorhat Medical College. The victims are being identified. Some of them are reportedly from the Nagaon area and five are from the Samaguri area.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 13, 2026
हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान
इस हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस का ट्रैफिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस के पहले से ही 12 चालान कट चुके थे। इन चालानों में कुल 42,500 रुपए का जुर्माना दर्ज था।
रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से 38,500 रुपए का जुर्माना जमा किया जा चुका था, जबकि 4,000 रुपए का एक चालान अब भी बकाया था। कमर्शियल वाहनों की ओवरस्पीडिंग पर भी जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि, बस के पुराने चालानों और मौजूदा हादसे के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
जोरहाट मेडिकल कॉलेज में 18 घायल भर्ती, 7 की हालत बेहद गंभीर
जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (JMCH) के अधीक्षक डॉ. मनब गोहेन ने बताया कि हादसे के बाद कुल 20 लोगों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया था। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि फिलहाल 18 घायलों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि 7 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है। बाकी मरीजों की स्थिति कमोबेश स्थिर है, लेकिन सभी को निगरानी में रखा गया है। सरकार गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों की एक टीम जोरहाट भेज रही है, जो रात में अस्पताल पहुंचेगी।
#WATCH | Jorhat, Assam: On the Kaziranga road accident, Jorhat Medical College and Hospital (JMCH) Superintendent Dr Manab Gohain says, “Right now, 18 are admitted. In total, 20 came to the medical college emergency, and out of 20, till now, unfortunately, two persons have passed away. As of now, the status of seven patients is very critical. The rest are more or less stable, but they are still under observation, and they will be treated accordingly…The government is also sending a team of doctors from Guwahati Medical College to Jorhat Medical College; they will be reaching overnight.”
— ANI (@ANI) November 13, 2026
मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख
असम के मुख्यमंत्री ने काजीरंगा में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में बड़े पैमाने पर हुई जनहानि ने सभी को झकझोर दिया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा असम पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता घायलों को बिना देरी के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने और मृतकों के परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।
I am deeply distressed by the tragic accident in Kaziranga earlier today. The scale of this loss has shaken all of us, and my heart goes out to every family that has lost a loved one. No words can ease their pain, but I want them to know that they are not alone. All of Assam stands with them in this hour of grief.
Our foremost priority now is to make sure the injured receive the best possible medical care without delay. Hon’ble Minister Shri @ATULBORA2 is at the site and personally overseeing the relief arrangements. I pray for the swift recovery of the injured and for strength for the bereaved families.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 13, 2026
मंत्री अतुल बोरा अस्पताल पहुंचे, हादसे में 24 लोगों की मौत की पुष्टि
असम के मंत्री अतुल बोरा हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस-ट्रक की टक्कर में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
अतुल बोरा के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों में से किसी एक या दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतकों का पोस्टमार्टम अगले दिन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनकी चिकित्सा स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।
VIDEO | Golaghat: Assam Minister Atul Bora visited hospitals treating the victims of a tragic head-on collision near Kaziranga National Park.
Bora said, “As per the report, 24 people were killed in bus-truck collision, 11 have been injured, and sent to the Jorhat Medical College and Hospital. The eyewitnesses claimed that the collision happened because of speeding from either of the vehicles. The exact reason for the accident will take place after a probe. The post-mortem investigation of the deceased will take place tomorrow… Chief Minister Himanta Sarma has given instructions for assessing the treatment of the injured in the incident.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 13, 2026
PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोलाघाट में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में लोगों की मौत से उन्हें बेहद दुख पहुंचा है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
राष्ट्रपति ने भी हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Deeply anguished by the loss of lives in the mishap in Golaghat district of Assam. I extend my condolences to the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 13, 2026
असम में पांच साल में सड़क हादसों में 15 हजार से ज्यादा मौतें
केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, असम में 2020 से 2024 के बीच सड़क दुर्घटनाओं में 15,306 लोगों की मौत हुई।
इनमें 2024 में सबसे ज्यादा 3,351 लोगों की जान गई। वहीं, 2023 में 3,296 और 2022 में 2,994 लोगों की मौत हुई थी।
पिछले पांच वर्षों के ये आंकड़े राज्य में सड़क हादसों की गंभीर स्थिति को दिखाते हैं। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजहों में शामिल हैं।






