Attack on Saudi refinery: सऊदी की रिफाइनरी पर हमला, UAE-कतर भी निशाने पर, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

Attack on Saudi Refinery: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव अब खाड़ी देशों तक फैलता नजर आ रहा है। सऊदी अरब के यनबू पोर्ट स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर बड़ा हवाई हमला हुआ है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के तेल और गैस प्लांट्स को भी ड्रोन से निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में ईरान ने खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों को खाली करने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद ये हमले हुए हैं।

सऊदी की ईरान को चेतावनी

सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद (Faisal bin Farhan Al Saud) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके देश के पास जवाब देने की पूरी क्षमता है और ईरान को “सब्र का इम्तिहान नहीं लेना चाहिए।” उन्होंने इन हमलों को पहले से रची गई साजिश बताया।

होर्मुज स्ट्रेट बंद, सप्लाई पर असर

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण अब ज्यादातर तेल यनबू पोर्ट से भेजा जा रहा है। ऐसे में रिफाइनरी पर हमला वैश्विक तेल सप्लाई के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

साउथ पार्स हमले के बाद बढ़ा टकराव

इससे पहले इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था, जिसे युद्ध में बड़ा उकसावा माना जा रहा है। इसके जवाब में ईरान ने सऊदी, कतर और अन्य खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया। कतर के रास लाफान एनर्जी हब को भारी नुकसान होने की खबर है, जिससे वैश्विक गैस सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

भारत ने की हमलों की निंदा

भारत ने मिडिल ईस्ट में ऊर्जा ढांचे पर हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने कहा कि नागरिक और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना अस्वीकार्य है और ऐसे हमले तुरंत रोके जाने चाहिए।

अमेरिका का दावा- 7000 ठिकानों पर हमला

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने दावा किया कि अमेरिका अब तक ईरान के 7000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बना चुका है और उसकी एयर डिफेंस सिस्टम को काफी हद तक ध्वस्त कर दिया गया है।

जर्मनी ने बनाई दूरी

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज (Chancellor Friedrich Merz) ने कहा कि उनका देश तब ही किसी भूमिका में आएगा, जब क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

ईरान में जासूसी के आरोप में गिरफ्तारियां

ईरान ने देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में 97 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई लोगों पर अमेरिका और इजराइल के लिए जासूसी करने का आरोप है।

वैश्विक असर की आशंका

लगातार हो रहे इन हमलों के चलते मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध की आशंका बढ़ गई है। साथ ही तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने से दुनिया भर में ऊर्जा कीमतों में तेजी आ सकती है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग