उत्तर प्रदेश में एक और माफिया के खिलाफ एक्शन, माफिया विजय मिश्रा की परिवार समेत लगी ”लंका”

UP Operation Conviction: पूर्वांचल के चर्चित बाहुबली और माफिया आरोपी विजय मिश्रा को एक बार फिर अदालत से बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के भदोही में जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा को 10-10 साल की सजा सुनाई है, जबकि बहू रूपा मिश्रा को 4 साल के कठोर कारावास की सजा दी गई है। सभी आरोपियों पर कुल ₹5.26 लाख का अर्थदंड भी लगाया गया है।

यह मामला वर्ष 2020 का है, जिसमें आरोप था कि विजय मिश्रा परिवार ने एक रिश्तेदार की जमीन जबरन वसीयत कराकर अपने कब्जे में ले ली थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया।

भदोही पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत की गई, जिसमें चिन्हित अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि मजबूत साक्ष्य संकलन और लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी के चलते अदालत ने यह सजा सुनाई।

विजय मिश्रा को इससे दो दिन पहले ही एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा वह पहले से ही रेप और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल में बंद हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक विजय मिश्रा के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, रंगदारी, जालसाजी, मारपीट और संपत्ति कब्जाने समेत कुल 86 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

भदोही पुलिस की “माफिया सूची” में विजय मिश्रा का नाम अब भी शामिल है और उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खास बात यह है कि विजय मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा और पुत्रवधू रूपा मिश्रा को पहली बार किसी आपराधिक मामले में सजा मिली है।

राजनीतिक तौर पर विजय मिश्रा पूर्वांचल की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली रहे हैं। वह निषाद पार्टी के टिकट पर भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से 2002, 2007, 2012 और 2017 में विधायक चुने गए थे। हालांकि 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2024 लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी रामलली मिश्रा ने ज्ञानपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भी चुनाव हार गईं।

पूर्वांचल में प्रभाव के चलते विजय मिश्रा समय-समय पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से भी जुड़े रहे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह कभी माफिया अतीक अहमद के करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे और मिर्जापुर से लेकर जौनपुर तक उनका प्रभाव माना जाता रहा है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी