आसनसोल में लाउडस्पीकर विवाद पर बवाल, पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव; आंसू गैस छोड़कर भीड़ को खदेड़ा

Asansol Violence: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में शुक्रवार रात लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हिंसक झड़प हो गई। आसनसोल के रेलपार इलाके में बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए और वहां जमकर पथराव व तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने आसनसोल के कई इलाकों में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज सीमित रखने को कहा था। इसी को लेकर दिन में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन शाम होते-होते मामला तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और पुलिस के साथ-साथ आम लोगों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।

पुलिस के डिप्टी कमिश्नर वी.जी. सतीश पुस्यमर्थी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बंगाल में पहले भी हो चुकी हैं हिंसक घटनाएं

6 मई को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

5 मई को TMC कार्यालय में तोड़फोड़ और लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया था।

23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान भी कई जगहों पर हिंसा और हंगामे की घटनाएं हुई थीं।

सुवेंदु सरकार के फैसलों को लेकर भी विवाद

राज्य में धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके अलावा स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य करने, सीमा फेंसिंग के लिए BSF को जमीन ट्रांसफर करने और BNS लागू करने जैसे फैसलों को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी