ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

Iran US Israel War: पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल के बीच जारी तनाव लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कतर के LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से भरे एक टैंकर पर हमला हुआ, जिसके बाद जहाज समुद्र में फंस गया। इसी दौरान ईरान ने कुवैत पर ड्रोन हमले किए, जिनमें एक सरकारी इमारत और एक नागरिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इन घटनाओं के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

होर्मुज में LNG टैंकर पर हमला

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला जिस जहाज पर हुआ उसकी पहचान ‘गैसलॉग शंघाई’ के रूप में हुई है। यह टैंकर कतर से LNG लेकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार जहाज किसी मिसाइल या ड्रोन की चपेट में आ गया, जिससे उसके इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा और वह समुद्र में आगे नहीं बढ़ सका। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे पहले ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने भी ओमान तट के पास एक टैंकर पर हमले की जानकारी दी थी। एजेंसी के अनुसार, इंजन रूम क्षतिग्रस्त होने के कारण जहाज को समुद्र में ही रोकना पड़ा।

कुवैत पर ईरान का ड्रोन हमला

इसी बीच ईरान ने शनिवार को कुवैत की ओर कई ड्रोन दागे। कुवैती सेना ने बताया कि हमलों में एक सरकारी इमारत और एक नागरिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। हमले के तुरंत बाद देश का एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किया गया और सीमा में प्रवेश करने वाले कई ईरानी ड्रोन मार गिराए गए।

अमेरिका ने बढ़ाई सैन्य तैयारियां

इजराइली मीडिया के अनुसार, अमेरिका इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर 10 अतिरिक्त रीफ्यूलिंग विमान भेज रहा है। इसके बाद वहां अमेरिकी ईंधन भरने वाले विमानों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। माना जा रहा है कि यह कदम संभावित बड़े सैन्य अभियान की तैयारी का हिस्सा है।

अमेरिकी जनरल की पेंटागन को चेतावनी

‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी यूरोपीय कमान के प्रमुख जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच ने पेंटागन को चेतावनी दी है कि मौजूदा संसाधनों के साथ ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से इजराइल की रक्षा करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक संघर्ष जारी रहने से अमेरिकी मिसाइल रक्षा भंडार पर भारी दबाव पड़ रहा है।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप बोले- ईरान पर भरोसा खत्म, तेहरान की चेतावनी- हमला हुआ तो US-इजराइल के ठिकाने होंगे निशाने पर

लेबनान में हिज्बुल्लाह पर इजराइल का ऑपरेशन

इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान के रणनीतिक ‘अली अल-ताहेर रिज’ क्षेत्र में रातभर चले अभियान में हिज्बुल्लाह के कई लड़ाकों को मार गिराया। यह इलाका इजराइल की सीमा से लगभग छह मील दूर स्थित है।

अमेरिका ने नागरिकों को दी चेतावनी

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि यदि क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और बिगड़ती है तो वे मिडिल ईस्ट छोड़ने की तैयारी रखें। यह एडवाइजरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के खिलाफ कड़ी चेतावनी और क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बाद जारी की गई है।

ट्रंप बोले- बातचीत नाकाम रही तो सैन्य कार्रवाई भी विकल्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि ईरान के साथ कूटनीतिक वार्ता से कोई नतीजा नहीं निकलता, तो नए सैन्य हमले का विकल्प अभी भी खुला है। कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है, लेकिन उसके पास अब भी कुछ मिसाइल क्षमताएं मौजूद हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर इस सप्ताहांत तक सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका या इजराइल उसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हैं, तो वह उसका कड़ा जवाब देगा।

ईरान बोला- हर अमेरिकी हमले का देंगे जवाब

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश किसी भी अमेरिकी सैन्य हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर और तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान से बातचीत में कहा कि यदि अमेरिका कोई सैन्य कार्रवाई करता है तो ईरान उसका उसी स्तर पर जवाब देगा।

संसद में सरकार ने दी भारतीयों की जानकारी

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान अब तक 16 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 75 भारतीय घायल हुए हैं। सरकार के अनुसार, ईरान में फंसे 2,557 भारतीयों को अर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते सुरक्षित निकाला गया है। युद्ध क्षेत्र में मारे गए भारतीय नाविकों के परिजनों को डीजीएमए वेलफेयर स्कीम के तहत 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया भी जारी है।

ईरान ने सबसे खराब हालात के लिए शुरू की तैयारी

ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा है कि सरकार संभावित सबसे खराब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अगले दो वर्षों के लिए आवश्यक आपूर्ति का भंडारण कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में शांति, कानून-व्यवस्था और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ेंः

1 अगस्त से देश में 5 बड़े बदलाव: कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता, तत्काल टिकट का नया नियम लागू
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग