Iran Military Build-Up: जंग के खतरे के बीच 10 लाख सैनिक तैयार, US की भी बड़ी तैनाती संभव

Iran Military Build-Up: मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच ईरान (Iran) ने बड़े स्तर पर सैन्य तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने संभावित जमीनी हमले को देखते हुए 10 लाख से ज्यादा सैनिकों को तैयार रखने का दावा किया है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका (America) के साथ बढ़ते तनाव के चलते यह कदम उठाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका ईरान पर ग्राउंड ऑपरेशन की योजना बना सकता है, जिसे देखते हुए ईरान ने अपनी सैन्य ताकत को तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया है।

ईरान में युवाओं के बीच सेना में शामिल होने की होड़ देखी जा रही है। बड़ी संख्या में युवा बसीज फोर्स और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (Islamic Revolutionary Guard Corps- IRGC) में भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसे देश की “डिफेंस मोबिलाइजेशन” रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर, अमेरिका भी अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग मिडिल ईस्ट में करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है।

यह अतिरिक्त सैनिक पहले से तैनात करीब 5,000 मरीन और 2,000 पैराट्रूपर्स के साथ मिलकर काम करेंगे। इन पैराट्रूपर्स में 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के जवान शामिल हैं, जो तेजी से तैनाती और जमीनी ऑपरेशन के लिए जाने जाते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों की बढ़ती सैन्य तैयारियां मिडिल ईस्ट में बड़े टकराव का संकेत दे रही हैं। अगर कूटनीतिक हल नहीं निकला, तो यह तनाव एक बड़े युद्ध में बदल सकता है, जिसका असर वैश्विक राजनीति, तेल आपूर्ति और आर्थिक स्थिरता पर पड़ेगा।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग