US में कल मोहन भागवत का बड़ा संबोधन, ममदानी के विरोध से न्यूयॉर्क से भारत तक गरमाई सियासत

Mohan Bhagwat New York: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत अमेरिका के दौरे पर हैं। संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम के तहत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनका बड़ा संबोधन होने जा रहा है। कार्यक्रम की थीम ‘वैश्विक सौहार्द और सार्वभौमिक एकता’ रखी गई है। इसमें करीब 5,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

भागवत के संबोधन से पहले ही इस कार्यक्रम को लेकर अमेरिका से लेकर भारत तक राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के विरोध को लेकर है। वहीं, भारत में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भागवत के अमेरिका दौरे पर सवाल खड़े किए हैं।

ममदानी ने कार्यक्रम का समर्थन करने से किया इनकार

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले मोहन भागवत के कार्यक्रम का समर्थन नहीं करने की बात कही। उन्होंने RSS की विचारधारा को लेकर भी अपनी आपत्ति जाहिर की।

हालांकि, कार्यक्रम को रद्द करने से जुड़े सवाल पर ममदानी ने कहा कि यह एक निजी आयोजन है। ऐसे में इसे रद्द करने का अधिकार या क्षेत्राधिकार शायद सिटी अथॉरिटी के पास नहीं है।

कार्यक्रम को लेकर अमेरिका में भी विरोध

भागवत के कार्यक्रम को लेकर अमेरिका में भी विरोध के स्वर उठे हैं। कुछ संगठनों ने आयोजन स्थल पर कार्यक्रम की मेजबानी को लेकर आपत्ति जताई है। इसके अलावा अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ी संस्था USCIRF की ओर से भी भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

इस पूरे विवाद ने कार्यक्रम के राजनीतिक महत्व को और बढ़ा दिया है। हालांकि आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन वैश्विक सौहार्द, भारतीय संस्कृति और दुनिया को एक परिवार के रूप में देखने के विचार पर केंद्रित है।

AHEAD Forum का X अकाउंट हुआ था सस्पेंड

कार्यक्रम के आयोजक AHEAD Forum का X अकाउंट भी कार्यक्रम से पहले कुछ समय के लिए सस्पेंड हो गया था। बाद में अकाउंट बहाल कर दिया गया।

आयोजकों ने दावा किया कि विरोधियों की ओर से किए गए बॉट अटैक के कारण एल्गोरिदम प्रभावित हुआ और उनका हैंडल अस्थायी रूप से ब्लॉक हो गया। अकाउंट बहाल होने के बाद इस मामले को लेकर भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई।

ये भी पढ़ेंः 

झील फटने के खतरे से 3 घंटे रोका गया रेस्क्यू, फिर शुरू हुआ बचाव अभियान: 552 की मौत, 1,000 से ज्यादा अब भी लापता; चीन बोला- ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़

अखिलेश यादव ने RSS से पूछे 21 सवाल

AHEAD Forum के X अकाउंट के सस्पेंड होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने RSS और भागवत के अमेरिका दौरे पर तंज कसा। उन्होंने RSS से 21 सवाल पूछे।

अखिलेश ने सवाल उठाया कि स्वदेशी का नारा देने वाले संगठन के प्रमुख विदेश में कार्यक्रम करने क्यों गए हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या भागवत वहां सांप्रदायिक माहौल को लेकर कोई संदेश देने जा रहे हैं या भविष्य में राजनीतिक प्रश्रय तलाशने की कोशिश हो रही है।

हालांकि, बाद में AHEAD Forum का X अकाउंट बहाल हो गया।

कर्नाटक में भी RSS को लेकर विवाद

उधर, कर्नाटक में RSS के मार्च में शामिल होने को लेकर भी विवाद सामने आया है। RSS के मार्च में शामिल होने वाले दो सरकारी शिक्षकों अन्ना साहेब देशमुख और गुरुराज जोशी को निलंबित कर दिया गया है।

राज्य सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का किसी गैर-पंजीकृत संगठन के कार्यक्रम में शामिल होना नियमों के खिलाफ है।

वहीं, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सी. नारायणस्वामी ने सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि RSS कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है और देश का कोई भी देशभक्त व्यक्ति किसी देशभक्त संगठन से जुड़ सकता है।

कल भागवत के भाषण पर रहेगी नजर

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 29 अगस्त को मोहन भागवत मैडिसन स्क्वायर गार्डन के मंच से क्या संदेश देते हैं। कार्यक्रम की थीम वैश्विक सौहार्द और सार्वभौमिक एकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके संबोधन में भारतीय संस्कृति, हिंदू समाज, वैश्विक एकता और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ जैसे मुद्दों पर जोर रह सकता है।

लेकिन भाषण से पहले जिस तरह न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के विरोध, AHEAD Forum के X अकाउंट के सस्पेंशन और भारत में अखिलेश यादव के सवालों को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, उससे भागवत का यह अमेरिकी संबोधन खासा महत्वपूर्ण हो गया है।

ये भी पढ़ेंः  दिल्ली में मॉडल मुस्कान हत्याकांड: आरोपी जिम ट्रेनर का एनकाउंटर, घर में घुसकर 21 साल की मॉडल को मारा था चाकू

Spread the love

Related Posts

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर भी बातचीत

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान रविवार को देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया गया। उज्बेक भाषा में इस…

Spread the love

Continue reading
नेपाल की हाइड्रोपावर सुरंगों में 898 कर्मचारी फंसे: 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; बाढ़ में अब तक 804 मौतें, 2,502 लापता

Nepal Glacial Flood Update: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। CNN…

Spread the love

Continue reading

One thought on “US में कल मोहन भागवत का बड़ा संबोधन, ममदानी के विरोध से न्यूयॉर्क से भारत तक गरमाई सियासत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ओवैसी को साथ लाओ, तभी CM बनोगे’, अखिलेश यादव को AIMIM नेता शादाब चौहान की सलाह; कहा- PDA में ‘A’ का मतलब असदुद्दीन ओवैसी होना जरूरी

‘ओवैसी को साथ लाओ, तभी CM बनोगे’, अखिलेश यादव को AIMIM नेता शादाब चौहान की सलाह; कहा- PDA में ‘A’ का मतलब असदुद्दीन ओवैसी होना जरूरी

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर भी बातचीत

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर भी बातचीत

नेपाल की हाइड्रोपावर सुरंगों में 898 कर्मचारी फंसे: 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; बाढ़ में अब तक 804 मौतें, 2,502 लापता

नेपाल की हाइड्रोपावर सुरंगों में 898 कर्मचारी फंसे: 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; बाढ़ में अब तक 804 मौतें, 2,502 लापता

नेपाल बाढ़ में तबाही के बीच राहत: 3 दिन बाद मलबे से जिंदा मिली 6 साल की बच्ची, भोटेकोशी में फिर बढ़ा पानी

नेपाल बाढ़ में तबाही के बीच राहत: 3 दिन बाद मलबे से जिंदा मिली 6 साल की बच्ची, भोटेकोशी में फिर बढ़ा पानी

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत बोले- ‘मुसलमानों को बाहर निकालना हिंदुत्व नहीं, सभी रास्ते ईश्वर की ओर जाते हैं’

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत बोले- ‘मुसलमानों को बाहर निकालना हिंदुत्व नहीं, सभी रास्ते ईश्वर की ओर जाते हैं’

नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 पहुंचा: 3,000 लापता, 287 भारतीय भी शामिल; 800 मीटर ग्लेशियर टूटने से मची तबाही

नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 पहुंचा: 3,000 लापता, 287 भारतीय भी शामिल; 800 मीटर ग्लेशियर टूटने से मची तबाही