Ujjain Mosque Row: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद का सड़क के दायरे में आ रहा एक हिस्सा हटाए जाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर जमा हो गए और पुलिस पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान महिला थाना प्रभारी भी घायल हो गईं।
सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए शाही मस्जिद के हिस्से को हटाए जाने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की पुलिस से झड़प हुई। मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी तैनात हैं।
#WATCH | Madhya Pradesh: Police use tear gas shells to control a crowd in Ujjain as stone pelting occurred when a large group of people clashed with them at the spot where a portion of Shahi Masjid is planned to be demolished for a road-widening project. Rapid Action Force (RAF)… pic.twitter.com/zRLlSzgXoj
— ANI (@ANI) September 28, 2026
विवाद के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने पथराव और हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन थानों में 8 FIR दर्ज की हैं। करीब 20 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं।
SP प्रदीप शर्मा बोले- सहमति से हटाया जा रहा मस्जिद का हिस्सा
उज्जैन के SP प्रदीप शर्मा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय और मस्जिद कमेटी की सहमति से सिंहस्थ 2028 को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा मस्जिद का हिस्सा हटाया जा रहा है। पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। 5 बाहरी लोगों को सीमा पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस CCTV और ड्रोन से निगरानी कर रही है और अफवाह व भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स पर भी कार्रवाई की जा रही है। मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई सुबह 8:45 बजे से जारी है।
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: SP Pradeep Sharma says, “As you are aware, the Muslim community and the mosque committee themselves, with full consensus and cooperation, and keeping the upcoming Simhastha 2028 in mind, are demolishing the portion of the mosque that falls within… pic.twitter.com/rUtJ2ueRhw
— ANI (@ANI) September 28, 2026
आरिफ मसूद बोले- मस्जिद पर नहीं बनी सहमति, बल प्रयोग न करे पुलिस
कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने कहा कि उज्जैन में 650 साल पुराने धार्मिक स्थल की रक्षा के लिए लोग गांधीवादी तरीके से विरोध कर रहे हैं। उनके मुताबिक, पिछले दो दिनों से 8 से 10 हजार लोग सड़क और मस्जिद के पास जुटे हैं।
आरिफ मसूद ने कहा कि शहर काजी और खालिक-उर-रहमान समेत प्रतिनिधि समिति की सरकार से बातचीत हुई है। दुकानों के ऊपर बने छज्जे हटाने पर सहमति बनी है, लेकिन मस्जिद को लेकर कोई सहमति नहीं बनी। उन्होंने लोगों से संयम बरतने और पुलिस से कार्रवाई के दौरान बल प्रयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मामले में अदालत में दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच बहस शुरू होने वाली है।
VIDEO | Bhopal: Congress leader Arif Masood says, “In Ujjain, people have worked to protect their 650-year-old religious site in a truly Gandhian manner. For the past two days, 8,000 to 10,000 people have been sitting on the roads and gathering at the mosque. Key figures involved… pic.twitter.com/WAo8Fpb2PD
— Press Trust of India (@PTI_News) September 28, 2026
आरिफ मसूद बोले- मंदिर हो या मस्जिद, कोई धार्मिक स्थल न हटे
उज्जैन के मस्जिद विवाद पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि चाहे मस्जिद हो या मंदिर, किसी भी धार्मिक स्थल को नहीं हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी एक धार्मिक स्थल के लिए जगह बनाने के नाम पर दूसरे धार्मिक स्थलों को हटाना उचित नहीं है। इसके बजाय वैकल्पिक रास्ते या अन्य विकल्प तलाशे जाने चाहिए।
Bhopal, Madhya Pradesh: On the Ujjain mosque dispute, Congress MLA Arif Masood says, “I have specifically stated that whether it is a mosque or a temple, both places of worship should not be removed. Removing other religious places just to organize or create space for one… pic.twitter.com/EGrOrv6lJk
— IANS (@ians_india) September 28, 2026
मुफ्ती शहाबुद्दीन बोले- 600 साल पुरानी मस्जिद की हिफाजत कर रहे मुस्लिम
उज्जैन के मस्जिद विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा कि 600 साल पुरानी शाही मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि लोग कानून के दायरे में रहते हुए मस्जिद की हिफाजत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में लंबित है। उनके मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर मस्जिदों पर बुलडोजर कार्रवाई की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसका हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर असर पड़ा है।
Bareilly, Uttar Pradesh: On the Ujjain mosque dispute, All India Muslim Jamaat National President Maulana Mufti Shahabuddin Razvi Bareilvi says, “Muslims took to the streets in Ujjain to protest the bulldozer action against the 600-year-old Shahi Mosque and are protecting the… pic.twitter.com/UFUWfNI8k9
— IANS (@ians_india) September 28, 2026
सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो को लेकर कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स से ऐसे वीडियो शेयर किए गए, जिनमें AI की मदद से शाही मस्जिद को बुलडोजर और JCB से गिराते हुए दिखाया गया था। पुलिस का कहना है कि इन वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर किया, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ा।
उज्जैन पुलिस की सोशल मीडिया टीम कई दिनों से ऐसे अकाउंट्स की निगरानी कर रही थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित इन्फ्लुएंसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने 100 से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कराने के लिए संबंधित अथॉरिटी को पत्र भी लिखा है।
शहर काजी को धमकाने पहुंचा दूसरा गुट
विवाद के बीच अमन और शांति की अपील करने वाले शहर काजी का भी एक गुट ने विरोध किया। कुछ लोग उन्हें धमकाने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें वहां से हटा दिया और शहर काजी की सुरक्षा सुनिश्चित की।
ये भी पढ़ेंः नेपाल में एवलांच से 2 की मौत, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-बाढ़ का कहर
हाईकोर्ट ने मस्जिद हटाने के खिलाफ याचिका खारिज की
शाही मस्जिद के हिस्से को हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिका को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद जिला प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुए समझौते के आधार पर मामले को डिस्पोज ऑफ कर दिया।
शाही मस्जिद कमेटी के एडवोकेट कुलदीप पाठक के मुताबिक, सड़क के लिए करीब 3 फीट जगह छोड़ने और कुछ दुकानों को हटाने पर सहमति बनी है। बड़ी मीनार को दूसरी ओर शिफ्ट किया जाएगा और दुकानों के लिए दूसरी जगह दी जाएगी।
सिंहस्थ को देखते हुए हो रहा सड़क चौड़ीकरण
उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सिंहस्थ प्रोजेक्ट के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है।
इस परियोजना के लिए करीब 323 मकानों को हटाया जाना है। सड़क के दायरे में 15 धर्मस्थल भी आ रहे हैं, जिनमें से अब तक 12 हटाए जा चुके हैं।
शाही मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा भी सड़क के दायरे में आ रहा है। उपलब्ध दस्तावेजों में मस्जिद के 100 साल से ज्यादा पुरानी होने की बात सामने आती है, जबकि मस्जिद के इमाम का दावा है कि यह 600 साल से ज्यादा पुरानी है।
नमाज के समय रोकी गई कार्रवाई
सोमवार सुबह मस्जिद का हिस्सा हटाए जाने की कार्रवाई शुरू होने के बाद विरोध और पथराव हुआ। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दोपहर में एक बार फिर पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
हंगामे के बीच कार्रवाई जारी रही, हालांकि नमाज के समय इसे रोक दिया गया। इसके बाद इलाके में स्थिति सामान्य होने लगी।





