Punjab CBI Raid: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया। CBI ने मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत 6 नामजद आरोपियों और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान टीमों ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।
CBI की टीमें चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में आरोपियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही हैं। यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 5 अक्टूबर के आदेश के बाद की गई है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने दर्ज किया केस
मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पंजाब पुलिस को भेजी गई रिपोर्ट और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है। ED ने मुख्यमंत्री कार्यालय में ट्रांसफर-पोस्टिंग, नीतिगत फैसलों, सरकारी टेंडर, CLU और अन्य प्रशासनिक मंजूरियों में कथित हस्तक्षेप के आरोप लगाए थे।
ED ने जुलाई और अगस्त 2026 में पंजाब के DGP गौरव यादव को तीन पत्र भेजकर मामले में FIR दर्ज करने की मांग की थी। ED की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत कई लोगों की भूमिका का जिक्र किया गया था।
मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा। 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने OSD के खिलाफ FIR दर्ज करने और मामले की CBI जांच के आदेश दिए। अदालत ने CBI को दो महीने के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा।
ये भी पढ़ेंः बिहार MLC चुनाव में JDU की अंदरूनी लड़ाई आई सामने! ललन सिंह-अनंत सिंह एक तरफ, निशांत-नीरज दूसरी तरफ
CBI FIR में 6 नामजद
हाईकोर्ट के आदेश और ED की रिपोर्ट के आधार पर CBI ने मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत 6 लोगों को नामजद किया है। FIR में नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, डॉ. रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर और आरएस नागरा के नाम भी शामिल हैं।
CBI के मुताबिक आरोपियों पर पैसे के बदले प्रशासनिक फैसलों को प्रभावित करने, IAS और IPS अधिकारियों के तबादले-पोस्टिंग में कथित हेरफेर, विभागीय कार्यवाहियों को प्रभावित करने और सरकारी नीतियों के ड्राफ्ट आधिकारिक रूप से जारी होने से पहले निजी लोगों तक पहुंचाने जैसे आरोप हैं।
इसके अलावा प्रशासनिक मंजूरियां दिलाने, टेंडर की शर्तों में बदलाव, लाइसेंस जारी करने, लैंड यूज चेंज (CLU) और जमीन एवं राजस्व से जुड़े विवादों में कथित हस्तक्षेप के आरोप भी मामले में शामिल हैं।
CBI registers FIR against OSD to Punjab CM and 5 others on High Court Directions and Conducts Searches at 8 Places https://t.co/PfHFDgW6rQ
— Central Bureau of Investigation (India) (@CBIHeadquarters) October 6, 2026
ED ने चैट और डिजिटल सबूत मिलने का किया था दावा
ED ने अपनी जांच के दौरान वॉट्सऐप चैट और अन्य डिजिटल सबूत मिलने का दावा किया था। एजेंसी के मुताबिक इन चैट्स में ट्रांसफर-पोस्टिंग, नीतिगत फैसलों, टेंडर और सरकारी दस्तावेजों तक कथित पहुंच से जुड़ी बातचीत सामने आई थी।
ED ने नितिन गोहल समेत कुछ लोगों से जुड़े ठिकानों पर तलाशी के दौरान दस्तावेज और डिजिटल सामग्री मिलने की बात कही थी। एजेंसी ने नितिन गोहल से 20.98 लाख रुपये नकद बरामद होने का भी दावा किया था।
बताया गया है कि मामला GMADA की जमीन, CLU, प्रॉपर्टी लेन-देन और रियल एस्टेट से जुड़े कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों से जुड़ा है।
पूर्व OSD रोमी राजा के घर भी CBI रेड
CBI ने गुरदासपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व OSD डॉ. रोमी राजा महाजन के घर भी छापेमारी की। रोमी राजा का नाम CBI की FIR में शामिल 6 आरोपियों में है।
जानकारी के मुताबिक डॉ. रोमी राजा कुछ समय पहले चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने 30 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल अफसर के पद से इस्तीफा दिया था।
इसके अलावा CBI ने मोहाली के सेक्टर-65 के फेज-11 स्थित हाउस नंबर 26083 में डॉ. गुरकीरपाल सिंह थिंद के घर पर भी रेड की। डॉ. थिंद को OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।
Mohali, Punjab: The CBI conducts a raid at the residence of Dr. Gurkirpal Singh Thind, a close relative of OSD Rajbir Singh Ghuman, at House No. 26083 in Phase 11, Sector 65. The purpose of the search and details of the case have not yet been officially disclosed. https://t.co/9m23dIyHVs
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
ये भी पढ़ेंः 8 घंटे के धरने के बाद राहुल-प्रियंका हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन
8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
FIR दर्ज करने के बाद CBI की टीमों ने पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 8 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इनमें चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में आरोपियों से जुड़े परिसर शामिल हैं।
तलाशी के दौरान कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। CBI इन डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों की जांच कर रही है। एजेंसी के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है।
पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सरकार ने स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) दाखिल कर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी और मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की। मामले की सुनवाई बाद में किए जाने की बात कही गई है।
हरपाल चीमा बोले- ‘बिना सबूत के पंजाब पहुंची CBI और ED’
पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस पर हुई CBI रेड को लेकर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ 24 घंटे के भीतर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी, लेकिन सुनवाई से पहले ही CBI और ED की टीमें पंजाब पहुंच गईं।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “जब कल यह आदेश आया, तो हमने 24 घंटे के भीतर माननीय सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। लेकिन सुनवाई होने से पहले ही अफरा-तफरी और घबराहट में बीजेपी की ED और CBI की टीमें पंजाब पहुंच गईं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों के पास कोई सबूत या प्रमाण नहीं है और वे बिना किसी तर्क या आधार के पंजाब पहुंची हैं।
चीमा ने दिल्ली के एक्साइज पॉलिसी मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस मामले में भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन वह मामला विफल रहा। उन्होंने दावा किया कि ED और CBI की सजा दिलाने की दर शून्य है और मुश्किल से एक-दो मामलों में ही दोषसिद्धि होती है।
हरपाल चीमा ने आगे कहा कि “आज पूरे देश के सामने CBI और भारतीय जनता पार्टी बेनकाब हो गई हैं।”
Chandigarh: On the raid at the Punjab Chief Minister’s Camp Office, Punjab Minister Harpal Singh Cheema says, “When this order came yesterday, we filed a petition in the Honorable Supreme Court within 24 hours. But even before the hearing could take place, in sheer chaos and panic, the Bharatiya Janata Party’s ED team and CBI team arrived in Punjab. This means they have no evidence or proof whatsoever, and have come to Punjab completely without logic or basis. Earlier, when they did this in Delhi regarding the excise policy case, that case also failed. The conviction rate of ED and CBI is zero. Hardly in a case or two does anyone get convicted. But today, in front of the entire country, the CBI and Bharatiya Janata Party stand exposed.”
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
बाजवा बोले- ‘50 नंबर कोठी से दिल्ली के मास्टर पंजाब चलाते थे’, अब CBI के रडार पर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाउस नंबर 50 भगवंत मान का कैंप ऑफिस है और इसी जगह से उनके ‘दिल्ली के मास्टर’ पंजाब को चलाते थे।
बाजवा ने कहा कि अब उसी जगह पर CBI की छापेमारी हो रही है। उन्होंने इसे विडंबना बताते हुए कहा कि जिस जगह को पंजाब पर दिल्ली के कथित रिमोट कंट्रोल का प्रतीक माना जाता था, वही अब CBI की जांच के दायरे में है।
उन्होंने कहा कि CBI को इस मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए और पंजाब को चुनावी लेन-देन की प्रयोगशाला नहीं बनाया जाना चाहिए।
House No. 50 — @BhagwantMann’s camp office, and the very residence from where his Delhi masters ran Punjab — is now being raided by the CBI.
The irony is hard to miss: the place that symbolised Delhi’s remote control over Punjab is now under the CBI scanner.
The CBI must expose the truth. Punjab must not be turned into a laboratory for electoral quid pro quo.
@INCIndia @INCPunjab @SachinPilot
— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) October 6, 2026
केजरीवाल बोले- ‘बीजेपी की बौखलाहट का नतीजा’
CBI की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले मुख्यमंत्री कार्यालय पर CBI की रेड बीजेपी की बौखलाहट का नतीजा है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने पंजाब के साथ हमेशा धक्का किया है। उन्होंने किसान आंदोलन, पंजाब के पानी और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि अब चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी ऐसा किया जा रहा है।
चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पे CBI की रेड बीजेपी कि बौखलाहट का नतीजा है। जब से सेंटर में बीजेपी की सरकार आई है उसने पंजाबियों के साथ हमेशा ही धक्का किया है चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो, पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो। और अब तो उनके चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी धक्का कर रही। बीजेपी चुनाव लड़के पंजाब में जीत नहीं सकती तो ED-CBI के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है और बीजेपी के CBI रेड का जवाब आने वाले चुनाव ने भगवंत मान को 100+ सीटों से जीता कर दोबारा मुख्यंत्री बना कर देंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2026
उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव लड़कर पंजाब में जीत नहीं सकती, इसलिए ED और CBI के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब की जनता ने अपना मन बना लिया है और आगामी चुनाव में भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी।
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी पंजाब में 100 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
सौरभ भारद्वाज बोले- ‘पंजाब में दिल्ली चुनाव वाली रणनीति दोहरा रही मोदी सरकार’
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने CBI की कार्रवाई पर X पर पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में चुनावी पकड़ बनाने की कोशिश में बीजेपी सरकार कथित तौर पर झूठे मामले दर्ज कर हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां कर सकती है।
CBI raids Punjab CM office
Modi Govt is repeating exact Delhi elections playbook in Punjab. Desperate to make electoral inroads into Punjab, BJP Govt will now register false cases and make high profile arrests.
People of Punjab can see what BJP has done to delhi people after winning elections by fraud. Fraud won’t be repeated in Punjab.
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 6, 2026
ये भी पढ़ेंः SIR को लेकर विपक्ष का बड़ा मार्च आज, चुनाव आयोग तक पैदल जाएंगे 19 दलों के सांसद; दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित






