INDIA Bloc Protest: राहुल गांधी ने कहा, “हमें यहां प्रदर्शन करने में कोई परेशानी नहीं है। हम यहां अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। अगर दिल्ली पुलिस को यहां हमारे प्रदर्शन करने से परेशानी है, तो वे हमें प्रदर्शन के लिए कोई दूसरी जगह उपलब्ध करा सकते हैं। संविधान हमें विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार देता है।”
SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों का प्रदर्शन मंगलवार को देर शाम तक जारी रहा। दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दे रहे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।
Delhi: Police detain Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, and other INDIA bloc leaders staging a protest at Akashvani Bhawan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.
(Source: Congress) https://t.co/R781vBzX4g
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेता 8 घंटे से ज्यादा समय से आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे थे। हिरासत में लिए गए करीब 250 प्रदर्शनकारियों को किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
‘ज्ञानेश कुमार से मिले बिना नहीं जाएंगे’ बोले राहुल
धरने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिले बिना वहां से नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस को आकाशवाणी भवन परिसर में प्रदर्शन से परेशानी है, तो पुलिस उन्हें प्रदर्शन के लिए दूसरी जगह उपलब्ध करा सकती है।
राहुल गांधी ने कहा, “हमें यहां प्रदर्शन करने में कोई परेशानी नहीं है। हम यहां अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। अगर दिल्ली पुलिस को यहां हमारे प्रदर्शन करने से परेशानी है, तो वे हमें प्रदर्शन के लिए कोई दूसरी जगह उपलब्ध करा सकते हैं। संविधान हमें विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार देता है।”
#WATCH | Delhi | Continuing his protest inside Akashvani Bhavan premises, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “We don’t have any problem with protesting here…We will continue our protests here…If they (Delhi Police) are uncomfortable with us protesting here, they can provide us with another place to protest…The Constitution allows us to lodge a protest…”
— ANI (@ANI) October 6, 2026
ये भी पढ़ेंः SIR को लेकर विपक्ष का बड़ा मार्च आज, चुनाव आयोग तक पैदल जाएंगे 19 दलों के सांसद; दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित
मकर द्वार से शुरू हुआ था ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’
इससे पहले मंगलवार सुबह करीब 10 बजे संसद के मकर द्वार से विपक्षी सांसदों ने ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला। पुलिस ने दोपहर करीब 12:30 बजे मार्च को आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया।
इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस की बस में बैठाया गया, लेकिन दोनों बस से उतरकर आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में INDIA ब्लॉक के कई नेता और सांसद शामिल रहे।
राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रदर्शन में 20 विपक्षी दलों के 300 से ज्यादा सांसद मौजूद थे। इनमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता शामिल रहे।
VIDEO | Delhi: INDIA bloc MPs begin march from Parliament to the ECI, demanding CEC Gyanesh Kumar’s resignation.
Congress MP Manickam Tagore says, “INDIA alliance leaders, under the leadership of Rahul Gandhi ji, we are all marching to protest against the EC office, and we are protesting peacefully.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
पुलिस ने ट्रैफिक प्रभावित होने की बात कही
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली इलाके में यातायात प्रभावित हो रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने की अपील की थी। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
चुनाव आयोग के सूत्रों ने क्या कहा?
वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के लिए अब तक कोई औपचारिक अनुरोध या अपॉइंटमेंट नहीं मांगा गया था।
आयोग के सूत्रों का दावा है कि विपक्षी नेता बिना पूर्व अपॉइंटमेंट के सीधे CEC के कार्यालय जाना चाहते थे।
ये भी पढ़ेंः बिहार MLC चुनाव में JDU की अंदरूनी लड़ाई आई सामने! ललन सिंह-अनंत सिंह एक तरफ, निशांत-नीरज दूसरी तरफ






