अभिजीत दीपके फ्लाइट से हिरासत में, पहले से रिकॉर्ड वीडियो आया सामने; बोले- अजिंक्य शिंदे संभालेंगे आंदोलन की कमान, दिल्ली में हाई अलर्ट, विपक्ष ने उठाए सवाल

CJP Protest in Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में लिया गया है। ये सभी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।

वहीं, यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है।

इधर, दीपके का पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी हिरासत की स्थिति में अजिंक्य शिंदे आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। इस कार्रवाई को लेकर CJP ने विरोध जताया है, जबकि विपक्षी नेताओं ने भी पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। CJP का दावा है कि पार्टी के करीब 600 समर्थकों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिया गया है।

प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में कई जगहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। CJP समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है। वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए कुछ सड़कों पर कीलें भी लगाई गई हैं।

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले के ताजा तस्वीर

जंतर-मंतर से सामने आए ताजा दृश्यों में मौजूदा हालात देखे जा सकते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आज यहां प्रदर्शन बुलाया है।

दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन प्रभावित, 250 ट्रेनें रद्द

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि यह व्यवस्था शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। हालांकि, प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रखने की व्यवस्था की गई है, जबकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन इसका अपवाद है।

रेलवे सेवाओं पर भी असर पड़ा है। खबरों के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली करीब 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ेंः  CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती पर SC की टिप्पणी, CJI बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं

इंडिया गेट के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह प्रतिबंध 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक लागू रहने की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने कई इलाकों में बैरिकेडिंग और वाहनों की जांच भी बढ़ा दी है। दिल्ली एयरपोर्ट, जंतर-मंतर और राजधानी के अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस की नजर

दिल्ली ट्रैफिक जोन-2 के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शन को देखते हुए 30 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

गुप्ता के मुताबिक, फिलहाल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और पुलिस इलाके में गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के कारण कहीं रास्ता बंद होने की स्थिति बनती है, तो पुलिस उचित डायवर्जन लागू करेगी और स्थिति पर लगातार नजर रखेगी।

दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारें

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच शनिवार को मध्य दिल्ली के कई इलाकों में भीषण ट्रैफिक जाम लगा। प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच और बैरिकेडिंग के कारण यातायात धीमा हो गया। कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया हिरासत में

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रदर्शन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे मनीष सिसोदिया और पंजाब के AAP कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

AAP कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जाएंगे और मोदी सरकार भी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद लोकतंत्र को सुधारने का काम शुरू होगा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संसद के सेंट्रल हॉल में INDIA ब्लॉक के सांसदों को दिए गए अपने भाषण का वीडियो भी साझा किया।

ये भी पढ़ेंः बॉडी कैमरे, कड़ी निगरानी और भारी तैनाती… CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से जंतर-मंतर तक निकाला मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। इस मार्च के जरिए प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

CJP ने नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की

कॉकरोच जनता पार्टी ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए जाने की निंदा की। पार्टी ने इसे सत्तावादी कदम बताते हुए आरोप लगाया कि उसके नेताओं को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व करने से रोकने के लिए कार्रवाई की गई।

पार्टी ने कहा कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR की प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रही थी।

दीपके बोले- अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे आंदोलन

CJP ने अभिजीत दीपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया है। इसमें दीपके कह रहे हैं, “अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हमें हिरासत में लिया जा चुका है। हमारे बाद इस मूवमेंट को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे।”

दीपके ने संभावित गिरफ्तारी की आशंका के चलते शुक्रवार रात यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। CJP के मुताबिक, जब तक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में रहेंगे, तब तक पार्टी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

NCP-SCP नेता अनीश गावंडे बोले- पुलिस युवाओं पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग न करे

NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गावंडे ने कहा कि युवा जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग नहीं करेगी और युवाओं के साथ समान नागरिकों जैसा व्यवहार करेगी, न कि अपराधियों जैसा।

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर गावंडे ने बताया कि वे सभी एक ही फ्लाइट में सवार थे। दीपके और उनके दो अन्य साथी उनके ठीक आगे बैठे थे। उनके मुताबिक, पुलिस अधिकारी विमान के अंदर आए और अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के बीच दीपके को विमान से ही हिरासत में ले लिया।

गावंडे ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि दीपके को एयरपोर्ट से बाहर ले जाया गया है या वह अभी भी वहीं हैं।

CPI नेता डी. राजा ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CPI नेता डी. राजा ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने की मांग की।

डी. राजा ने कहा कि लोगों को स्वतंत्र रूप से आने-जाने नहीं दिया जा रहा है, जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या यही लोकतंत्र है?”

CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह भी हिरासत में

CJP ने अपनी लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में रत्ना सिंह कहती हैं कि सुबह उनके घर पुलिस पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि ऊपर से आदेश आया है और उन्हें घर पर ही रहने के लिए कहा गया है।

रत्ना सिंह के मुताबिक, वह कार से नहीं उतरी हैं और पुलिस ने उनकी कार को घेर रखा है। उन्होंने बताया कि कार में उनके साथ दो अन्य लड़कियां भी हैं।

ये भी पढ़ेंः CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, बिना ID वालों को हिरासत में ले रही पुलिस; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2026: आज यानी 18 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन…

Spread the love

Continue reading
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading

One thought on “अभिजीत दीपके फ्लाइट से हिरासत में, पहले से रिकॉर्ड वीडियो आया सामने; बोले- अजिंक्य शिंदे संभालेंगे आंदोलन की कमान, दिल्ली में हाई अलर्ट, विपक्ष ने उठाए सवाल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती