दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बवाल: ममता-केजरीवाल हिरासत में, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग; युवक का सिर फटा, पुलिसकर्मी घायल, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में गड़बड़ियों के विरोध में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। जंतर-मंतर की ओर जा रहे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

प्रदर्शन के दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और कई लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी के सिर में चोट लग गई। वहीं, इम्तियाज अली मार्ग पर आकाशवाणी भवन के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर पुलिस पर पत्थर फेंके। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

फ्लाइट से ही हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके

प्रदर्शन से पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस अपने साथ ले गई।

इसके बाद अभिजीत दीपके ने एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि अब आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे संभालेंगे।

CJP ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कम समय पहले जानकारी दिए जाने का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

अजिंक्य शिंदे ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की

CJP के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस उन्हें रोकती है, तो जहां रोका जाएगा, वही उनका जंतर-मंतर बन जाएगा।

केजरीवाल बोले- पूरे देश को जंतर-मंतर में बदल दो

हिरासत में लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पूरे देश को जंतर-मंतर में बदल दो।”

प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार को डर है, असलियत सामने आ जाएगी

प्रियंका गांधी ने सरकार पर विपक्षी सांसदों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “पहले इन्होंने 254 सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें पूरी तरह गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले लिया, जो उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। विपक्षी दलों के बाकी प्रदर्शनकारियों के साथ भी इन्होंने यही किया। इसके बाद इन्होंने देश की राजधानी की घेराबंदी कर दी।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर यह इस बात का सबूत नहीं है कि इन्होंने चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनाव में धांधली की है और अब इन्हें डर है कि इनकी सरकार की असलियत सामने आ जाएगी और जनता जवाब मांगेगी, तो फिर यह क्या है?”

रविशंकर प्रसाद बोले- राहुल को इमरजेंसी और तानाशाही की बात नहीं करनी चाहिए

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इमरजेंसी और तानाशाही की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “इंदिरा गांधी के समय देश में इमरजेंसी लगाई गई थी। विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। उस वक्त जेपी को भी हिरासत में लिया गया था। उस समय लेफ्ट ने भी इंदिरा गांधी का समर्थन किया था।”

रविशंकर प्रसाद ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मैं यहां किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कांग्रेस ने अपने समय में कई चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल और सांसद बनाया। हमने भी कांग्रेस के समय में चुनाव आयुक्त नवीन चावला के खिलाफ शिकायत की थी। कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, उल्टा उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त बना दिया।”

AAP नेता गोपाल राय भी हिरासत में

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल राय को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ेंः अभिजीत दीपके फ्लाइट से हिरासत में, पहले से रिकॉर्ड वीडियो आया सामने; बोले- अजिंक्य शिंदे संभालेंगे आंदोलन की कमान, दिल्ली में हाई अलर्ट, विपक्ष ने उठाए सवाल

CJI सूर्यकांत के दखल के बाद हिरासत में लिए गए वकील रिहा

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए वकीलों को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने हस्तक्षेप किया। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं शहर से बाहर हूं। मैंने बात की थी। मुझे लगता है कि उन्हें रिहा कर दिया गया है।”

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने CJI से मामले में दखल देने की मांग की थी। एसोसिएशन ने आरोप लगाया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान महिला अधिवक्ताओं समेत कई वकीलों को हिरासत में लिया गया और पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया।

प्रदर्शन के दौरान सब-इंस्पेक्टर घायल

CJP के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर बजरंग जाधव भी घायल हो गए। उनसे चोट लगने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “उपद्रव कर रहे लोगों को हिरासत में लेने के दौरान मुझे धक्का दिया गया, जिससे मुझे चोट लगी।”

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कार्रवाई की।

दीपके की दादी के निधन की जानकारी को लेकर CJP ने उठाए सवाल

CJP ने दिल्ली पुलिस पर अभिजीत दीपके की दादी के निधन के मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि दीपके के परिवार और CJP के वकीलों को उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दे दी गई है। अब उन्हें तय करना है कि वह हिरासत में रहकर प्रदर्शन जारी रखेंगे या अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर लौटेंगे।

सपा सांसद राजीव कुमार राय बोले- ‘मक्खी पीपुल्स पार्टी‘ बनाने का मन हुआ

समाजवादी पार्टी के घोसी से सांसद राजीव कुमार राय ने कहा कि अशोक रोड स्थित अपने आवास की ओर जाते समय पुलिस ने उनकी गाड़ी करीब 20 मिनट तक रोककर रखी। उन्हें बैरिकेडिंग वाले इलाके में जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अनुमति मिलने का इंतजार करना पड़ा।

सुप्रीम कोर्ट की मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करने वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका आधा मन तो ‘मक्खी पीपुल्स पार्टी’ बनाने का हो गया था।

 

ये भी पढ़ेंः बॉडी कैमरे, कड़ी निगरानी और भारी तैनाती… CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Spread the love

Related Posts

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2026: आज यानी 18 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन…

Spread the love

Continue reading
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading

One thought on “दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बवाल: ममता-केजरीवाल हिरासत में, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग; युवक का सिर फटा, पुलिसकर्मी घायल, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती