PM मोदी-CM विजय ने मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, साथ किया सफर; छात्रों से लगवाया ‘We Will Do It’ का नारा, TVK की जीत के बाद PM मोदी का पहला तमिलनाडु दौरा

PM Modi CM Vijay Chennai Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन किया। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई और इसके बाद ट्रेन में साथ सफर किया। 2026 के विधानसभा चुनावों में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की जीत और विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला तमिलनाडु दौरा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में कहा कि मंदिरों से लेकर मेट्रो तक तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखाई देती है। भारत अपनी सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेता है और वैज्ञानिक प्रगति के जरिए आगे बढ़ता है।

मेट्रो उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के गोल्डन जुबली समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य शानदार होगा और उन्हें देश की युवा पीढ़ी की प्रतिभा पर पूरा भरोसा है।

छात्रों से लगवाया ‘वी विल डू इट’ का नारा

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा, “आज आपके बीच आकर और आपके सपनों को महसूस करके मेरा विश्वास और मजबूत हुआ है। मैं कह सकता हूं कि भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा। उस भविष्य के सबसे बड़े हीरो आप हैं।”

उन्होंने कहा कि उन्हें छात्रों के टैलेंट, आत्मविश्वास और योग्यता पर भरोसा है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने छात्रों के साथ ‘वी विल डू इट’ का नारा दोहराया।

मोदी ने कहा, “डेवलप तमिलनाडु, डेवलप इंडिया… वी विल डू इट।” उन्होंने छात्रों से बड़े सपने देखने, अलग सोचने और निडर रहने की अपील भी की।

‘खेल की दुनिया में भी भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति से देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है और भारतीय संस्थानों की वैश्विक पहचान बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ने से युवाओं के लिए अवसर भी बढ़ रहे हैं।

खेल के क्षेत्र में युवाओं की संभावनाओं पर बात करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि खेल केवल मनोरंजन तक सीमित न रहें। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी भारत को खेल की दुनिया में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

‘जहां जाएं, वहां तमिल संस्कृति और कविताओं का प्रचार करें’

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से भारत को जानने और देश की विविध संस्कृतियों को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र जहां भी जाएं, अपने दोस्तों के बीच तमिल संस्कृति और तमिल कविताओं का प्रचार करें।

मोदी ने कहा कि तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति उनका प्रेम देशभर की यात्राओं से मिले अनुभवों से और मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि नब्बे के दशक की शुरुआत में वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई एकता यात्रा का हिस्सा बने थे। इसी दौरान उनका गिरिजा अम्मा से परिचय हुआ था।

ये भी पढ़ेंः CJP बोली- प्रदर्शन जारी रहेगा, दीपके बोले- 100 बार जेल में डालो, नहीं डरेंगे; दिल्ली में दूसरे दिन भी हंगामा, दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शनकारी हिरासत में

तिरुवल्लुवर की शिक्षाओं का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महान तमिल संत और कवि तिरुवल्लुवर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तिरुवल्लुवर की शिक्षाएं जीवनभर सीखते रहने और सीखी हुई बातों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती हैं।

मोदी ने बताया कि हाल ही में उन्हें तिरुवल्लुवर के महान साहित्य का रूसी भाषा में अनुवाद रूस के राष्ट्रपति को उपहार में देने का अवसर मिला।

गिरिजा अम्मा के एक रुपये बचाने के सुझाव को याद किया

प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यालय के योगदान का उल्लेख करते हुए गिरिजा अम्मा के उस सुझाव को याद किया, जिसमें हर बच्चे से एक रुपया बचाकर देश के सैनिकों को समर्पित करने के लिए कहा गया था।

मोदी के मुताबिक, हजारों बच्चों के इस प्रयास से कुछ ही समय में 40 लाख रुपये जुटाए गए। उन्होंने कहा कि यह उदाहरण दिखाता है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद करने और स्वच्छता जैसे कार्यों को भी विद्यालय की परंपरा का हिस्सा बताया।

सात बच्चों से शुरू हुआ था विद्यालय

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व हिंदू विद्या केंद्र अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की शुरुआत एक छोटे विद्यालय के रूप में हुई थी, जहां शुरुआत में केवल सात बच्चे थे। संसाधन सीमित होने के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति ने संस्थान को आगे बढ़ाया।

उन्होंने विद्यालय के भवन के निर्माण में योगदान देने वाले जयगोपाल गरोडिया को भी याद किया। मोदी ने कहा कि यह संस्थान शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले नागरिकों के निर्माण का उदाहरण है।

‘राज्यों को मजबूत करना देश के लिए जरूरी’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए राज्यों का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु जैसे राज्यों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है।

मोदी के मुताबिक, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों से तमिलनाडु को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से नए विचारों और समाधानों के जरिए देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के युवाओं के पास भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का भविष्य तय करने की क्षमता है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पीएम मोदी बोले- तमिलनाडु के विकास के प्रति मेरी प्रतिबद्धता अटूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उन्होंने राष्ट्रीय प्रगति और सहकारी संघवाद को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें जयललिता, करुणानिधि, ओ. पन्नीरसेल्वम, एडप्पादी के. पलानीस्वामी, एम.के. स्टालिन और अब सी. जोसेफ विजय के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है।

मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के विकास और राज्य की जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा अटूट रही है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक फटा, बैग में लगी आग; हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

Chorbagan Durga Puja stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सप्तमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए…

Spread the love

Continue reading

One thought on “PM मोदी-CM विजय ने मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, साथ किया सफर; छात्रों से लगवाया ‘We Will Do It’ का नारा, TVK की जीत के बाद PM मोदी का पहला तमिलनाडु दौरा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती