दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक फटा, बैग में लगी आग; हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Fire: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में ब्लास्ट होने से आग लग गई। बैग से धुआं निकलता देख यात्रियों ने केबिन क्रू को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विमान को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

इंडिगो के मुताबिक, आग लगने की जानकारी मिलते ही केबिन क्रू ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इसके बाद पायलटों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया। एयरलाइन ने यात्रियों को उनके गंतव्य चेन्नई तक पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की।

वीडियो वायरल, यात्री ‘फायर-फायर’ चिल्लाते दिखे

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में यात्री ‘फायर-फायर’ चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ यात्री विमान के ओवरहेड बिन यानी सामान रखने वाली जगह से बैग निकालते दिखाई दे रहे हैं।

DGCA ने फ्लाइट में पावर बैंक के इस्तेमाल को लेकर जारी की थी एडवाइजरी

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के तहत विमान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने और उड़ान के दौरान उनका इस्तेमाल करने को लेकर अलग-अलग प्रावधान हैं। मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट जैसे उपकरण यात्रियों को साथ ले जाने की अनुमति है, लेकिन उनका इस्तेमाल एयरलाइन के निर्देशों के अनुसार करना होता है।

ये भी पढ़ेंः CJP बोली- प्रदर्शन जारी रहेगा, दीपके बोले- 100 बार जेल में डालो, नहीं डरेंगे; दिल्ली में दूसरे दिन भी हंगामा, दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शनकारी हिरासत में

DGCA ने 11 नवंबर 2025 को जारी एडवाइजरी सर्कुलर में उड़ान के दौरान पावर बैंक से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने पर रोक लगाने की सलाह दी थी। मार्च 2026 में संसद में दिए गए जवाब में भी इसका उल्लेख किया गया था।

लिथियम बैटरी का इस्तेमाल पावर बैंक और कई अन्य रिचार्जेबल उपकरणों में होता है। इन बैटरियों के क्षतिग्रस्त होने या गर्म होने पर आग लगने का खतरा रहता है।

पावर बैंक और अतिरिक्त लिथियम बैटरियों को चेक-इन बैगेज में रखने के बजाय हैंड बैगेज में ले जाने के नियम हैं। इन्हें ऐसी जगह रखना भी जरूरी है, जहां जरूरत पड़ने पर क्रू इन तक आसानी से पहुंच सके।

मई 2026 में भी इंडिगो की फ्लाइट में हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले मई 2026 में हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में भी पावर बैंक में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई थी। उस समय विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था और एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में आग लग गई थी।

इस घटना के बाद विमान के अंदर धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। यात्रियों को इमरजेंसी गेट के जरिए बाहर निकाला गया था। घटना में पांच यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में CJP का आज फिर प्रदर्शन, सुरक्षा कड़ी; दीपके समेत 3 नेताओं को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस, मेट्रो-ट्रेन बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Spread the love

Related Posts

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2026: आज यानी 18 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन…

Spread the love

Continue reading
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading

One thought on “दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक फटा, बैग में लगी आग; हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती