Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर परिवार का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की। दोनों करीब एक घंटे तक वहां रुके और परिवार की बात सुनी।
अंकिता के परिवार ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर नाराजगी जताई है। परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच पूरी होने तक उनकी नियुक्ति पर रोक लगाई जाए और इसे रद्द किया जाए। दुष्यंत कुमार गौतम को 12 अक्टूबर 2026 को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
#WATCH | 2022 Ankita Bhandari murder case: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi meets Ankita Bhandari’s parents at India Gate in Delhi
They are protesting against the appointment of BJP leader Dushyant Kumar Gautam as the Governor of Sikkim https://t.co/ZdiuPvaSZp
— ANI (@ANI) October 14, 2026
सुप्रिया श्रीनेत ने राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “चार साल से न्याय की लड़ाई चल रही है, लेकिन न्याय दिलाने के बजाय संबंधित व्यक्ति को राज्यपाल नियुक्त कर संरक्षण दिया जा रहा है और पुरस्कृत किया जा रहा है। ऐसा क्यों होता है? बेटियों की सुरक्षा क्यों नहीं की जाती?”
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट पर पहुंचकर अंकिता के परिवार से मुलाकात की और उनकी बात सुनी। उन्होंने कहा, “हम अंकिता को न्याय दिलाने के समर्थन में यहां खड़े हैं। हम न्याय की मांग करने आए हैं। अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
#WATCH | 2022 Ankita Bhandari murder case | Delhi: Congress leader Supriya Shrinate says, “A battle for justice has been ongoing for four years; yet, instead of delivering justice, the very person is being granted immunity—he has been appointed as a Governor and rewarded. Why does this happen?… Why aren’t daughters protected or safeguarded? We are all here, standing in support of justice for her. Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi visited and spoke to us. We are here to seek justice. Ankita’s family will receive justice in this struggle, and we are all fully committed to that cause.”
— ANI (@ANI) October 14, 2026
‘मेरी बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद थी, अब हम किसके पास जाएं’
अंकिता की मां सोनी देवी ने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनकी चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को जब उन्हें दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबर मिली, तो परिवार को गहरा दुख हुआ।
सोनी देवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील करते हुए कहा, “राष्ट्रपति स्वयं एक महिला हैं और मेरी भावनाओं को जरूर समझेंगी। मैं उनसे अपील करती हूं कि CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल नियुक्त करने के फैसले पर रोक लगाई जाए।”
उन्होंने कहा कि परिवार को समझ नहीं आ रहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए अब किसके पास जाए। परिवार उत्तराखंड से दिल्ली आया है और इंडिया गेट पर अपनी आवाज उठा रहा है।
#WATCH | Delhi | Ankita Bhandari murder case: Her mother, Soni Devi, says, “We were deeply pained when we heard the news on the 12th that he (BJP leader Dushyant Kumar Gautam) has now been named Governor. I appeal to the Honorable President, who is herself a woman and will surely understand my sentiments, to halt the move to appoint this individual as Governor until the CBI investigation against him is concluded.”
— ANI (@ANI) October 14, 2026
अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, “दुष्यंत कुमार को जेल में होना चाहिए। मैं माननीय राष्ट्रपति से विनम्र अनुरोध करता हूं कि CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार को राज्यपाल नियुक्त न किया जाए।”
परिवार की मांग- VIP की पहचान उजागर हो
अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में हत्या कर दी गई थी। वह रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। मामले में रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया था। तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
मामले में VIP को अतिरिक्त सुविधाएं देने से जुड़ी बात सामने आने के बाद उसकी पहचान को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अंकिता का परिवार लगातार मांग कर रहा है कि कथित VIP की पहचान की जांच की जाए और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जाए।
ये भी पढ़ेंः नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी, प्रेमी साहिल को भी सजा-ए-मौत; जेल में जन्मी मासूम बच्ची का क्या होगा?
उर्मिला सनावर के वीडियो की जांच की मांग
अंकिता के पिता के मुताबिक, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच बातचीत के कथित ऑडियो-वीडियो दिसंबर 2025 में सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनसे जुड़े दावों में कथित VIP के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम और अजय कुमार के नाम लिए गए थे। परिवार ने इन दावों की जांच कराने की मांग की है।
हालांकि, दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इन्हें अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया और जनवरी 2026 में सुरेश राठौर तथा उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून के डालनवाला थाने में FIR दर्ज कराई थी।
CBI जांच की प्रगति पर परिवार ने उठाए सवाल
अंकिता के पिता ने बताया कि 7 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान परिवार ने CBI जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराने की मांग की थी। उनके अनुसार, 2 फरवरी को CBI जांच की घोषणा हुई, लेकिन उन्हें जांच की प्रगति के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं मिली।
पिता का कहना है कि 9 अक्टूबर को CBI अधिकारियों से बातचीत के दौरान परिवार ने जांच को आगे बढ़ाने और कथित VIP की पहचान से जुड़े पहलुओं पर ध्यान देने की मांग की। परिवार चाहता है कि उर्मिला सनावर का बयान दर्ज किया जाए और जरूरत पड़ने पर सुरेश राठौर से भी पूछताछ की जाए।
पुलकित आर्य के फोन की जांच पर भी सवाल
अंकिता के पिता ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान पुलकित आर्य के फोन से जुड़े कुछ अहम पहलुओं की पर्याप्त जांच नहीं हुई। उनके मुताबिक, 18 और 19 सितंबर 2022 के बीच फोन की रिकवरी और उससे संबंधित जानकारी जुटाने में कमी रही। परिवार चाहता है कि इस पहलू की भी जांच की जाए।
अंकिता के परिवार की मुख्य मांग है कि हत्याकांड में कथित VIP की पहचान से जुड़े सभी सवालों की निष्पक्ष जांच हो और उन्हें न्याय मिले। दुष्यंत कुमार गौतम पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी जरूरी है।
ये भी पढ़ेंः ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं’, CJI की टिप्पणी से बनी ‘मक्खी जनता पार्टी’; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स






