ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। घायलों में 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। सभी श्रद्धालु सप्तमी के अवसर पर शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ट्रक की टक्कर से मंदिर की दीवार ढही

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, शीतला माता मंदिर एक प्राचीन मंदिर है। नवरात्रि के आखिरी तीन-चार दिनों में यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। चीनौर की ओर से मंदिर तक आने वाली सड़क पर ढलान है। इसी रास्ते से नीचे उतरते समय एक ट्रक किसी कारण से अनियंत्रित हो गया और सड़क की बाईं ओर मुड़ते हुए मंदिर की तरफ घुस गया।

ट्रक ने श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को कुचल दिया। इसके बाद वह मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से करीब 40 से 50 लोग मलबे में दब गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

SSP बोले- ढलान से अनियंत्रित होकर नीचे आया ट्रक

ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। चीनौर की ओर से आने वाले ढलान वाले रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी। रात करीब 1:30 बजे धान से भरा एक भारी ट्रक किसी कारण से अनियंत्रित हो गया। ढलान से नीचे उतरते हुए ट्रक एक दीवार से टकराकर रुका।

SSP के मुताबिक, ट्रक की चपेट में आने से मंदिर में दर्शन करने जा रहे कई श्रद्धालु घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्होंने शुरुआती जानकारी के आधार पर हादसे में 12 लोगों की मौत होने की बात कही थी।

हादसे में 23 वर्षीय पवन की मौत

हादसे में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय पवन पुत्र विद्याराम राठौर, निवासी गदाईपुर, हजीरा का शव ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर से परिजन रोते-बिलखते अपने साथ ले गए। पवन भी शीतला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे, जहां वह हादसे का शिकार हो गए।

ये भी पढ़ेंः  बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

घायल निकेश के दोनों पैर टूटे, वेंटिलेटर पर

घायल निकेश के परिजन संदीप ने बताया कि वे थाटीपुर में रहते हैं। सुबह करीब 5 बजे फोन आया कि शीतला माता मंदिर में दर्शन करने गए उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां निकेश गंभीर हालत में मिला।

संदीप के मुताबिक, हादसे में निकेश के दोनों पैर टूट गए हैं। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

‘दर्शन कर निकले, देवरानी का बेटा नहीं मिला’

हादसे में जान गंवाने वाले दिव्यांश की परिजन सावित्री ने बताया कि दर्शन करने के बाद सभी लोग मंदिर से बाहर निकल आए थे, लेकिन उनकी देवरानी का बेटा दिव्यांश नहीं मिला। काफी तलाश करने और पुलिस को सूचना देने के बाद भी उसका पता नहीं चला।

इसके बाद जब उन्होंने मंदिर के अंदर जाकर देखा, तो दिव्यांश की पहचान हुई। हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अस्पताल प्रशासन ने 13 मौतों की पुष्टि की

जय आरोग्य हॉस्पिटल ग्रुप के डॉ. सुधीर सक्सेना ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 7 की हालत गंभीर है। अन्य अस्पतालों में भर्ती घायलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

वहीं, कलेक्टर रुचिका चौहान ने शुरुआती जानकारी में 11 लोगों की मौत और 5 लोगों की हालत गंभीर होने की बात कही थी। बाद में अस्पताल प्रशासन ने 13 मौतों की पुष्टि की।

ट्रक बेकाबू कैसे हुआ, जांच जारी

प्रशासन के मुताबिक, हादसे वाली जगह पर लगे स्टॉपर भी टूटे हुए मिले हैं। ट्रक किस वजह से बेकाबू हुआ और मंदिर की ओर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

भारी वाहनों की एंट्री पर सवाल, मुआवजे की मांग

धान की बोरियों से लदा ट्रक ढलान से नीचे उतरते समय अनियंत्रित हो गया और शीतला माता मंदिर के पास दुकानों से टकरा गया। हादसे में कई दुकानों और दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। नवरात्रि के दौरान इस इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है। ऐसे में जांच की जा रही है कि ट्रक को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कैसे मिला और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

स्थानीय लोगों ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को मुआवजा देने, घायलों का मुफ्त इलाज कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, मुआवजे की मांग

हादसे के एक स्थानीय निवासी ने ग्वालियर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मची हुई थी। लोग अपने परिजनों को तलाश रहे थे और कई लोग ट्रक के नीचे फंसे हुए थे। उनके मुताबिक, शीतला माता मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है और यहां हुई घटना बेहद दुखद है।

स्थानीय निवासी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से ग्वालियर आने की मांग करते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वह अस्पताल में भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ेंः कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

Spread the love

Related Posts

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

Chorbagan Durga Puja stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सप्तमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए…

Spread the love

Continue reading
मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

Meerut Snake Murder Case:  उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति की हत्या कर उसे सांप से डसवाने के मामले में जिला अदालत ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती