Chorbagan Durga Puja stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सप्तमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। हादसे में 45 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
#WATCH | North Kolkata, West Bengal | A stampede-like situation was reported at the Chorbagan Sarbojanin Puja pandal. The injured were shifted to the hospital. More details awaited. https://t.co/EZm78mo5mN
— ANI (@ANI) October 17, 2026
हादसे में 18 लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 4 पुरुष, 13 महिलाएं और 7 साल का एक बच्चा शामिल है। हालांकि, मृतकों की संख्या और उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
Kolkata, West Bengal: Visuals from Calcutta Medical College following the stampede-like situation at the Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal https://t.co/UnVbC96CXV
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
तेज बारिश के बीच निकास द्वार पर मची भगदड़
कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7:40 बजे गिरिश पार्क थाना क्षेत्र के सरदा पार्क (चोरबागान) दुर्गा पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ मच गई। बारिश के बीच पंडाल घूमने आए लोगों की भारी भीड़ जमा होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई।
#BREAKING
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति, 35 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। तेज बारिश और भारी भीड़ के बीच हादसा हुआ।#Kolkata #DurgaPuja #WestBengal https://t.co/AHog7ROZr6
— Newz Plus Live (@newzpluslive) October 17, 2026
पुलिस ने बताया कि पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MCH) पहुंचाया गया। पुलिस को अब तक मिली जानकारी के अनुसार, करीब 35 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
Kolkata, West Bengal: Kolkata Police says, “Today at around 7:40 pm, a stampede occurred at the exit gate of Sarada Park (Chor Bagan) Puja Pandal, under Girish Park Police Station, due to heavy crowds of pandal hoppers amid rainfall. The Puja Pandal has now been closed to visitors. All injured persons were rescued and shifted to MCH for treatment. As per the information received so far, approximately 35 persons have been shifted to MCH.”
— ANI (@ANI) October 17, 2026
बारिश के कारण एक साथ अंदर जाने लगे लोग
कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति को लेकर एक स्थानीय निवासी ने कहा, “बारिश की वजह से सभी लोग एक साथ अंदर जाने के लिए दौड़ पड़े और इसी वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई…”
Kolkata, West Bengal: On the stampede-like situation at the Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal, a local says, “Because of the rain, everyone rushed inside together, and that is how the situation unfolded….” https://t.co/xSRSnpfZ6T
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
पंडाल की एंट्री बंद, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हादसे के बाद दुर्गा पूजा पंडाल की लाइटें बंद कर दी गई हैं और श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है।
चश्मदीद बोला- प्रवेश और निकास द्वार संकरे थे, इलाके में रोशनी भी नहीं थी
चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद एक चश्मदीद ने बताया कि पंडाल का प्रवेश द्वार बहुत संकरा था और बाहर निकलने का रास्ता भी संकरा था। चश्मदीद के मुताबिक, इलाके में रोशनी की भी व्यवस्था नहीं थी। उसने बताया कि उसकी बेटी और नातिन अस्पताल में भर्ती हैं।
Kolkata, West Bengal: Following reports of a stampede-like situation at the Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal, an eye witness says, “…The entrance was very narrow, and the exit gate was also narrow. There was no lighting in the area….My daughter and grand daughter is hospitalized…”
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
चश्मदीद बोले- अभी समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ
चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद एक अन्य चश्मदीद ने कहा, “मैं अभी तक समझ नहीं पाया हूं कि आखिर क्या हुआ। इसलिए फिलहाल मैं इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।”
Kolkata, West Bengal: Following the stampede-like situation at the Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal, an eye witness says, “I still haven’t been able to understand what happened, so I can’t comment on the incident at this point….” https://t.co/z35RZQAJJA
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु अधिकारी
हादसे की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने की बात भी सामने आई है।
प्रशासन की ओर से घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पूजा आयोजकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने की भी जानकारी है।
Kolkata, West Bengal: Chief Minister Suvendu Adhikari and Chief Secretary Manoj Agarwal reached Calcutta Medical College amid reports of a stampede-like situation at the Chorebagan Durga Puja pandal. Several people are feared injured, with the injured being taken to the hospital. Further details are awaited.
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
TMC नेता कुणाल घोष बोले- पहले लोगों की जान बचाना जरूरी
चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि घटना क्यों और कैसे हुई, इसका पता बाद में चलेगा, लेकिन फिलहाल लोगों की जान बचाना और गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज कराना सबसे जरूरी है।
कुणाल घोष ने पुलिस प्रशासन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों और संबंधित कर्मचारियों की संख्या तुरंत बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि TMC कार्यकर्ता भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
VIDEO | Kolkata: On the stampede-like incident at Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal, TMC leader Kunal Ghosh says, “At the Chorbagan puja in North Kolkata, there has been a most unfortunate incident. The devotees who were there, some are now being brought to the Medical College. Our clear stand is that why it happened and how it happened will be known later, but first we need to save the people. And those who are seriously injured need treatment. Right now, we have a request to the police administration, and our workers are cooperating. Doctors and related staff at the Medical College should be increased immediately, quickly.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
#Kolkata
— Press Trust of India (@PTI_News) October 17, 2026
आयोजक बोले- हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं
पूजा आयोजक विकास दास के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ। उनकी पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भीड़ के दबाव में लोग कुचल गए या किसी दूसरी वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बनी, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है।
राज्यपाल रवि ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर राज्यपाल रवि ने दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
Deeply saddened by the loss of precious lives in the stampede at a Durga Puja pandal in Kolkata. My heartfelt condolences to the bereaved families in this hour of grief. Praying for the swift recovery of the injured. – Governor Ravi
#Stampede #Kolkata #GovernorRavi #LokBhavan
@PMOIndia @HMOIndia @MIB_India @PIB_India @PIBKolkata @DDNewslive @airnewsalerts @ANI @PTI_News
— Lok Bhavan, West Bengal (@lokbhavan_wb) October 17, 2026
पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करा रही है।
The stampede in Kolkata is saddening. Condolences to the bereaved families. Wishing the injured a speedy recovery.
The West Bengal Government is providing all possible help to the affected families.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख, शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह खबर अत्यंत दुखद है। राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 17, 2026
ममता बनर्जी ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि हादसे की खबर से वह स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और प्रभावित परिवारों को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की कामना की।
Deeply shocked and saddened to learn about the stampede at the Chore Bagan Puja Pandal.
I pray to Maa Durga for the speedy recovery of all those injured and for strength and courage for their families during this difficult time.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) October 17, 2026
अमित शाह ने जताया दुख, कल पश्चिम बंगाल जाकर घायलों से मिलेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की है। शाह ने हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
এইমাত্র চোরবাগান সর্বজনীন দুর্গাপুজো মণ্ডপে পদপিষ্ট হয়ে একাধিক মানুষের হতাহতের অত্যন্ত দুঃখজনক খবর পেয়েছি। এই বিষয়ে মুখ্যমন্ত্রী শ্রী শুভেন্দু অধিকারী মহাশয়ের সঙ্গে কথা হয়েছে। এই মর্মান্তিক দুর্ঘটনায় যাঁরা প্রাণ হারিয়েছেন, তাঁদের আত্মার শান্তি কামনা করি এবং শোকসন্তপ্ত পরিবারের সদস্যদের প্রতি গভীর সমবেদনা জানাই। আহতদের সর্বোত্তম চিকিৎসার ব্যবস্থা করছে প্রশাসন।
পশ্চিমবঙ্গে আগামীকালের আমার সমস্ত কর্মসূচি স্থগিত করে আহতদের সঙ্গে হাসপাতালে দেখা করতে যাব। মা দুর্গার কাছে প্রার্থনা করি, সমস্ত আহত ব্যক্তি যেন দ্রুত সুস্থ হয়ে ওঠেন।
— Amit Shah (@AmitShah) October 17, 2026
अमित शाह ने कहा कि प्रशासन घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में शनिवार (18 अक्टूबर) के लिए निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम स्थगित करने और अस्पताल जाकर घायलों से मिलने की बात भी कही। उन्होंने मां दुर्गा से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
तेजस्वी यादव ने जताया दुख
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की हृदयविदारक घटना में 17 मौतों की खबर से मन व्यथित है।”
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की हृदयविदारक घटना में 17 मौतों की खबर से मन व्यथित है।
इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, शोकाकुल परिजनों को दुखद घड़ी में संबल दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 17, 2026
तेजस्वी यादव ने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, शोकाकुल परिजनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
शुभंकर सरकार ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार को हर संभव सहयोग देने का फैसला किया है। पार्टी के स्वयंसेवक लोगों की जान बचाने के प्रयासों में सक्रिय रूप से जुटे हैं।
शुभंकर सरकार ने कहा कि घटना के दौरान पुलिस कहां थी, यह सवाल जनता पूछ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालबाजार स्थित कंट्रोल रूम में फोन करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। चोरबागान इलाके के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनके सामने यह चिंता जाहिर की।
#WATCH | Kolkata’s Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident: West Bengal Congress President Subhankar Sarkar says, “We, the entire Congress party, have made a decision to extend our full cooperation to the government. Our volunteers are actively engaged in efforts to save lives. Where was the police when the actual incident took place? The public is asking this question today. Furthermore, there was no response even after calls were made to the control room at Lalbazar. When I visited the Chorbagan area, local residents raised this concern…This is a deeply tragic incident. I urge the government to reflect on this, provide compensation, and offer employment to the families of those who lost their lives.”
— ANI (@ANI) October 17, 2026
उन्होंने राज्य सरकार से घटना पर गंभीरता से विचार करने, हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को मुआवजा देने और उनके परिजनों को रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की।





