अयोध्या: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 10वां दीपोत्सव बेहद भव्य अंदाज में मनाया गया। सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाकर नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी की गई। दीपों की रोशनी से पूरी रामनगरी जगमगा उठी। राम की पैड़ी और सरयू घाट पर भव्य लेजर शो के जरिए रामायण का प्रदर्शन किया गया। इस खास मौके पर उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्री मौजूद रहे।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: दीपोत्सव 2026 | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर आरती की।
#Deepotsav2026 https://t.co/KVHrm2tXd5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2026
दीपोत्सव में शामिल होने के लिए मुंबई, गुजरात, बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे। घाटों पर दीपों की सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी ने उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया।
21 झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
दीपोत्सव के मुख्य आयोजन से पहले अयोध्या में करीब तीन घंटे तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 21 आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। इन झांकियों के माध्यम से रामायण के सातों कांडों को दर्शाया गया। भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
लेजर शो में दिखाई गई रामायण, रोशनी से जगमगाए घाट
दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी और सरयू घाट पर शानदार लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। लेजर लाइट के जरिए रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सरयू तट का पूरा परिसर जगमगा उठा। इस दौरान रामलीला का मंचन भी किया गया।
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश | अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर लेज़र और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया जा रहा है। https://t.co/EyHIXcbTOY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर आरती की। दीपों की रोशनी, भक्ति संगीत और लेजर शो ने दीपोत्सव को यादगार बना दिया।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: दीपोत्सव 2026 | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर आरती की।
#Deepotsav2026 https://t.co/KVHrm2tXd5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2026
सीएम योगी बोले- अयोध्या में जय श्रीराम बोलने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकता
दीपोत्सव के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में जय श्रीराम बोलने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकता। प्रदेश में किसी को पूजा करने से नहीं रोका जा सकता और न ही कोई दंगा करने की हिम्मत कर सकता है।
उन्होंने कहा कि अब किसी बेटी और बहन को अपनी सुरक्षा के लिए गुहार नहीं लगानी पड़ेगी। बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को रावण जैसी दुर्गति भुगतनी होगी।
योगी आदित्यनाथ ने 36 साल पहले की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “ठीक 36 साल पहले सरयू नदी का पानी रामभक्तों के खून से लाल हुआ था। 36 साल पहले जिन लोगों ने अयोध्या की सड़कों को खून से रंगा था, भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी की थीं, वे एक बार फिर सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
वे आज के भारत की ताकत और रामभक्तों की शक्ति को जानते हैं। जो लोग कभी कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता और शहर में जय श्रीराम का नारा लगाने पर प्रतिबंध लगाते थे, वही लोग अब राम मंदिर में दर्शन करने का सपना देख रहे हैं।”
Ayodhya, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath says, “…Exactly 36 years ago, the waters of the Saryu River were stained with the blood of Ram devotees. Those who stained the streets of Ayodhya with blood 36 years ago, questioned the existence of Lord Ram and created obstacles in the construction of the Ram Temple are once again trying to raise their heads. They know the strength of today’s India and the strength of Ram devotees. Those who once said that not even a bird could enter Ayodhya and prohibited people from chanting ‘Jai Shri Ram’ in the city are now dreaming of visiting the Ram Temple for darshan…”
(Source: Uttar Pradesh Government)
— IANS (@ians_india) November 7, 2026
नया भारत विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस भारत को कभी अविश्वास, अराजकता, आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार का पर्याय माना जाता था, उसकी तस्वीर पिछले 12 वर्षों में बदल गई है। आज नया भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ देश के एक-एक नागरिक तक पहुंचा रही है। आज का भारत आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर रहा है और नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।







