Hormuz Crisis: ईरान की धमकी से खाड़ी देशों में खलबली, 8 अहम पुल निशाने पर

Hormuz Crisis: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंचता जा रहा है। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के 8 रणनीतिक पुलों को निशाना बनाने की धमकी देकर हालात और गंभीर कर दिए हैं। इन पुलों को क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है, क्योंकि ये न सिर्फ आम लोगों की आवाजाही बल्कि तेल सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए भी बेहद अहम हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की लिस्ट में कुवैत, UAE, सऊदी अरब और जॉर्डन के बड़े पुल शामिल हैं, जो पूरे खाड़ी क्षेत्र की कनेक्टिविटी का आधार हैं।

कौन-कौन से पुल ईरान के निशाने पर?

ईरान जिन पुलों को टारगेट कर रहा है, उनमें कुवैत का शेख जाबेर अल-अहमद समुद्री पुल, UAE के शेख जायद ब्रिज, अल मकता ब्रिज और शेख खलीफा ब्रिज, सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाला किंग फहद कॉजवे, और जॉर्डन के किंग हुसैन ब्रिज, डामिया ब्रिज व अबदून ब्रिज शामिल हैं।

इन पुलों पर किसी भी तरह का हमला पूरे क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट, सप्लाई चेन और आर्थिक गतिविधियों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

US-इजराइल के हमले के बाद भड़का ईरान

इस तनाव की बड़ी वजह हाल ही में हुआ हमला है, जिसमें अमेरिका और इजराइल ने ईरान के करज शहर में बने B1 ब्रिज को निशाना बनाया। दो बार किए गए इस हमले में पुल पूरी तरह तबाह हो गया और दो लोगों की मौत हो गई।

करीब ₹3800 करोड़ की लागत से बना यह पुल इसी साल शुरू हुआ था और इसे क्षेत्र के सबसे ऊंचे पुलों में गिना जा रहा था। इस हमले के बाद ईरान ने साफ संकेत दिया है कि वह जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।

होर्मुज स्ट्रेट बना वैश्विक चिंता का केंद्र

होर्मुज स्ट्रेट, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल गुजरता है, अब इस पूरे विवाद का केंद्र बन चुका है। इस संकट को लेकर ब्रिटेन की पहल पर 60 से ज्यादा देशों की बैठक हुई, जिसमें भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि इस संकट में अब तक केवल भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 3 भारतीय नाविक जान गंवा चुके हैं, जिससे भारत की चिंता और बढ़ गई है।

कुवैत की रिफाइनरी पर बार-बार हमला

तनाव के बीच कुवैत के मीना अल-अहमदी पोर्ट स्थित ऑयल रिफाइनरी पर दो हफ्तों में तीसरी बार हमला हुआ है। यह मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है और यहां पर बार-बार हमले क्षेत्रीय अस्थिरता को और गहरा कर रहे हैं।

कुवैत और ईरान के बीच कम दूरी होने के कारण यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बना हुआ है।

अमेरिका ने बढ़ाई सैन्य तैयारी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड आर. फोर्ड एक बार फिर ऑपरेशन के लिए तैयार हो गया है।

आग लगने के बाद मरम्मत पूरी कर इसे फिर से तैनात किया गया है। अमेरिकी छह फ्लीट के मुताबिक, यह जहाज अब किसी भी मिशन के लिए पूरी तरह सक्षम है, जिससे मिडिल ईस्ट में सैन्य दबाव और बढ़ सकता है।

क्या युद्ध की ओर बढ़ रहा है मिडिल ईस्ट?

ईरान की सीधी धमकी, US-इजराइल के हमले, होर्मुज संकट और लगातार हो रहे हमलों ने मिडिल ईस्ट को बेहद नाजुक स्थिति में ला खड़ा किया है। अगर इन रणनीतिक पुलों पर हमला होता है, तो इसका असर सिर्फ क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक तेल सप्लाई, व्यापार और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि स्थिति अब बेहद संवेदनशील है, जहां कोई भी छोटी घटना बड़े टकराव का रूप ले सकती है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

India Vs Sri Lanka Galle Test Final: गॉल टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है, जबकि…

Spread the love

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर