तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, राज्यपाल ने विजय से मांगा 118 विधायकों का समर्थन

TVK Majority Crisis: विजय की पार्टी TVK के लिए तमिलनाडु में सरकार बनाना मुश्किल होता दिख रहा है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन विजय ने राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की। करीब एक घंटे चली बैठक के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई।

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने साफ कहा है कि राज्य में स्थिर सरकार जरूरी है, इसलिए सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले TVK को 118 विधायकों का समर्थन दिखाना होगा। इसके बाद ही विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकेंगे।

TVK बहुमत से अभी दूर

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी के पास 108 सीटें हैं। विजय दो सीटों से चुनाव जीते हैं, लेकिन एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी की संख्या 107 रह जाएगी। ऐसे में बहुमत के लिए TVK को अभी भी 11 विधायकों की जरूरत है।

ये भी पढ़ेंः बंगाल में खूनी खेल! सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बशीरहाट में BJP कार्यकर्ता पर भी फायरिंग

कांग्रेस के 5 विधायक TVK को समर्थन देने का संकेत दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद बहुमत का आंकड़ा पूरा नहीं हो पा रहा है।

AIADMK ने 28 विधायक पुडुचेरी भेजे

राज्य की राजनीति के बीच अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने अपने 28 विधायकों को पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी टूट-फूट और क्रॉस वोटिंग की आशंका से बचना चाहती है।

DMK-AIADMK के बीच बैकचैनल बातचीत की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु की दो बड़ी प्रतिद्वंदी पार्टियों द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम और AIADMK के बीच भी सरकार गठन को लेकर बैकचैनल बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक फॉर्मूले पर चर्चा हुई है, जिसमें AIADMK सरकार बनाए और DMK बाहर से समर्थन दे। छोटे दलों को भी इस समीकरण में शामिल करने की कोशिश हो रही है। हालांकि अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ेंः सुवेंदु बोले- मैंने ममता को हराया, इसलिए मेरे PA की हत्या: मां बोलीं- हार का बदला बेटे से लिया

Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग