कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत; 90 मिनट चली मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

Karachi Terror Attack: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। रात करीब 8:30 बजे आतंकियों ने विस्फोटकों से भरे वाहन के साथ मुख्य गेट को तोड़ते हुए परिसर में घुसने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने हैंड ग्रेनेड फेंके और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी टेररिस्ट फोर्स (ATF) और सिंध रेंजर्स की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर को घेर लिया। इसके बाद करीब 90 मिनट तक चली भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। वहीं, एक आतंकी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पूछताछ जारी है।

पाकिस्तानी प्रमुख अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

गेट तोड़कर परिसर में घुसे हमलावर

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आतंकी एक वाहन में सवार होकर आए और तेज रफ्तार से मुख्य गेट को तोड़ते हुए परिसर में दाखिल हुए। अंदर घुसते ही उन्होंने कई हैंड ग्रेनेड फेंके और स्वचालित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से परिसर में तैनात जवानों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और आतंकियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

ये भी पढ़ेंः 

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले पेपर बरामद, 4.28 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द

90 मिनट तक चला ऑपरेशन

हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास की सड़कें बंद कर दीं और नागरिकों से घरों के भीतर रहने की अपील की। ऑपरेशन के दौरान कुछ इलाकों में एहतियातन बिजली आपूर्ति भी रोक दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने सभी हमलावरों को मार गिराया और परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया। रेस्क्यू-1122 की टीमें घायलों को अस्पताल पहुंचाने और राहत कार्य में जुटी रहीं।

जमात-उल-अहरार ने ली हमले की जिम्मेदारी

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, हमलावर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के धड़े जमात-उल-अहरार (JuA) से जुड़े थे। हमले के कुछ समय बाद संगठन ने इसकी जिम्मेदारी भी ली। जमात-उल-अहरार पहले भी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों, सरकारी प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों को निशाना बनाता रहा है और उसकी गतिविधियां मुख्य रूप से अफगानिस्तान सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में देखी जाती रही हैं।

सरकार ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

घटना के बाद सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक (IGP) और कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (AIG) को जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने भी घटना की अलग से रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि हमले के पीछे शामिल नेटवर्क का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई

हमले के बाद कराची समेत सिंध प्रांत के कई संवेदनशील सरकारी और सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमलावरों को स्थानीय स्तर पर किसने मदद पहुंचाई। अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों के नेटवर्क और उनके सहयोगियों की पहचान कर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर किया हमला, ईरान का कुवैत-बहरीन में जवाबी अटैक; होर्मुज में फिर तेल टैंकर निशाने पर
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी