चमोली की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी, 28 मजदूर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मायापुर में THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी का रिसाव और लैंडस्लाइड होने से टनल के अंदर मलबा भर गया। इस दौरान करीब 28 मजदूरों के फंसने की सूचना सामने आई। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बचाव दल अब तक 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल चुका है, जबकि करीब 10 मजदूर अभी टनल के अंदर फंसे हुए हैं। फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए राहत एवं बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं।

शाम करीब 7 बजे हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक हादसा 13 अगस्त की शाम करीब 7 बजे हुआ। पीपलकोटी के मायापुर में THDC की जल विद्युत परियोजना के लिए करीब 3 किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण चल रहा है। इसी दौरान अचानक पानी रिसने लगा और लैंडस्लाइड के कारण बड़ी मात्रा में मलबा टनल में आ गया।

पानी और मलबे के कारण अंदर काम कर रहे मजदूरों का रास्ता बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।

एसपी ने बताया- टनल में 1.8 किलोमीटर अंदर आया मलबा और पानी

चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया, “टीएचडीसी की ओर से एक जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसकी टनल में करीब 1.8 किलोमीटर अंदर शाम लगभग 6:30 से 6:45 बजे के बीच बड़ी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूर प्रभावित हुए। कई मजदूर मलबे में फंस गए थे। उन्हें बचाने के लिए अंदर गए छह लोग अब बाहर आ गए हैं। अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें वहां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।”

16 मजदूरों का रेस्क्यू, टनल में अचानक पानी का तेज बहाव आया

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया, “अब तक घटनास्थल से 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है और हमें उम्मीद है कि उन्हें भी जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। रेस्क्यू किए गए लोगों को जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

NDRF, SDRF, पुलिस और फायर विभाग की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। इसके अलावा THDC  सहित तकनीकी एजेंसियों की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। PWD (राष्ट्रीय राजमार्ग) की मशीनरी और उपकरण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए गए हैं। अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों की मेडिकल जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति की पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।”

THDC टनल हादसे पर प्रोजेक्ट हेड अजय वर्मा ने क्या कहा?

THDC के प्रोजेक्ट हेड अजय वर्मा ने बताया, “हमारे पास आई ताजा जानकारी के मुताबिक, साइट पर कुल 22 लोग काम कर रहे थे। इनमें एचसीसी के कर्मचारी और HCC से जुड़ी हमारी PRW टीम के लोग शामिल थे। अब तक 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 4 से 5 लोग अभी भी अंदर हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए हमारी टीमें टनल के अंदर गई हैं।

मजदूरों तक मदद पहुंचाने के लिए भेजी गई लोडर मशीन पानी में फंस गई और खराब हो गई। अब हम दूसरे माध्यमों से अंदर सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।”

18 मजदूर सुरक्षित बाहर निकाले गए

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव दल ने अब तक 18 मजदूरों को टनल से बाहर निकाल लिया है। बाहर निकाले गए मजदूरों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल पीपलकोटी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 3-4 मजदूरों को ज्यादा चोटें आई हैं। जरूरत पड़ने पर गंभीर घायलों को ऋषिकेश या श्रीनगर के बेस अस्पताल भेजने की तैयारी की गई है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को हेली-लिफ्ट करने की व्यवस्था भी तैयार रखी गई है।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तीन मजदूरों की मौत का दावा किया गया है, लेकिन इस संबंध में आधिकारिक तौर पर स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप को निशाना बनाने की थी तैयारी? तुर्किये में होटल के फ्लोर तक की जानकारी ईरान के पास, सुरक्षा एजेंसियों को लगी भनक तो ऐन वक्त पर बदला प्लेन

सेना और ITBP की टीमें भी मौके पर

बचाव अभियान में NDRF और SDRF के साथ पुलिस, फायर सर्विस, DRF, सेना और TTBP की टीमें भी शामिल हैं। गौचर और जोशीमठ से अतिरिक्त बचाव दलों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

चमोली प्रशासन के निर्देश पर गढ़वाल स्काउट के 20 जवान भी जोशीमठ से घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जवान आवश्यक उपकरणों के साथ अन्य बचाव टीमों के साथ समन्वय कर टनल के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

पानी में फंस गया मशीन लोडर

टीएचडीसी प्रोजेक्ट हेड अजय वर्मा के मुताबिक मजदूरों तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीमों को टनल के अंदर भेजा गया है। बचाव कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा एक मशीन लोडर पानी में फंसकर खराब हो गया, जिसके बाद फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए दूसरे विकल्पों पर काम किया जा रहा है।

टनल में पानी और मलबे की मौजूदगी के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी सावधानी के साथ आगे बढ़ना पड़ रहा है।

7 महीने पहले भी हुआ था हादसा

पीपलकोटी की इसी टीएचडीसी परियोजना की टनल में करीब सात महीने पहले भी बड़ा हादसा हुआ था। 30 दिसंबर 2025 को शिफ्ट बदलने के दौरान मजदूरों और कर्मचारियों को ले जा रही लोको ट्रेन की सामान ढोने वाली दूसरी लोको ट्रेन से टक्कर हो गई थी।

उस हादसे में करीब 88 श्रमिक घायल हुए थे। कई श्रमिकों को फ्रैक्चर आया था, हालांकि किसी की मौत नहीं हुई थी। घायलों को टनल से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था। बाद में टीएचडीसी की आंतरिक जांच में लोको वैगन ऑपरेटर की लापरवाही सामने आने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू की गई थी।

सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता

फिलहाल चमोली के मायापुर-पीपलकोटी क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रशासन की प्राथमिकता टनल के अंदर फंसे सभी मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना, आईटीबीपी, गढ़वाल स्काउट और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

ये भी पढ़ेंः

यूपी चुनाव से पहले महिला वोटर्स पर बड़ा दांव? योगी सरकार 50 हजार की आर्थिक सहायता का बना रही प्लान
Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग