WhatsApp स्टेटस पर लिखा- ‘पत्नी ने धोखा दिया’, फिर SBI अफसर ने पत्नी-बहन की हत्या कर खुद को मारी गोली; तीन मौतों से दहला लखनऊ

Lucknow Wife Murder-Suicide Case: लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर मानस वाजपेयी ने गुरुवार को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। उसने पहले अपनी पत्नी और ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा को गोली मार दी। इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन की हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर में हुई तीन मौतों से इलाके में हड़कंप मच गया।

बैंक के बाहर पहले से घात लगाकर बैठा था मानस

घटना गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेक खंड स्थित ICICI बैंक के पास हुई। ADCP ईस्ट अमोल मुर्कुट के मुताबिक, दिव्या मिश्रा एक क्लाइंट से मिलने के बाद अपने सहकर्मियों के साथ बैंक लौटी थीं। जैसे ही वह कार से बाहर निकलीं, उनका पति मानस, जो पहले से वहां इंतजार कर रहा था, उनके पास पहुंचा और कथित तौर पर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दिव्या की मौत हो गई। मेडिकल जांच के बाद मौत की स्थिति और स्पष्ट होगी।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12:05 बजे मानस कार से ICICI बैंक पहुंचा था। उसने फोन कर दिव्या को ऑफिस से बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई और इसके बाद उसने दिव्या को गोली मार दी। वारदात के बाद वह कार से वहां से फरार हो गया।

25 मिनट बाद घर पहुंचा, बहन को मारी गोली

पत्नी को गोली मारने के बाद मानस करीब 12:30 बजे अपने घर पहुंचा। यह घर बैंक से करीब दो किलोमीटर दूर था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मानस उस समय काफी घबराया हुआ था और पसीने से भीगा हुआ था।

घर में दाखिल होते ही उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी। कुछ देर बाद उसने अपनी बहन को गोली मार दी।

पुलिस के मुताबिक, मानस की बहन मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि मानस को अपनी बहन के भविष्य और उसकी देखभाल को लेकर चिंता रहती थी।

बहन को गोली मारने के बाद मानस ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। लगातार गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर वे घर में दाखिल हुए। अंदर भाई-बहन के शव खून से लथपथ मिले।

WhatsApp स्टेटस में पत्नी पर लगाया धोखे का आरोप

पत्नी की हत्या के बाद मानस ने WhatsApp पर एक स्टेटस लगाया। इसमें उसने लिखा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने उसे धोखा दिया। स्टेटस में उसने दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत यादव का भी नाम लिया।

ममेरे भाई ने कहा- दोनों को कुछ पता नहीं था

दिव्या के ममेरे भाई मयंक दीक्षित ने बताया कि उन्हें करीब 12 से 12:30 बजे के बीच मीडिया के जरिए पता चला कि दिव्या के ऑफिस में पहुंचकर किसी ने उसकी हत्या कर दी है। बाद में जानकारी हुई कि दिव्या के पति मानस ने ही उसे गोली मारी थी।

मयंक के मुताबिक, दिव्या की हत्या के बाद मानस अपने घर गया, जहां उसने अपनी बहन को गोली मार दी और फिर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि मानस ने WhatsApp स्टेटस में उनके बहनोई भरत और बहन प्रज्ञा का नाम लिया था, लेकिन दोनों को इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

मयंक ने कहा कि दिव्या और मानस के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।

ये भी पढ़ेंः

जंतर-मंतर पुलिस एक्शन की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी; पूर्व जज, CBI डायरेक्टर और DGP शामिल

दिव्या को इशारा करके बुलाया था

मयंक ने बताया कि घटना वाले दिन दिव्या बैंक के काम से बाहर गई थीं। इसके बाद वह कार से वापस ऑफिस पहुंचीं। मानस पहले से बैंक के सामने खड़ा था। उसने दिव्या को इशारा करके अपने पास बुलाया और कहा कि कुछ बात करनी है। दिव्या जैसे ही उसके पास पहुंचीं, मानस ने कथित तौर पर गोली चला दी।

एक साल पहले तलाक की अर्जी दाखिल की थी

दिव्या मिश्रा की शादी 2018 में मानस वाजपेयी से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। करीब एक साल पहले दिव्या ने पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी थीं।

दिव्या ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं। वहीं मानस SBI की इंजीनियरिंग कॉलेज ब्रांच में फील्ड ऑफिसर था।

पुलिस ने हथियार और खोखे बरामद किए 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से हथियार और गोली के खोखे बरामद किए हैं।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के बयान, CCTV फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः

होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने मारा जोरदार थप्पड़, दहशत में 6 साल का बच्चा गोद में गिरा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

Chorbagan Durga Puja stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सप्तमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए…

Spread the love

Continue reading

One thought on “WhatsApp स्टेटस पर लिखा- ‘पत्नी ने धोखा दिया’, फिर SBI अफसर ने पत्नी-बहन की हत्या कर खुद को मारी गोली; तीन मौतों से दहला लखनऊ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती