जंतर-मंतर पुलिस एक्शन की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी; पूर्व जज, CBI डायरेक्टर और DGP शामिल

Jantar Mantar Police Action Investigation: जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर लगे आरोपों की जांच अब सुप्रीम कोर्ट की बनाई हाई पावर्ड कमेटी करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 5 सदस्यीय कमेटी के सदस्यों के नामों का ऐलान किया। कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

कमेटी में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रवि शंकर झा, दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व जज जस्टिस शालिंदर कौर, CBI के पूर्व डायरेक्टर ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के रिटायर्ड DGP डॉ. एलआर बिश्नोई को शामिल किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने लगाए थे पुलिस पर आरोप

18 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का फैसला लिया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कार्रवाई के दौरान पैलेटगन चलाने और महिलाओं के साथ बदसलूकी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करीब 36 दिनों तक चला था। 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया था।

ये भी पढ़ेंः

कश्मीर पर अमेरिका का रुख साफ? सर्जियो गोर बोले- भारत का अहम हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

दिल्ली पुलिस ने कहा था- संसद मार्च की अनुमति नहीं थी

सुप्रीम कोर्ट में 18 अगस्त की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा था कि 20 जुलाई को किया गया संसद मार्च गैरकानूनी था और इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में कुछ हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हो गए थे।

पुलिस ने दावा किया था कि संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने यह भी कहा था कि प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल नहीं किया गया।

DCP ने दाखिल किया था हलफनामा

दिल्ली पुलिस की ओर से डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सचिन शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। इसमें पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई घटनाओं और बल प्रयोग को लेकर अपना पक्ष रखा था।

यह हलफनामा पुलिस की कथित ज्यादती की कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं के जवाब में दाखिल किया गया था।

अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई 5 सदस्यीय कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और यह देखा जाएगा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

ये भी पढ़ेंः

होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने मारा जोरदार थप्पड़, दहशत में 6 साल का बच्चा गोद में गिरा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Spread the love

Related Posts

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2026: आज यानी 18 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन…

Spread the love

Continue reading
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading

One thought on “जंतर-मंतर पुलिस एक्शन की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी; पूर्व जज, CBI डायरेक्टर और DGP शामिल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती