iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता भी पहाड़ से गिरे, तीनों की मौत

iPhone Family Tragedy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। iPhone दिलाने की जिद को लेकर माता-पिता से हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक पहाड़ पर चला गया। उसे समझाने और वापस घर लाने पहुंचे माता-पिता भी हादसे का शिकार हो गए। कुछ ही देर में परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे का शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे iPhone को लेकर अपने माता-पिता से विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद वह खवड्या पहाड़ की ओर चला गया। पहाड़ी काफी ऊंची और खड़ी चट्टानों वाली है, जिसके नीचे गहरी खाई है।

बेटे को समझाने पहाड़ पर पहुंचे माता-पिता

कुणाल के पहाड़ पर जाने की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुडे और मां संगीता भी वहां पहुंच गए। मां लगातार बेटे को समझाती रहीं और उसे घर वापस चलने के लिए कहती रहीं।

मामले की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण और सरपंच भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने कुणाल को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह पहाड़ी से नीचे आने के लिए तैयार नहीं था।

स्थिति गंभीर होने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की, ताकि युवक को सुरक्षित बचाया जा सके।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज पर अमेरिका का फुल कंट्रोल! ट्रंप बोले- ईरान की नेवी-एयरफोर्स खत्म, सिर्फ मिसाइल-ड्रोन बचे

तीन घंटे तक चलता रहा समझाने का प्रयास

पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक कुणाल को समझाने की कोशिश होती रही। उसे सुरक्षित नीचे लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे कुणाल के पिता मुरलीधर उसके पास पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, पिता ने बेटे को समझाने के साथ उसे पकड़कर सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की। इसी दौरान कुणाल ने पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी। बेटे को बचाने के प्रयास में पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए।

पति और बेटे को गिरते देख मां भी सदमे में आईं

मां संगीता ने अपनी आंखों के सामने पति और बेटे को पहाड़ी से गिरते देखा। पुलिस के मुताबिक, इस घटना से वह बुरी तरह सदमे में आ गईं। कुछ देर बाद उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी।

इस तरह एक के बाद एक परिवार के तीनों सदस्यों की जान चली गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों, पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पूरा घटनाक्रम अपनी आंखों के सामने देखा। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुडे, उनकी पत्नी संगीता और 19 वर्षीय बेटे कुणाल चांदगुडे के रूप में हुई है। परिवार छत्रपति संभाजीनगर के झाल्टा फाटा इलाके का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रामेश्वर गाड़े के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः

राहुल के 6 घंटे धरने के बाद पैलेटगन मामले में FIR, छात्र के साथ थाने से निकले
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh Punjab Congress President: कांग्रेस ने परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस की कमान संभालेंगे। वड़िंग…

Spread the love

Continue reading
बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या: रिटायर्ड शिक्षक, पत्नी, बेटी और 12 साल के बेटे को मार डाला

Bangladesh Hindu Family Murder Case: बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों में रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, 23 वर्षीय…

Spread the love

Continue reading

One thought on “iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता भी पहाड़ से गिरे, तीनों की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती