हिमाचल में चलती कार पर गिरीं चट्टानें, 13 लोगों की मौत; मृतकों में 6 महीने की बच्ची, एक शव की पहचान नहीं

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास चलती टाटा सूमो टैक्सी पर अचानक पहाड़ी से विशाल चट्टानें आ गिरीं, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों में छह महीने की एक बच्ची भी शामिल है। हादसा उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास हुआ, जहां वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि सभी यात्री पांगी क्षेत्र के रहने वाले थे और कुल्लू से अपने घर लौट रहे थे। कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें वाहन पर आ गिरीं। हादसे के बाद वाहन के पिछले हिस्से में आग भी लग गई, जिसे स्थानीय लोगों और जवानों ने मिलकर बुझाया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कई शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और एक शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ मार्ग बारिश और भूस्खलन के कारण एक दिन पहले बंद हो गया था। सड़क शुक्रवार को ही बहाल की गई थी, जिसके बाद यात्री पांगी के लिए रवाना हुए थे। लेकिन कडू नाला के पास पहुंचते ही यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ेंः

पेपर लीक संशोधन बिल पर वैष्णव ने साधी चुप्पी: हर सवाल पर बोले- ‘नेक्स्ट’; सोमवार को संसद में पेश होगा बिल

लाहौल-स्पीति पुलिस के अनुसार सभी मृतक पांगी घाटी के निवासी हैं। डीएसपी रश्मि शर्मा ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। एसपी शिवानी मेहला ने 13 लोगों की मौत और दो के घायल होने की पुष्टि की है।

पुलिस कंट्रोल रूम केलांग के मुताबिक अब तक 12 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतकों में बीर सिंह, बुद्धि सिंह, कमला कुमारी, अनिल कुमार, रेखा, सौरभ सिंह, अंजना, सोनम आंग्मो, छह महीने की आरू, संजय कुमार और हंस राज सहित अन्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उपायुक्त लाहौल-स्पीति को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

ये भी पढ़ेंः

वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म कराने में कांग्रेस सांसद का रोल! 3 दिन चली पर्दे के पीछे बातचीत, प्रधान के इस्तीफे की मांग पीछे छूटी
Spread the love

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में प्रदर्शन, प्रकाश राज हुए शामिल; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

CPI Bengaluru Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में NEET पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन…

Spread the love

डीके शिवकुमार आज लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए कैबिनेट में किन नेताओं को मिल सकती है जगह

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस नेता D. K. Shivakumar आज (3 जून) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर