मोदी की चेतावनी को नजरअंदाज करना यूरोप को पड़ा भारी! बेल्जियम PM बोले- चीन-अमेरिका से बढ़ी निर्भरता

PM Modi Warned Europe: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने यूरोप की आर्थिक और रणनीतिक स्थिति को लेकर चिंता जताई है। दिल्ली में CII के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूरोप को आर्थिक निर्भरता के खतरे का एहसास अब हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप को इस बारे में काफी पहले चेताया था, लेकिन तब उनकी बात नहीं सुनी गई।

डी वेवर ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है, लेकिन यूरोप इस बदलाव के साथ कदम नहीं मिला पा रहा। उनके मुताबिक चीन और अमेरिका इनोवेशन और प्रोडक्टिविटी के मामले में यूरोप से काफी आगे निकल चुके हैं। इसका सीधा असर यूरोप की अर्थव्यवस्था और उद्योगों पर पड़ रहा है।

यूरोप खुद की हिफाजत भी नहीं कर सकता’

बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरोप की कमजोरी केवल आर्थिक नहीं है। यूरोपीय देश अपनी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी खुद उठाने की स्थिति में भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप को बार-बार अपमान का सामना करना पड़ता है।

डी वेवर ने यूरोप की मौजूदा स्थिति को ‘रूड अवेकनिंग’ यानी कड़वी हकीकत से जागना बताया। उन्होंने कहा कि यूरोप को अपनी आर्थिक और रणनीतिक नीतियों पर दोबारा विचार करना होगा।

चीन से सस्ते आयात ने कमजोर की इंडस्ट्री

डी वेवर ने कहा कि यूरोप ने लंबे समय तक विदेशी कंपनियों और सस्ते आयात को अपने बाजार में बड़े पैमाने पर जगह दी। कम कीमत वाले सामान से स्थानीय कंपनियों पर दबाव बढ़ा और धीरे-धीरे यूरोप की इंडस्ट्री कमजोर होती चली गई।

उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि इस व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा यूरोप के एक करीबी पड़ोसी को मिला। उनके इस बयान को चीन की ओर इशारा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में भारी बारिश से एयरपोर्ट में पानी भरा, उड़ानें प्रभावित; यूपी के 23 जिलों में बाढ़, 16 हजार का रेस्क्यू

भारत को बताया नंबर-1 रणनीतिक पार्टनर

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने भारत को यूरोप का सबसे अहम रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि यूरोप को ऐसे देशों के साथ अपने संबंध मजबूत करने चाहिए, जो सहयोग और आपसी सम्मान में विश्वास रखते हैं।

‘PM मोदी ने यूरोप को चेताया था… लेकिन यूरोप ने नहीं सुना’: बेल्जियम PM

बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप को चेतावनी दी थी कि आर्थिक निर्भरता को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यूरोप ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा, “अब हम सुन रहे हैं।”

डी वेवर ने कहा, “अगर भारत इस लिस्ट में नहीं है, तो आपसे एक बहुत बड़ी बात छूट गई है। भारत इस लिस्ट में है और नंबर-1 पर है।”

उन्होंने भारत की तेज आर्थिक वृद्धि, बड़ी और कुशल आबादी तथा मजबूत तकनीकी क्षमता को यूरोप के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनके मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं हैं।

यूरोप की सुरक्षा पर भी बढ़ा दबाव

डी वेवर का बयान ऐसे समय आया है जब यूरोपीय देशों पर अपनी सुरक्षा के लिए अधिक खर्च करने का दबाव बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लंबे समय से NATO के यूरोपीय सदस्यों से रक्षा खर्च बढ़ाने की मांग करते रहे हैं।

2025 में NATO देशों ने 2035 तक रक्षा और सुरक्षा से जुड़े खर्च को GDP के 5% तक ले जाने का लक्ष्य तय किया था। ऐसे में यूरोप को अपनी रक्षा क्षमता मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है।

डी वेवर ने कहा कि यूरोप को यह समझ देर से आई है, लेकिन अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः सरकारी अस्पतालों में मनमानी नहीं चलेगी! 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर विभागीय जांच; ड्यूटी से गायब रहने पर सरकार का बड़ा एक्शन

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं