गुवाहाटी में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या के बाद सिर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था शव; पति गिरफ्तार

Guwahati Wife Murder Case: असम के गुवाहाटी में एक युवक पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर फ्रिज में रख दिया और उसके हाथों की उंगलियां तक काट दी। आरोपी शव को कुत्तों को खिलाने का  प्लान बना रहा था।

बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया

मामले का खुलासा रविवार रात हुआ, जब हाटीगांव इलाके के फ्लैट से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां रिया तालुकदार गोस्वामी का धड़ मिला। उनका सिर धड़ से अलग था।

पुलिस ने मौके पर CID और FSL टीम को बुलाया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच कर कई सबूत जब्त किए।

पुलिस ने बताई हत्या की वजह

डीसीपी ईस्ट पी.आर. पेगु के मुताबिक, पुलिस को रात करीब 9:45 बजे सूचना मिली थी कि दंपती अपने परिवार के फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर रिया मृत मिलीं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति रामानुज गोस्वामी ने बाद में सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच कई मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद होता था। इनमें पत्नी के विवाहेतर संबंध होने का आरोप भी शामिल था। डीसीपी के मुताबिक, 3 तारीख की सुबह इसी तरह की एक बहस के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर आपा खो दिया और पत्नी की हत्या कर दी।

शव कुत्तों को खिलाने की थी योजना

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसी कमरे में खाना बनाया और खाया। इसके बाद वह शव को काटकर उसके हिस्से कुत्तों को खिलाने का प्लान बना रहा था। हालांकि, इसके बाद वह घर से फरार हो गया।

छह महीने पहले हुई थी शादी

रिया और रामानुज की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।

रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थीं। उनके परिवार में एक भाई है। वहीं, रामानुज कैब चलाता था।

आरोपी पर पहले से चोरी का मामला

पुलिस के मुताबिक, रामानुज का पैतृक घर धुबरी जिले के गौरीपुर में है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। उसके खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से जुड़ा मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इनकी जांच की जा रही है। पुलिस हत्या की पूरी परिस्थितियों, विवाद की वजह और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और DU को ठहराया जिम्मेदार; सरकार से भी मांगा जवाब

Spread the love

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “गुवाहाटी में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या के बाद सिर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था शव; पति गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं