INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्षी सांसद सागर रत्ना में लंच के बाद जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर पहुंचने से करीब 200 मीटर पहले ही रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
Rahul Gandhi Detained Then Later Released, According To ANI, Citing Police Sources, As Opposition Protests In New Delhi Rumble Into Day Two https://t.co/i2HQAW9dt3
— RT_India (@RT_India_news) October 7, 2026
लंच के बाद जंतर-मंतर के लिए निकले विपक्षी सांसद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सागर रत्ना में विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था। इसके बाद विपक्षी नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। खड़गे ने कहा था कि विपक्ष जंतर-मंतर पर धरना देगा और मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि करीब 300 सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें वहां प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब निर्धारित प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर बैठकर देश के सामने अपनी बात रखेगा।
राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा
राहुल गांधी ने कहा, “हम देश को बताना चाहते हैं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं। मोदी जी, अमित शाह जी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है।”
उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों ने यह किया है, वे देश के गद्दार हैं और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मैं अभी आपको बता रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।”
FIR को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, “मेरे खिलाफ 45 FIR हैं। मेरा लक्ष्य 100 FIR का है। मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 FIR दर्ज हों। हर FIR मेरे लिए एक मेडल है।”
VIDEO | After lunch at Sagar Ratna with Opposition MPs, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) says, “As I said yesterday, approximately 300 MPs wanted to meet the Chief Election Commissioner, but they told that we could not hold a protest there. So, today, our plan is to go to the designated protest site, Jantar Mantar, and sit there together once again, and tell the country that, for us, Gyanesh Kumar is not the legitimate Election Commissioner of the country. Modi Ji, Amit Shah Ji, Mohan Bhagwat, and Gyanesh Kumar have destroyed the democracy of the country. As I said yesterday, those who have done this are traitors to the country, and we will take action against them. I am telling you right now: Gyanesh Kumar will have to resign.”
When asked about the FIR against him, he says, “I have 45 FIRs against me. My goal is to have 100. I want 100 FIRs to be registered against me. Every FIR is a medal for me.”
#RahulGandhi #OppositionMPlunch
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
जंतर-मंतर से पहले रोका गया, सड़क पर धरने पर बैठे
विपक्षी सांसदों को लेकर जा रही बसों को जंतर-मंतर से पहले रोक दिया गया। इसके बाद नेताओं ने सड़क पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी धरने पर बैठ गए। पुलिस ने दोनों को वहां से हटाकर हिरासत में लिया।
VIDEO | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi), along with other leaders, being taken away in a bus after detention by Delhi Police.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p)
#Delhi #CEC #RahulGandhi #congress https://t.co/FPxNaKPZqv
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
VIDEO | Delhi: Heavy police deployed at Chhatrasal Stadium where Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other leaders have been brought after detention.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p)
#Delhi https://t.co/SuQRKeoHfi
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी को ले जा रही बस की छत पर भी चढ़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा।
VIDEO | Delhi: Security personnel remove Congress workers atop bus carrying detained Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p)
#Delhi https://t.co/EmP1XHp79R
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
जंतर-मंतर की ओर बढ़ रही बस रोकी
जंतर-मंतर की ओर जा रही INDIA ब्लॉक के सांसदों की बस को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। सांसदों ने कहा कि पुलिस उन्हें आगे बढ़ने नहीं दे रही है।
बस से उतरते समय कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “क्या यह तरीका है? आप देख सकते हैं कि वे क्या कर रहे हैं…”
इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।
#WATCH | Delhi: As she gets off the bus of INDIA bloc MPs, along with Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “Is this the way? You can see what they are doing…”
INDIA bloc MPs say that the Police have stopped their bus and are not allowing their movement towards Jantar Mantar.
— ANI (@ANI) October 7, 2026
ये भी पढ़ेंः राहुल-प्रियंका को 2 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, 8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था
प्रियंका गांधी संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं
पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर बैठ गईं। बाद में वह सड़क पर लेट गईं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाया और हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया।
#WATCH | Delhi Police personnel remove Congress MP Priyanka Gandhi Vadra from the site near Jantar Mantar where the INDIA bloc MPs have been stopped from going ahead to the protest site. The MPs are now being detained by the Police.
(Video: Congress) https://t.co/ZBX8h5HbKH
— ANI (@ANI) October 7, 2026
गौरव गोगोई बोले- वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट विपक्ष
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “आज पूरा विपक्ष वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट है। न राहुल गांधी और न ही देश की जनता पुलिस या ज्ञानेश कुमार से डरने वाली है। हम वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए निकले हैं, क्योंकि अगर यह अधिकार सुरक्षित रहेगा, तभी हमारा देश और लोकतंत्र भी सुरक्षित रह पाएगा।”
#WATCH | Delhi | Congress MP Gaurav Gogoi says, “The entire opposition is united today to safeguard the right to vote, and neither Rahul Gandhi nor the people of our country are going to be intimidated by the police or by Gyanesh Kumar. We have set out to protect the right to vote because only if that right is preserved will our country and democracy survive…”
— ANI (@ANI) October 7, 2026
राजा वडिंग बोले- हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया
कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “राहुल गांधी के पास Z+ सिक्योरिटी है, लेकिन अकेले उन्हें लेकर पता नहीं कहां चले गए। यह सरासर अन्याय है। सभी के कपड़े फाड़े गए, प्रियंका गांधी को चोटें आई हैं और वह गिर गईं। हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया गया है जैसे हम अपराधी हों।”
#WATCH | CEC विवाद पर INDIA ब्लॉक का विरोध-प्रदर्शन |दिल्ली: कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, “(राहुल गांधी)उनके पास Z+ सिक्योरिटी है लेकिन अकेले उन्हें लेकर पता नहीं कहां चले गए… ये तो सरासर अन्याय है… सभी के कपड़े फाड़े गए, प्रियंका गांधी को चोटें आई हैं, वो गिर गईं। हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया गया है जैसे हम अपराधी हैं।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2026
मनोज झा ने लगाया लाठीचार्ज का आरोप
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए कहा, “पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया। इसके लिए ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और मोदी जी सभी जिम्मेदार हैं। हमने सालों से ऐसा नहीं देखा। यह बर्बरता की हद है। आप सभी बेनकाब हो चुके हैं। आप सभी कायर हैं।”
#WATCH | INDIA bloc protest | Delhi: While being detained, RJD MP Manoj Kumar Jha says, “They launched a brutal lathi charge. Gyanesh Kumar, Amit Shah and Modi ji are all responsible for this. We had not seen such scenes for years. This is the height of brutality. You stand exposed. You are all cowards.”
— ANI (@ANI) October 7, 2026
ये भी पढ़ेंः 8 घंटे के धरने के बाद राहुल-प्रियंका हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन
कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
वहीं, BJP सांसद कंगना रनौत ने INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी राष्ट्रीय साजिशों की आड़ में इस तरह के कृत्य कर रहे हैं और दुनिया के सामने भारत के लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं।”
कंगना ने कहा कि पंचायत चुनावों से लेकर हाल के नतीजों तक ABVP के छात्र नेता कई जगहों पर भारी अंतर से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा, “छात्र राजनीति से लेकर स्थानीय राजनीति तक, BJP का भगवा झंडा हर जगह लहरा रहा है। यह उनकी समझ से परे है, क्योंकि उन्होंने कभी मेहनत करना नहीं सीखा और न ही मेहनत के प्रभाव और उसके परिणाम को समझा है।”
Kullu, Himachal Pradesh: On the INDIA bloc’s protest against CEC Gyanesh Kumar, BJP MP Kangana Ranaut says, “Rahul Gandhi is carrying out such acts under the guise of national conspiracies and is insulting India’s democracy before the world. If you look at the results coming in every day, from small panchayat elections to the recent results, ABVP student leaders are winning by huge margins even in places where we do not have governments… From student politics to local politics, the BJP’s saffron flag is flying everywhere, and this is beyond their understanding because they have never learned to work hard or understood the impact and results of hard work…”
— IANS (@ians_india) October 7, 2026
एक दिन पहले भी हुआ था प्रदर्शन
इससे एक दिन पहले INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया था। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए और वहां धरना दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इस मामले में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने की बात सामने आई थी।
कांग्रेस का 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ का ऐलान
इस बीच कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को “भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस” बताते हुए देशभर में विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी ने राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करने की बात कही है।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा:
“8 अक्टूबर- भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी देशभर में हल्ला बोलेगी।”
8 अक्टूबर- भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी देशभर में हल्ला बोलेगी ✊
— Congress (@INCIndia) October 7, 2026
कांग्रेस की ओर से यह विरोध-प्रदर्शन पुलिस कार्रवाई और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी की मांगों को लेकर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः SIR को लेकर विपक्ष का बड़ा मार्च आज, चुनाव आयोग तक पैदल जाएंगे 19 दलों के सांसद; दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित






