CJP Protest in Delhi: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन करेगी। शनिवार को प्रदर्शन के लिए जुटे हजारों समर्थकों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया था। करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, CJP के तीन शीर्ष नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। दूसरी ओर, मेट्रो स्टेशन बंद रखने और ट्रेनें रद्द किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट रविवार को छुट्टी के दिन सुनवाई करेगा।
दीपके समेत 3 नेताओं को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका अब भी पुलिस हिरासत में हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों नेताओं को सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट थाने में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। तीनों को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था।
CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें तीनों नेताओं को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह वकीलों के साथ दिल्ली कैंट थाने पहुंचेंगी।
मेट्रो-ट्रेन सेवाएं बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद रखने और ट्रेनों को रद्द करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट रविवार को सुनवाई करेगा। याचिका में गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के चेयरपर्सन के खिलाफ अदालत के आदेश की अवमानना को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों और ट्रेनों को रद्द किए जाने को लेकर अदालत में मामला पहुंचा है।
हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हरियाणा बॉर्डर पर बदरपुर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जांच के बाद गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है।
Delhi: Police are conducting vehicle checks near Badarpur following yesterday’s protest. https://t.co/lwqOERN1h7
— IANS (@ians_india) October 11, 2026
अशोक रोड पर बैरिकेडिंग की गई है और यातायात पर पाबंदियां लागू की गई हैं।
Delhi: Barricades erected on Ashoka Road, with heavy security deployment and traffic restrictions in place. https://t.co/SV2iB00hfK
— IANS (@ians_india) October 11, 2026
मंडी हाउस के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
Delhi: Security arrangements tightened around Mandi House. https://t.co/1cDmUrkJl7
— IANS (@ians_india) October 11, 2026
जंतर-मंतर के पास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
#WATCH | Delhi: Visuals from near Jantar Mantar where heavy security has been deployed. https://t.co/gIMBUf40ph
— ANI (@ANI) October 11, 2026
SIR को लेकर चुनाव आयोग पर उठे सवाल
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर भी विवाद जारी है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने कहा था कि सदस्यों के बीच अलग-अलग राय और सुझाव किसी भी संस्थान की निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं।
आयोग के मुताबिक, पिछले एक साल में SIR समेत सभी बड़े फैसले और निर्देश पूरे आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
रिपोर्ट के बाद विपक्षी दलों और CJP की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज हुई है। इसी मुद्दे को लेकर CJP ने दिल्ली में प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी की मांग है कि SIR की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा दें।
ये भी पढ़ेंः जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए CJP प्रदर्शनकारी, दीपके समेत कई नेता हिरासत में; 38 हजार जवान तैनात, ऐसे रोका प्रदर्शन






