अभिजीत दीपके की हिरासत का VIDEO जारी, दादी की मौत की खबर सुन सिर पर रखा हाथ; अंतिम संस्कार में जाने की पुलिस की पेशकश ठुकराई

Abhijeet Dipke Detention Video Release: दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की हिरासत का 1 मिनट 45 सेकंड का वीडियो जारी किया। वीडियो में दिख रहा है कि जब एक महिला पुलिसकर्मी ने दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी, तो उन्होंने सिर पर हाथ रख लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने उन्हें पानी की बोतल दी, लेकिन दीपके ने पानी नहीं पिया। पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या वह दादी के अंतिम संस्कार में जाना चाहते हैं। पुलिस ने बस, ट्रेन या फ्लाइट से जाने की व्यवस्था करने की पेशकश की, लेकिन दीपके ने इससे इनकार कर दिया।

वीडियो में पुलिस अधिकारी दीपके से कहते हैं कि अगर वह अंतिम संस्कार में जाना चाहते हैं, तो उनके लिए परिवहन की व्यवस्था की जा सकती है। इस पर दीपके कहते हैं, “नहीं, ऐसे ही ठीक है।” जब पुलिस अधिकारी ने पूछा कि क्या वह नहीं जाएंगे, तो दीपके ने दोहराया कि वह ऐसे ही ठीक हैं। पुलिस ने परिवार के किसी सदस्य से बात कराने की पेशकश भी की। दीपके ने कहा कि उन्हें अपने पिता का नंबर याद नहीं है और पुलिस से कहा कि उन्हें बता दिया जाए कि अंतिम संस्कार उसी दिन कर दें।

अभिजीत दीपके, अशुतोष रांका और सौरव दास को शनिवार सुबह फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया था। करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह 10 बजे उन्हें रिहा किया गया। रिहाई के बाद दीपके नागपुर स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गए।

दिल्ली पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अभिजीत दीपके की दादी के निधन की सूचना उन्हें तुरंत और संवेदनशीलता के साथ दी गई। उन्हें अंतिम संस्कार के निर्धारित समय के बारे में भी बताया गया और मानवीय आधार पर उनके गृहनगर जाने के लिए हर संभव सहायता की पेशकश की गई। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, दीपके ने इस सहायता का लाभ उठाने से इनकार कर दिया।

‘हम फिर सड़कों पर उतरेंगे’, दीपके ने X पर लिखा

अभिजीत दीपके ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में लिखा, “मैंने ऐसे किसी बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जिसमें यह कहा गया हो कि हम प्रदर्शन नहीं करेंगे। हम फिर सड़कों पर उतरेंगे।”

दीपके बोले- कजिन से बात करने के लिए मांगा था फोन, पुलिस ने नहीं दिया

नागपुर पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके ने प्रेस से बातचीत में दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें दादी के निधन की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने गांव में रहने वाले अपने कजिन से बात करने के लिए दो मिनट के लिए मोबाइल मांगा, ताकि वह पता कर सकें कि उनकी दादी के साथ क्या हुआ और उनका निधन कैसे हुआ। हालांकि, दीपके के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें फोन देने से इनकार कर दिया।

दीपके ने कहा कि पुलिस ने उनसे फोन नंबर देने को कहा, लेकिन उन्हें नंबर याद नहीं था। उन्होंने दोबारा मोबाइल देने का अनुरोध किया, ताकि नंबर निकालकर पुलिस को बता सकें, लेकिन उन्हें फोन नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कानून के तहत उन्हें अपने वकील से बात करने का अधिकार है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी।

ये भी पढ़ेंः  दिल्ली में CJP का आज फिर प्रदर्शन, सुरक्षा कड़ी; दीपके समेत 3 नेताओं को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस, मेट्रो-ट्रेन बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

रात 3:30 बजे माता-पिता को फोन करने के लिए कहा: दीपके

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने हिरासत के दौरान की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें अपने कजिन और वकील से फोन पर बात करने की अनुमति नहीं दी गई। दीपके ने कहा कि दादी के निधन की खबर मिलने के बाद उन्होंने गांव में रहने वाले अपने कजिन से बात करने के लिए फोन मांगा था, ताकि वह जान सकें कि उनकी दादी के साथ क्या हुआ और उनका निधन कैसे हुआ, लेकिन पुलिस ने फोन देने से इनकार कर दिया।

दीपके ने यह भी आरोप लगाया कि रात 3:30 बजे दिल्ली पुलिस ने उनसे अपने माता-पिता को फोन करके अपनी गिरफ्तारी की जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने दिन में ही उनके माता-पिता को उनकी गिरफ्तारी और हिरासत में रखे जाने की जगह के बारे में क्यों नहीं बताया। दीपके के मुताबिक, उनके माता-पिता पहले से ही उनकी दादी के निधन से सदमे में थे। उन्होंने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। दीपके ने कहा कि वह अमित शाह और नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं और अपनी मांगों को लेकर फिर सड़कों पर उतरेंगे।

CJP बोली- दीपके की गुहार पुलिस ने नहीं सुनी

कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। पार्टी के नेता अशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी देने के दौरान भी दिल्ली पुलिस कैमरा और माइक लेकर पहुंच गई थी।

रांका ने कहा कि दीपके बार-बार पुलिस से अपने कजिन से बात कराने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। पार्टी ने हिरासत के दौरान दीपके को फोन नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए।

दीपके की मां बोलीं- बेटा दादी का चेहरा आखिरी बार नहीं देख सका

अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने कहा कि अगर उनके बेटे को एक दिन पहले रिहा कर दिया गया होता, तो वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते थे। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अब उनका बेटा अपनी दादी का चेहरा आखिरी बार भी नहीं देख पाएगा।

ये भी पढ़ेंः CJP बोली- प्रदर्शन जारी रहेगा, दीपके बोले- 100 बार जेल में डालो, नहीं डरेंगे; दिल्ली में दूसरे दिन भी हंगामा, दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शनकारी हिरासत में

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2026: आज यानी 18 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन…

Spread the love

Continue reading
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading

One thought on “अभिजीत दीपके की हिरासत का VIDEO जारी, दादी की मौत की खबर सुन सिर पर रखा हाथ; अंतिम संस्कार में जाने की पुलिस की पेशकश ठुकराई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती