SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका; CJI सूर्यकांत ने मिलने का समय देने से किया इनकार

INDIA Bloc Protest in Supreme Court: दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं। विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया।

विपक्षी नेताओं ने सोमवार को दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला।

मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई सांसद और नेता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट से करीब 500 मीटर पहले रोक दिया गया। विपक्षी दलों ने इस मार्च को ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया। नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए है।

राहुल गांधी-खड़गे समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका दाखिल करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव समेत INDIA ब्लॉक के अन्य नेता शामिल हैं। याचिका में SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले को उठाया गया है।

राहुल गांधी बोले- शिवजी की बारात की तरह है मार्च

मार्च से पहले राहुल गांधी ने करीब 40 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के मार्च की तुलना शिवजी की बारात से करते हुए कहा कि इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों का निष्पक्ष समाधान किया जाना चाहिए। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

योगेंद्र यादव बोले- अब हम कहां जाएं?

कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष ने अपनी शिकायतों को लेकर पुलिस, सरकार, चुनाव आयोग और राष्ट्रपति तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उसे अपने सवालों के जवाब नहीं मिले। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष संविधान पर भरोसा करते हुए सुप्रीम कोर्ट आया है।

योगेंद्र यादव ने कहा, “हम यहां प्रदर्शन करने, दबाव बनाने या मांगें रखने नहीं, बल्कि अपनी अपील लेकर आए हैं। हम सुप्रीम कोर्ट से पूछना चाहते हैं कि इस देश के संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है। अब हम कहां जाएं?”

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव डालने नहीं, बल्कि उसे मजबूत करने आया है, ताकि अदालत संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों की रक्षा करे और अपने फैसलों व आदेशों को लागू कराना सुनिश्चित करे।

ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने CJI से मांगा था मिलने का समय, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर मिलना चाहते थे विपक्षी नेता; सूर्यकांत ने ठुकराया अनुरोध

विनेश फोगाट बोलीं- यह कांग्रेस या किसी एक की नहीं, सबकी लड़ाई है

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि इस लड़ाई में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरा देश शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा, “हमारा भी यह फर्ज था कि हम इस लड़ाई में आएं और लोगों को विश्वास दिलाएं कि हम भी उनके साथ हैं। हम इस लड़ाई को मिलकर लड़ेंगे, क्योंकि यह सभी की लड़ाई है। यह कांग्रेस पार्टी या किसी एक की लड़ाई नहीं है। मैं भी इसमें अपनी भागीदारी दे रही हूं।”

विनेश फोगाट ने मतदान के अधिकार को देश की आत्मा और मान-सम्मान से जुड़ा बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अधिकार को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “सबसे नीचता का काम जो किया जा सकता है, वो इस सरकार ने किया है।”

तेजस्वी यादव बोले- देश की जनता उन्हें नहीं भूलेगी

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की जनता उन्हें नहीं भूलेगी। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी नेता लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। तेजस्वी ने कहा, “अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है।”

शशि थरूर बोले- लोकतंत्र की रक्षा राजनीति से ऊपर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विपक्ष के मार्च के दौरान कहा कि लोकतंत्र की रक्षा किसी भी राजनीति से ऊपर है। उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकों से उनके मतदान का अधिकार छीन लिया गया है। विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों पर जवाब देने और मतदान के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

CJI सूर्यकांत ने मिलने का समय देने से किया था इनकार

विपक्षी सांसदों ने रविवार को CJI सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था। वे उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने का रास्ता अपनाया।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच होनी चाहिए और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। वहीं, इस मामले में विपक्ष की मांगों और आरोपों पर आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत तय होगी।

ये भी पढ़ेंः अभिजीत दीपके की हिरासत का VIDEO जारी, दादी की मौत की खबर सुन सिर पर रखा हाथ; अंतिम संस्कार में जाने की पुलिस की पेशकश ठुकराई

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2026: आज यानी 18 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन…

Spread the love

Continue reading
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित…

Spread the love

Continue reading

One thought on “SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका; CJI सूर्यकांत ने मिलने का समय देने से किया इनकार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का आठवां दिन आज, मां महागौरी की पूजा करें, लगाएं नारियल का भोग; जानें मंत्र और आरती

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत, 29 घायल; 7 की हालत गंभीर

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर में नहीं जीती टीम इंडिया

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत; 45 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

मेरठ में 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा! सांपकांड में रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती

नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा करें, गुड़ का लगाएं भोग; जानें मंत्र और आरती