बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा, पायलट ने विमान वापस मोड़ा; 45 मिनट बाद दोबारा भरी उड़ान

Air India Bangkok Mumbai Flight Ruckus: बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2338 को एक भारतीय यात्री के हंगामे के बाद वापस बैंकॉक लौटना पड़ा। बुधवार रात उड़ान के दौरान यात्री के अजीब व्यवहार को देखते हुए पायलट ने विमान को वापस ले जाने का फैसला किया। विमान के बैंकॉक एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मेडिकल टीम यात्री को अपने साथ ले गई। करीब 45 मिनट बाद फ्लाइट ने दोबारा मुंबई के लिए उड़ान भरी।

रात 8:20 बजे बैंकॉक से भरी थी उड़ान

एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2338 ने बुधवार रात 8:20 बजे बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान में सवार एक भारतीय यात्री अजीब तरीके से पेश आने लगा और हंगामा करने लगा। हालात को देखते हुए पायलट ने यात्रियों को घोषणा कर बताया कि विमान को वापस बैंकॉक ले जाया जा रहा है।

विमान रात 10:40 बजे बैंकॉक एयरपोर्ट पर उतरा। विमान में सवार एक यात्री ने भास्कर को बताया कि हंगामा कर रहे यात्री के व्यवहार के कारण विमान को वापस लौटाने का फैसला लिया गया था।

मेडिकल टीम यात्री को अपने साथ ले गई

विमान के बैंकॉक में उतरने के बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और यात्री को अपने साथ ले गई। फिलहाल यात्री के व्यवहार की वजह और उसकी तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यात्री के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, यह भी स्पष्ट नहीं है।

घटना के करीब 45 मिनट बाद एअर इंडिया की फ्लाइट ने दोबारा मुंबई के लिए उड़ान भरी। एअर इंडिया की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ेंः  जंतर-मंतर प्रदर्शन केस: सौरव दास और आशुतोष रांका 7 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा, SEM ने हिरासत बढ़ाने से किया इनकार

बैंकॉक में फ्लाइट में हंगामा करने पर क्या हो सकती है कार्रवाई?

विमान में हंगामा करने वाले यात्री के खिलाफ उसके व्यवहार और घटना की गंभीरता के आधार पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अगर कोई यात्री क्रू के निर्देशों का पालन नहीं करता, दूसरे यात्रियों को धमकाता है या विमान की सुरक्षा में बाधा डालता है, तो मामला गंभीर हो सकता है। ऐसी स्थिति में पायलट सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान का मार्ग बदलने या उसे वापस ले जाने का फैसला कर सकता है।

विमान के भीतर होने वाले अपराधों और अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों के लिए 1963 में टोक्यो कन्वेंशन हुआ था। यह अंतरराष्ट्रीय समझौता विमान में होने वाले अपराधों और अनुशासन बिगाड़ने वाली घटनाओं से संबंधित अधिकारों और जिम्मेदारियों का निर्धारण करता है।

हालांकि, बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के मामले में यात्री पर किस कानून के तहत कार्रवाई होगी और उसे क्या सजा मिल सकती है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

8 सितंबर: दुबई-जयपुर फ्लाइट में यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की

8 सितंबर को दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-196 में एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश की थी। क्रू मेंबर ने समय रहते उसे रोक लिया था।

विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया था। यात्री की इस हरकत से विमान में सवार लोगों के बीच हड़कंप मच गया था। क्रू मेंबर ने काफी मशक्कत के बाद उसे रोकने में सफलता हासिल की थी।

ये भी पढ़ेंः हरदीप पुरी-एपस्टीन की तस्वीरों पर घमासान, राहुल गांधी ने BJP-RSS से पूछा सवाल; कांग्रेस बोली- तस्वीरों का क्या मतलब? नाबालिग से यौन अपराध में दोषी था एपस्टीन

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में…

Spread the love

Continue reading
हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोईः हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को ढोंग…

Spread the love

Continue reading

One thought on “बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा, पायलट ने विमान वापस मोड़ा; 45 मिनट बाद दोबारा भरी उड़ान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर