PM Modi NDTV World Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अपने नेता को बार-बार लॉन्च करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने इसकी तुलना श्रीहरिकोटा से होने वाले रॉकेट लॉन्च से की और कहा कि एक साल में वहां जितनी लॉन्चिंग नहीं होती, उससे ज्यादा कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की कोशिश करती है।
पीएम मोदी ने कहा, “पता नहीं कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी।” उनके इस बयान को राहुल गांधी पर सीधे राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए देश की प्रतिष्ठा को भी दांव पर लगा रही है।
‘दुनिया नए ऑर्डर की तलाश में, कुछ लोग डिसऑर्डर के सपने देख रहे’
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत दुनिया में बदलती परिस्थितियों और नए वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत पर बात करते हुए की। उन्होंने कहा कि दुनिया एक नई व्यवस्था की तलाश कर रही है, लेकिन कुछ लोग भारत में अव्यवस्था के सपने देख रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशों में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं और देश के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पीएम मोदी के मुताबिक, ऐसे समय में जब भारत वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, तब देश की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां चिंता का विषय हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के सामने विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य है और देश को इस दिशा में लगातार आगे बढ़ना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! रणबीर कपूर के घर की भी हुई थी रेकी, रविवार को एक्टर पर चली थीं गोलियां
‘कांग्रेस पर परिवार बोझ बन चुका है’
पीएम मोदी ने कांग्रेस की नेतृत्व शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज परिवार कांग्रेस पर बोझ बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता अकेले में यह बात स्वीकार करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी अपने एक नेता को लगातार सुर्खियों में रखना चाहती है और विपक्ष के दूसरे युवा नेताओं को आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर नहीं देती।
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दूसरे नेताओं को अवसर नहीं देना चाहती। उनके मुताबिक, विपक्ष में युवा नेताओं की आवाज भी सुनी जानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर राजनीतिक आंदोलनों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की कमियों को उजागर करने और व्यवस्था में सुधार की मांग करने वाले आंदोलन जरूरी हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसे आंदोलनों को भी नुकसान पहुंचाती है।
‘देश की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा रही कांग्रेस’
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने नेतृत्व को बार-बार आगे बढ़ाने की कोशिश में देश की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा रही है। उन्होंने पार्टी की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने रास्ते पर आगे बढ़ती रहे, इससे उन्हें कोई समस्या नहीं है, लेकिन अपने परिवार को बचाने के लिए देश की प्रतिष्ठा को निशाने पर रखना ठीक नहीं है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस की तुलना ऐसे संगठन से भी की, जो दूसरे लोगों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहता। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का नेतृत्व दूसरे नेताओं के लिए अवसर सीमित कर रहा है। ये सभी टिप्पणियां कांग्रेस और उसके नेतृत्व को लेकर प्रधानमंत्री के राजनीतिक हमले का हिस्सा थीं।
कोरोना महामारी का जिक्र कर नए वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत बताई
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कोरोना महामारी के समय की परिस्थितियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया को सहयोग की जरूरत थी, तब कई देशों ने अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी थी। उसी समय उन्होंने दुनिया के लिए एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत बताई थी।
उन्होंने कहा कि आज वैश्विक व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। तकनीक, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय राजनीति ने दुनिया को बदल दिया है। ऐसे में पुरानी व्यवस्थाओं के साथ नई चुनौतियों का समाधान करना आसान नहीं है।
पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया ने सम्मान, सहयोग और विवादों के समाधान की जरूरत को समझा था। इसी सोच के तहत संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई। हालांकि, मौजूदा दौर में वैश्विक चुनौतियां बदल गई हैं और उनके समाधान के तरीकों में भी बदलाव की जरूरत है।
VIDEO | Delhi: At NDTV World Summit, PM Modi (@narendramodi) says, “Before elaborating on India’s role, let me take you back to the period seven to eight years ago. We all witnessed what happened during the COVID-19 pandemic. When the world needed cooperation the most, it appeared deeply divided. Those who spoke at length about globalisation prioritised their own interests during the crisis. In that period of fragmentation, everyone viewed one another with suspicion. Global trust was at an all-time low. It was then, in 2020, that I put forward an idea at the G20 platform and called for ‘A new world order for the collective well-being of humankind’. I called for a system that places humanity at its centre. That same year, at the UN General Assembly, I said that if the century changes but we do not, our ability to bring about change also becomes weaker. Today, the question is not just whether the world order is changing, but also what kind of new world order we want to build together as the old one gives way to a new one. Reforms in multilateral institutions are essential. The Global South must be given its rightful place and voice. International cooperation must not be limited to good times; it must also remain effective during times of crisis.”
(Source: NDTV/NDTV World Summit 2026)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 22, 2026
ये भी पढ़ेंः खड़गे का मोदी सरकार पर हमला- महिला आरक्षण लागू करने में देरी क्यों, EVM हटाकर बैलेट पेपर से हों चुनाव
व्यापार और समुद्री रास्तों पर बढ़ते तनाव का जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज व्यापार का इस्तेमाल दबाव बनाने के माध्यम के रूप में किया जा रहा है। समुद्री रास्ते भी भू-राजनीतिक तनाव के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने चुनौती यह है कि बदलती वास्तविकताओं और नई आवाजों को वैश्विक व्यवस्था में उचित जगह कैसे दी जाए।
पीएम मोदी ने चाणक्य के विचार का उल्लेख करते हुए मत्स्य न्याय की अवधारणा समझाई। उन्होंने कहा कि जब व्यवस्था कमजोर पड़ती है, तो बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है। उनके मुताबिक, वैश्विक व्यवस्था को इस स्थिति से बचाने के लिए प्रभावी संस्थाओं और सहयोग की जरूरत है।
भारत की आर्थिक और तकनीकी ताकत पर भी बोले पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत जितना मजबूत होगा, दुनिया भी उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने भारत के दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के लक्ष्य का जिक्र किया।
उन्होंने बिजली व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले बिजली की मांग बढ़ने पर ग्रिड बैठ जाने की स्थिति पैदा हो जाती थी, लेकिन अब देश की प्रगति के साथ व्यवस्थाएं भी मजबूत हो रही हैं।
पीएम मोदी ने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया भारत की क्षमताओं पर भरोसा कर रही है। उनके मुताबिक, पहले भारत की पहचान मुख्य रूप से मैनपावर के रूप में थी, लेकिन अब दुनिया भारतीय प्रतिभा और माइंड पावर पर भी भरोसा कर रही है।
VIDEO | Delhi: At NDTV World Summit, PM Modi (@narendramodi) says, “Speaking about the world between orders, we need to understand two things. First, why is the world order changing? Why is the old global order unable to address today’s challenges? Second, what is India’s role in this changing world? To elaborate on the first point, this change is natural and inevitable. The Second World War taught the world a major lesson: the global order cannot function solely on the basis of power and interests. Dialogue, cooperation and the resolution of disputes are equally important. This spirit laid the foundation for the United Nations (UN). For decades, the UN has played a role in promoting global cooperation and peace. However, the world has continued to change. New aspirations have emerged, new economies and powers have risen, and the challenges facing the world have become far more complex. Technology has transformed societies, economies and the very nature of power. Countries that were not at the table when the global order was being shaped have now come forward to play their role.”
(Source: NDTV/NDTV World Summit 2026)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 22, 2026
‘विकसित भारत हमारा लक्ष्य है’
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में विकसित भारत के लक्ष्य को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश के सामने एक ही सपना है- नई ऊंचाइयों को छूना और दुनिया के सामने मजबूती से अपनी भूमिका रखना।
पीएम मोदी ने कहा, “वी विल डू इट। वी विल डू इट, हम नई ऊंचाइयां छुएंगे।” उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत अपनी सभी आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा।






