सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 5 की मौत; मलबे में एक और शव दबे होने की आशंका, घनी आबादी के बीच था मकान

Siwan Firecracker Factory Blast: बिहार के सीवान जिले में पटाखे बनाने के दौरान एक मकान में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पटाखा फैक्ट्री के मालिक अमीरुद्दीन समेत एक अन्य पुरुष, दो बच्चियां और एक महिला शामिल हैं। धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान ढह गया और शव सड़क पर बिखर गए। मलबे में एक और शव दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसा जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में हुआ। जिस मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, वह घनी आबादी वाले इलाके में स्थित था। धमाके के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर धमाके होते रहे।

एसपी भारत सोनी ने बताया- परिवार के 7 लोग मकान में थे

एसपी भारत सोनी के मुताबिक, गांव के मुखिया ने जानकारी दी कि हादसे के समय एक परिवार के सात सदस्य मकान के अंदर थे। शुरुआती जानकारी में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। बाकी लोगों की स्थिति का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी, क्योंकि घटनास्थल पर रुक-रुककर धमाके हो रहे थे।

एसपी ने बताया कि मेडिकल टीम मृतकों की संख्या की पुष्टि करेगी। इसके बाद ही आधिकारिक आंकड़ा बताया जा सकेगा। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच के लिए नमूने एकत्र करेगी।

बाद में एसपी भारत सोनी ने हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना के समय मकान में 7 से 8 लोग मौजूद थे। इनमें से 2 से 3 लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। उनकी तलाश की जा रही है। मलबे में एक और शव दबे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः  ‘राम ने यादव को मारा’… यूपी की वोटर लिस्ट में नामों की बड़ी मिस्टेक! 14.81 लाख मतदाताओं की सूची में 158 खामियां, सभी DM से जवाब तलब

धमाके के बाद मकान में लगी आग, 4 घंटे बाद पाया गया काबू

सारण के डीआईजी नीलेश कुमार ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद मकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

डीआईजी ने बताया कि आग बुझने के बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम घटनास्थल की जांच करेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे की जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, महाराजगंज एसडीपीओ अमन और बड़हरिया, जामो व गोरेयाकोठी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

सीवान में 9 महीने पहले भी पटाखा फैक्ट्री में हुआ था ब्लास्ट

सीवान में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की यह पहली घटना नहीं है। इससे करीब 9 महीने पहले, 22 जनवरी 2026 को भी जिले में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में हुई थी। धमाका इतना जोरदार था कि मृतक के शरीर के हिस्से करीब 20 फीट दूर जाकर गिरे थे। मृतक की पहचान बड़रम गांव निवासी 50 वर्षीय मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई थी।

ताजा हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें आलमपुर गांव में मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है और मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपी 10 दिन के लिए जेल भेजे गए, पुलिस के सवालों पर बोली- मेरे वकील से बात करिए; फरारी की जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

Related Posts

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में…

Spread the love

Continue reading
हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोईः हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को ढोंग…

Spread the love

Continue reading

One thought on “सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका, 5 की मौत; मलबे में एक और शव दबे होने की आशंका, घनी आबादी के बीच था मकान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर