राहुल गांधी पर योगी का तीखा तंज! सुनाया फेल होने वाले छात्र का किस्सा, बोले- बार-बार फेल होने वाले लड़के जैसी हो गई है हालत

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी स्थिति बार-बार फेल होने वाले उस लड़के जैसी हो गई है, जो हर बार अपनी नाकामी का नया बहाना बनाता है। चुनाव जीतने पर ये अपनी मेहनत का श्रेय लेते हैं, जबकि हारने पर EVM को दोषी ठहराते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के शासनकाल में हुए घोटालों, 1984 के सिख दंगों, राम मंदिर और मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। सभा के बाद उन्होंने करीब 1600 मीटर तक पैदल यात्रा की।

राहुल गांधी को लेकर सुनाया फेल होने वाले छात्र का किस्सा

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक छात्र का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि एक लड़का बार-बार परीक्षा में फेल होता था और हर बार अपनी असफलता के लिए नया बहाना बनाता था।

योगी के मुताबिक, पहली बार फेल होने पर लड़के ने कहा कि उसकी कॉपी बदल दी गई। दूसरी बार उसने सवाल सिलेबस से बाहर आने का बहाना बनाया। तीसरी बार कहा कि पेन की स्याही खत्म हो गई थी और चौथी बार उसने आगे बैठे लड़के को देखने का बहाना बनाया।

योगी ने इसी किस्से के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में जीत मिलने पर कांग्रेस अपनी मेहनत का श्रेय लेती है, लेकिन हारने पर EVM को खराब बताने लगती है।

कांग्रेस पर 1984 के सिख दंगों को लेकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1984 को दिल्ली की सड़कों पर हिंदू और सिख समुदायों के बीच तनाव और हिंसा का माहौल था।

योगी ने कहा कि ऐसे संवेदनशील दिन पर पीड़ितों के प्रति संवेदना जताने के बजाय कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ रैली आयोजित की। उन्होंने इस तारीख को रैली करने के फैसले पर सवाल उठाया।

सपा सरकार पर दंगों को लेकर हमला

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान बरेली, संभल, बुलंदशहर, मेरठ और सहारनपुर में दंगे हुए थे।

उन्होंने उस समय प्रचलित एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा, ‘जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा है कोई कुख्यात गुंडा।’ इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा- ‘देख सपाई, बिटियां घबराईं।’

योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी लोकतंत्र बचाने की बात कर रही हैं, जबकि उनका मकसद परिवार को बचाना है।

ये भी पढ़ेंः सीएम योगी का आज गाजियाबाद दौरा, पहले जनसभा फिर पदयात्रा; बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस-सपा के शामिल नहीं होने पर सवाल

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी राजनीतिक दलों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता इसमें शामिल नहीं हुए।

योगी ने सवाल उठाया कि जिन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया, वे किस मुंह से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होते। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल हर अच्छे काम में रोड़े अटकाते हैं।

कोरोना वैक्सीन को लेकर कांग्रेस पर दुष्प्रचार का आरोप

सीएम योगी ने कहा कि 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया संकट से जूझ रही थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के साथ खड़े थे। उनकी सरकार ने वैक्सीन विकसित कराई और लोगों को मुफ्त राशन, इलाज और वैक्सीन उपलब्ध कराई।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने कोरोना वैक्सीन को मोदी की वैक्सीन बताकर उसके खिलाफ दुष्प्रचार किया।

मोदी सरकार ने दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब दिया

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय दुश्मन देशों की हरकतों पर केवल यह कहा जाता था कि देखेंगे, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं दिया जाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

योगी ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई कर रहा है।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर देश के किसानों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने उस दौर में किसानों की आवाज उठाई, जब किसान संगठनों का राजनीतिक दलों से जुड़ाव नहीं था।

कांग्रेस पर 2जी और कोयला घोटाले का आरोप

सीएम योगी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने अपने शासनकाल में जनता का विश्वास खो दिया। उन्होंने 2जी और कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में अराजकता, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार का माहौल था।

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ेंः 8 नवंबर को ही मनेगी छोटी और बड़ी दिवाली! चतुर्दशी-अमावस्या के संयोग ने बदली त्योहार की तारीख, जानें चतुर्दशी और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में…

Spread the love

Continue reading
हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोईः हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को ढोंग…

Spread the love

Continue reading

One thought on “राहुल गांधी पर योगी का तीखा तंज! सुनाया फेल होने वाले छात्र का किस्सा, बोले- बार-बार फेल होने वाले लड़के जैसी हो गई है हालत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी