पीएम मोदी इस बार जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली! इंस्टाग्राम पर रील शेयर कर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, अभी नहीं बताया कहां जाएंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो रील शेयर कर बताया कि इस बार भी वह हर साल की तरह देश के वीर जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि इस बार वह किस स्थान पर जाकर सैनिकों के साथ त्योहार मनाएंगे।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि दिवाली का पर्व अंधकार के खिलाफ संकल्प और प्रकाश का प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।

पीएम बोले- आपका समय सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश में कहा,

“नमस्ते! दीपावली का पावन पर्व है। पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व और आने वाला समय सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

उन्होंने आगे कहा, “मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। हर साल देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्यक्रम है। इस बार भी यह परंपरा जारी रहेगी।”

प्रधानमंत्री के इस संदेश से साफ है कि वह इस साल भी सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे। हालांकि, जवानों के बीच उनके पहुंचने की जगह और कार्यक्रम को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछले साल INS विक्रांत पर जवानों के साथ मनाई थी दिवाली

पिछले साल यानी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में भारतीय नौसेना के स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित भी किया था। उनकी स्पीच करीब 40 मिनट की थी।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मिले पीएम मोदी

इससे पहले शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने भगवान की आरती की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें तिलक लगाया और उपहार भेंट किए।

ये भी पढ़ेंः अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी! लेजर शो में दिखी रामायण, उपराष्ट्रपति और CM योगी समेत कई मंत्री रहे मौजूद

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज…

Spread the love

Continue reading
दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। कंपनी की कई जरूरी सेवाएं प्रभावित होने से 74 देशों और क्षेत्रों में यूजर्स को परेशानी का सामना…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी