कहीं फैक्ट्री तो कहीं गोदाम बना आग का गोला, दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम तक आग की घटनाएं; देशभर में मची अफरा-तफरी

देश के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की कई घटनाओं ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। दिल्ली, गाजियाबाद, पटना, सिक्किम और तेलंगाना में फैक्ट्री, गोदाम, कबाड़ की दुकान और पुराने अस्पताल परिसर में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। कहीं प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगी तो कहीं गारमेंट फैक्ट्री और गोदाम आग की चपेट में आ गए। पटना में पटाखे की चिंगारी से कबाड़ की दुकान में आग भड़क उठी। इन घटनाओं में दमकल विभाग की कई गाड़ियों को आग बुझाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

गाजियाबाद की प्लास्टिक कंपनी में भीषण आग

गाजियाबाद के विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित नोवा बोल्ट प्लास्टिक कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी में प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और अन्य प्लास्टिक सामग्री रखी हुई थी। इसकी वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

आग की ऊंची लपटों के साथ आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया, जिसे दूर-दूर तक देखा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।

दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटे रहे। प्लास्टिक सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में चुनौती का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सौरभ कुमार सिंह ने बताया, “आज 8 नवंबर को शाम करीब 4:55 बजे विजय नगर स्थित नोवा फार्म्स कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। आग काफी भीषण थी और इसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली और वैशाली फायर स्टेशन से करीब सात दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर सर्विस ऑफिसर (FSO) और मैं भी मौके पर पहुंचे। हमने चारों तरफ से होज पाइप लगाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में अंदर प्रवेश कर दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।”

ये भी पढ़ेंः  बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- जंगलों से नक्सली खत्म, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ से खतरा; उनसे लड़ना होगा

दिल्ली की गारमेंट फैक्ट्री में आग, 25 दमकल गाड़ियां पहुंचीं

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के नांगली सकरावती में एक गारमेंट फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग को शाम 4:22 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद 25 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद मौके पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल घटना में हुए नुकसान और आग लगने की वजह की जानकारी सामने नहीं आई है।

पटना में गोदाम, कबाड़ की दुकान और कंप्यूटर शॉप में आग

पटना में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के पायजावा इलाके में कृष्णा स्टील गोदाम में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्टील से जुड़े कई सामान जलकर खाक हो गए।

आग की सूचना मिलने पर दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

वहीं, पटना के मनेर में पटाखे की चिंगारी से एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की लपटों से घिर गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

इसके अलावा पटना के कंकड़बाग इलाके में ग्रेविटी मॉल के पास एक कंप्यूटर दुकान में भी आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

सिक्किम के पुराने अस्पताल परिसर में आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण सिक्किम के नामची में पुराने अस्पताल परिसर में देर शाम आग लग गई। इस अस्पताल का निर्माण 1975 में हुआ था और वर्ष 2020 तक यह दक्षिण और पश्चिम सिक्किम के लोगों के इलाज का प्रमुख केंद्र था।

आबादी बढ़ने के बाद सरकार ने पुराने अस्पताल के पास नया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनवाया था। अक्टूबर 2021 में मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद इलाज की सुविधाएं नए अस्पताल में शुरू हो गई थीं।

पुराने अस्पताल परिसर में अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। सिक्किम सरकार की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तेलंगाना में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के कटेदन इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक ग्रैन्यूल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह घटना मेलारदेवपल्ली थाना क्षेत्र की है। आग अचानक लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फैक्ट्री से उठे काले धुएं के घने गुबार ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग पास की एक प्लाईवुड बनाने वाली यूनिट तक भी फैल गई। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, अर्जुन का शतक बेकार; हमजा जाहूर ने दिलाई जीत

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज…

Spread the love

Continue reading
दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। कंपनी की कई जरूरी सेवाएं प्रभावित होने से 74 देशों और क्षेत्रों में यूजर्स को परेशानी का सामना…

Spread the love

Continue reading

One thought on “कहीं फैक्ट्री तो कहीं गोदाम बना आग का गोला, दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम तक आग की घटनाएं; देशभर में मची अफरा-तफरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी