ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में हार की बताई वजह, बोले- ईरान युद्ध, महंगाई और महंगे पेट्रोल से नाराज थे अमेरिकी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हुए नुकसान की वजह बताते हुए ईरान युद्ध, महंगाई और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनता कई मुद्दों को लेकर नाराज थी। इजराइल के साथ अमेरिका के करीबी रिश्तों को लेकर भी लोगों में असंतोष था।

ट्रंप ने रविवार को CBS न्यूज के कार्यक्रम ’60 मिनट्स’ में बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी खुद की उम्मीदवारी नहीं थी। इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी के कुछ उम्मीदवार भी जनता को पसंद नहीं आए।

ट्रंप के मुताबिक, ईरान के साथ युद्ध और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने भी चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने इजराइल को लेकर अमेरिकी जनता की बदलती राय का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी लोग इजराइल को पसंद नहीं कर रहे हैं, जबकि उनकी सरकार इजराइल के काफी करीब है।

गाजा युद्ध के बाद इजराइल को लेकर बदली अमेरिकी जनता की राय

7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा में सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद अमेरिका में इजराइल को लेकर लोगों की राय में बदलाव आया। खासकर डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों के बीच इजराइल के लिए समर्थन कम हुआ।

प्यू रिसर्च सेंटर के 3 अक्टूबर 2025 के सर्वे के मुताबिक, 59% अमेरिकी इजराइली सरकार के प्रति नकारात्मक राय रखते थे। 2024 की शुरुआत में यह आंकड़ा 51% था।

वहीं, गैलप के 29 जुलाई 2025 के सर्वे में सामने आया कि गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने वाले अमेरिकी नागरिकों का आंकड़ा 2023 में 50% था, जो जुलाई 2025 में घटकर 32% रह गया। डेमोक्रेट समर्थकों में यह समर्थन सिर्फ 8% था।

ईरान पर दोबारा हमला करने से भी पीछे नहीं हटेंगे ट्रंप

इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा ईरान पर हमला करने का फैसला लेना पड़े तो वह फिर ऐसा ही करेंगे।

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना जरूरी था। हालांकि, उन्होंने माना कि इस फैसले से उन्हें राजनीतिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप की पार्टी में बड़ी बगावत! रूबियो छोड़ सकते हैं साथ, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी बनाने लगे दूरी

इजराइल को बचाने का श्रेय अमेरिका को दिया

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने बी-2 बमवर्षक विमानों से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। उनके मुताबिक, अगर अमेरिका यह कार्रवाई नहीं करता तो इजराइल का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता था। उन्होंने इजराइल की सुरक्षा में अमेरिकी भूमिका को अहम बताया।

यूक्रेन का नक्शा बदलने की बात कही

रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत करते हुए ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह संघर्ष खत्म हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि युद्ध के बाद यूक्रेन की सीमाओं में बदलाव हो सकता है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन पहले जैसा नहीं रह सकता और युद्ध खत्म होने के बाद उसका नक्शा थोड़ा अलग हो सकता है।

2028 के राष्ट्रपति चुनाव पर नहीं खोले पत्ते

ट्रंप ने 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के किसी संभावित उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तारीफ की, लेकिन किसी एक को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने से परहेज किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी में कई अच्छे नेता हैं और अभी यह तय नहीं है कि वह चुनाव में किसी का समर्थन करेंगे या नहीं।

संपत्ति बढ़ने के सवाल पर क्या बोले ट्रंप?

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी संपत्ति में करीब 3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी से जुड़ी रिपोर्ट पर भी सवाल किया गया।

इस पर उन्होंने कहा कि वह अपनी संपत्ति पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। उनके बेटे परिवार के कारोबार और पैसों का हिसाब संभालते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति पद के लिए वेतन नहीं लेते।

ये भी पढ़ेंः नेतन्याहू को बड़ा झटका! आइजनकोट को PM बनाने का न्योता, राष्ट्रपति ने सरकार बनाने को कहा; 6 हफ्ते में साबित करना होगा बहुमत

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका में शुक्रवार को हवाई यातायात व्यवस्था में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी आने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देशभर में विमानों…

Spread the love

Continue reading
वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

India vs New Zealand 4th ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में 244 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी