खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता दोषी, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 19 साल 7 महीने की सजा

अमेरिका की एक अदालत ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने (235 महीने) जेल की सजा सुनाई है। 55 वर्षीय निखिल गुप्ता ने फरवरी 2026 में हत्या के लिए सुपारी देने, हत्या की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश से जुड़े तीन आरोप स्वीकार कर लिए थे। शुक्रवार, 20 नवंबर को न्यूयॉर्क की सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने करीब 80 मिनट की सुनवाई के बाद सजा सुनाई।

निखिल गुप्ता ने कोर्ट में पन्नू से मांगी माफी

सजा सुनाए जाने के दौरान निखिल गुप्ता ने अदालत में करीब छह मिनट तक अंग्रेजी में अपना पक्ष रखा। उन्होंने महात्मा गांधी, मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग का जिक्र करते हुए कहा कि वह इन महान हस्तियों के बताए रास्ते पर चलना चाहते थे।

इसके बाद उन्होंने पन्नू की ओर देखकर कहा, “मैंने जो किया, उसे बदल नहीं सकता। मैं पन्नू, सिख समुदाय और उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें मेरी वजह से परेशानी हुई है। मुझे अफसोस है।”

इस दौरान निखिल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इस मामले की वजह से उनकी पत्नी, मां और बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि उन्होंने कुछ नहीं किया।

पन्नू बोला- 1,200 दिनों से सामान्य तरीके से वकालत नहीं कर पाया

सुनवाई के दौरान गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी अदालत में अपना पक्ष रखा। उसने कहा कि हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद से वह 1,200 दिनों से ज्यादा समय तक सामान्य रूप से वकालत का काम नहीं कर पाया है।

पन्नू ने अदालत में करीब 20 मिनट तक अपनी बात रखी। उसने कहा कि इस साजिश के कारण उसकी जिंदगी और कामकाज प्रभावित हुआ है। सुनवाई के दौरान जज ने उसे अपनी बात संक्षेप में रखने को कहा, ताकि कार्यवाही आगे बढ़ाई जा सके।

गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत सरकार ने 1 जुलाई 2020 को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया था। उस पर भारत में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है।

ये भी पढ़ेंः SpiceJet पर मंडराया बंद होने का खतरा? सिर्फ 13 विमान बचे, DGCA ने मांगा जवाब

सजा पूरी होने के बाद अमेरिका से निकाले जा सकते हैं निखिल

अदालत ने निखिल गुप्ता को जेल की सजा के बाद निगरानी में रिहाई देने का आदेश नहीं दिया है। सजा पूरी होने के बाद उनके खिलाफ अमेरिका से निर्वासन और देश से बाहर भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

निखिल के वकीलों ने अदालत से कम सजा देने की मांग की थी। अभियोजन पक्ष ने करीब 24 साल की सजा की मांग की थी, जबकि अदालत ने उन्हें 235 महीने यानी 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई।

2023 में रची गई थी पन्नू की हत्या की साजिश

अमेरिकी अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक, साल 2023 में निखिल गुप्ता ने विकास यादव समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। अमेरिकी अभियोजन पक्ष के अनुसार, विकास यादव ने मई 2023 में निखिल गुप्ता को इस काम के लिए भर्ती किया था।

आरोप है कि विकास यादव के कहने पर निखिल ने एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिसे वह आपराधिक गिरोह से जुड़ा समझता था। हालांकि, वह व्यक्ति अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) का मुखबिर था। इस व्यक्ति ने निखिल की मुलाकात एक ऐसे शख्स से कराई, जो वास्तव में DEA का अंडरकवर अधिकारी था और शूटर बनकर बातचीत कर रहा था।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, पन्नू की हत्या के लिए 1 लाख डॉलर देने की बात तय हुई थी। 9 जून 2023 को निखिल गुप्ता और विकास यादव ने अपने एक सहयोगी के जरिए 15 हजार डॉलर नकद एडवांस के तौर पर भी भिजवाए थे। अमेरिकी अभियोजन पक्ष के मुताबिक, निखिल ने पन्नू की गतिविधियों और निजी जानकारी भी अंडरकवर अधिकारी को उपलब्ध कराई थी।

भारत सरकार ने साजिश में शामिल होने के आरोपों को खारिज किया

इस मामले में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत सरकार और कुछ भारतीय अधिकारियों के खिलाफ अमेरिका में अलग से दीवानी मुकदमा भी दायर किया है। पन्नू का आरोप है कि उसकी हत्या की साजिश में भारतीय अधिकारियों की भूमिका थी।

हालांकि, भारत सरकार ने पन्नू की हत्या की साजिश में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। भारत ने पहले भी इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसी गतिविधियां सरकार की नीति के खिलाफ हैं।

वहीं, अमेरिकी मामले में विकास यादव भी आरोपी है, लेकिन वह अभी अमेरिकी हिरासत में नहीं है। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, उसके खिलाफ आरोपपत्र में नाम शामिल है।

ये भी पढेंः भारत के पास 36 नहीं, सिर्फ 32 राफेल! FlightGlobal की रिपोर्ट पर पूर्व एयर मार्शल ने उठाए सवाल, कहा- सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करें

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

पाकिस्तान के मंत्री के भारत पहुंचने पर विपक्ष भड़का, पीएम मोदी के न्योते पर उठे सवाल

पाकिस्तान के मंत्री के भारत पहुंचने पर विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है । पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मलिक गुरुवार को भारत पहुंचे। मई 2025 में…

Spread the love

Continue reading
COP31 में भारत ने उठाए नदी-जल बंटवारे की पुरानी व्यवस्था पर सवाल, पाकिस्तान की चेतावनी के बाद दिया जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर विवाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा में आ गया है। तुर्की के अंताल्या में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन…

Spread the love

Continue reading

One thought on “खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता दोषी, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 19 साल 7 महीने की सजा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान के मंत्री के भारत पहुंचने पर विपक्ष भड़का, पीएम मोदी के न्योते पर उठे सवाल

पाकिस्तान के मंत्री के भारत पहुंचने पर विपक्ष भड़का, पीएम मोदी के न्योते पर उठे सवाल

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से 16 की मौत, 370 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; शराब में मेथनॉल मिलाने का शक, पुलिस जांच में जुटी

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से 16 की मौत, 370 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; शराब में मेथनॉल मिलाने का शक, पुलिस जांच में जुटी

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता दोषी, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 19 साल 7 महीने की सजा

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता दोषी, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 19 साल 7 महीने की सजा

भारत के पास 36 नहीं, सिर्फ 32 राफेल! FlightGlobal की रिपोर्ट पर पूर्व एयर मार्शल ने उठाए सवाल, कहा- सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करें

भारत के पास 36 नहीं, सिर्फ 32 राफेल! FlightGlobal की रिपोर्ट पर पूर्व एयर मार्शल ने उठाए सवाल, कहा- सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करें

SpiceJet पर मंडराया बंद होने का खतरा? सिर्फ 13 विमान बचे, DGCA ने मांगा जवाब

SpiceJet पर मंडराया बंद होने का खतरा? सिर्फ 13 विमान बचे, DGCA ने मांगा जवाब

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की उम्मीद! दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, PM मोदी ने SCO फोरम का किया उद्घाटन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की उम्मीद! दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, PM मोदी ने SCO फोरम का किया उद्घाटन