IPL 2026, DC vs MI: समीर रिजवी की 90 रनों की पारी से दिल्ली की धमाकेदार जीत

IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर इस सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत में समीर रिजवी की तूफानी 90 रन की पारी ने मैच को लगभग एकतरफा बना दिया। उनकी शानदार बल्लेबाजी और रणनीतिक खेल ने दिल्ली को जीत दिलाई। समीर रिजवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई की पारी

मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। ओपनर रोहित शर्मा ने 35 रन, रयान रिकेल्टन ने 9 रन बनाए। तिलक वर्मा डक पर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे बड़ी 51 रन की पारी खेली। नमनधीर ने 28, रदरफर्ड 5, मिचेल सैंटनर 18 और कार्बिन बॉश नाबाद 11 रन बनाए।

दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दिल्ली की पारी

दिल्ली ने लक्ष्य 163 रन का पीछा करते हुए 18.1 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। केएल राहुल ने 1 रन, पथुम निसांका ने 44 रन बनाए। नितिश राणा खाता नहीं खोल पाए।

https://twitter.com/i/status/2040419738178961734

समीर रिजवी ने 51 गेंदों में 90 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 7 चौके शामिल थे। डेविड मिलर ने 18 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाकर दिल्ली की जीत पक्की की। मुंबई की तरफ से दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर और कार्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया।

मुंबई की टीम में बदलाव

हार्दिक पंड्या फिट नहीं होने के कारण सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की। मुंबई ने इस मैच में तीन बदलाव किए – हार्दिक पंड्या की जगह दीपक चाहर, बोल्ट की जगह कार्बिन बॉश और अल्लाह गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर को प्लेइंग 11 में शामिल किया। दिल्ली की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

India Vs Sri Lanka Galle Test Final: गॉल टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है, जबकि…

Spread the love

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर