गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत का मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया है। मृतक की मां ने बेटे की मौत के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं जताईं और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। दूसरी ओर, अखिलेश यादव ने हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
JCB की चपेट में आने से हुई 14 साल के छात्र की मौत
दरअसल, बुधवार को गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान यह हादसा हुआ था। मृतक की पहचान 14 वर्षीय आर्यवर्धन के रूप में हुई है। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। बताया गया कि वह अपनी बहन को स्कूल से लेने जा रहा था। इसी दौरान वह यात्रा में शामिल JCB की चपेट में आ गया।
परिवार का आरोप है कि JCB की टक्कर लगने के बाद छात्र के ऊपर वाहन चढ़ गया। इस हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
‘बेटे की मौत के लिए अखिलेश जिम्मेदार, कार्रवाई हो’
बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपना दर्द बयां किया और न्याय की मांग की। मां ने कहा कि उनका बेटा सड़क पर पड़ा था, लेकिन उसे किसी ने उठाकर अस्पताल नहीं पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि अगर समय रहते बच्चे को अस्पताल पहुंचाकर इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। मां ने रैली और सड़क पर लगे जाम को लेकर भी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि अगर पहले से जानकारी दे दी जाती कि अखिलेश यादव की रैली निकलने वाली है, तो स्कूलों में छुट्टी हो जाती। उनका बेटा जाम में नहीं फंसता और शायद उसकी जान बच जाती। मां ने अखिलेश यादव को बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बहन कर रही थी भाई का इंतजार
मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई उसे स्कूल से लेने आने वाला था। वह उसका इंतजार कर रही थी, लेकिन जब काफी देर तक भाई नहीं पहुंचा तो उसने फोन किया। फोन उसके छोटे भाई ने उठाया और बताया कि भैया का एक्सीडेंट हो गया है।
इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से उन्हें पता चला कि हादसा JCB की वजह से हुआ था। परिवार के मुताबिक, घटना के समय इलाके में काफी जाम लगा हुआ था।
पीड़ित परिवार से मिले CM योगी, सपा पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
VIDEO | Gorakhpur: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath (@myogiadityanath) paid floral tribute to the 14-year-old boy who died in a JCB accident during Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav’s roadshow, and met his family members.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2026
इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “गुंडागर्दी, अराजकता और उद्दंडता… सड़कें चलने के लिए होती हैं, अराजकता फैलाने के लिए नहीं। 14 साल का मासूम बच्चा नाबालिग था और हाईस्कूल में पढ़ता था। वह स्कूल से लौट रहा था। JCB की टक्कर लगने के बाद उसे जानबूझकर वाहन से कुचलकर मार दिया गया। समाजवादी पार्टी के मुखिया के कृत्य और उनके गुंडों का व्यवहार मानवता को शर्मसार कर रहा है। क्या इन लोगों को शर्म नहीं आती?”
VIDEO | Gorakhpur: After meeting the family of the 14-year-old boy who died in a JCB accident during Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav’s roadshow, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath (@myogiadityanath) says, “Hooliganism, lawlessness, and unruly behaviour, roads are meant for travelling, not for creating chaos. The 14-year-old innocent boy was a minor and a high school student. He was returning from school. After being hit by a JCB, he was deliberately run over by a vehicle and killed. The actions of the Samajwadi Party chief and the conduct of his goons are bringing shame upon shame. Aren’t these people ashamed of themselves?…This hooliganism will not be tolerated in Uttar Pradesh…I have just met the victims. The entire family is mourning and is deeply distressed by the death of an innocent 14-year-old boy. I have personally come here to express my condolences. Action will be taken against every goon who has created disorder here and attempted to create an atmosphere of fear and terror.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2026
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह पीड़ित परिवार से मिलकर आए हैं और पूरा परिवार मासूम की मौत से बेहद दुखी है। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने और भय व आतंक का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार का संबंध चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से है। उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा कांड के बाद ब्रिटिश हुकूमत ने 172 क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से उनकी सजा आजीवन कारावास में बदली गई थी। इन क्रांतिकारियों में पीड़ित परिवार के बुजुर्ग भी शामिल थे।
DM दीपक मीणा ने बताया, परिवार को मिलेगी 5 लाख की सहायता
गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 14 वर्षीय आर्यवर्धन की JCB से टक्कर होने के कारण मौत हुई है। घटना को लेकर परिवार और उनसे जुड़े लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि परिजन अपनी शिकायत दे रहे हैं और पुलिस तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर मामले में कार्रवाई करेगी।
DM ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार को तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी की गई है। इस मांग को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: बुलडोजर (JCB) की चपेट में आने से एक किशोर की मौत मामले पर गोरखपुर के DM दीपक मीणा ने बताया, “एक 14 वर्षीय युवक आर्यवर्धन दुखद घटना की चपेट में आ गए। JCB से टक्कर होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवारजन और उनसे जुड़े सभी लोगों के द्वारा जिस तरह से ये घटना हुई है, उसमें कार्रवाई की मांग की गई है। वे सुसंगत धाराओं में अपनी तहरीर दे रहे हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में FIR दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने भी इस बात का संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और तत्काल रूप से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जा रही है। परिवार की यथासंभव हर मदद की जाएगी। एक स्पीड ब्रेकर की भी मांग की गई है। इसे भी संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी…”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2026
SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया, JCB जब्त; मालिक और चालकों की तलाश
गोरखपुर के SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि परिजनों की मांग के अनुरूप मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल संबंधित JCB को पुलिस ने जब्त कर लिया है। JCB के मालिक और चालकों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया, “परिजनों की जो मांग थी उसके अनुरूप इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जो संबंधित JCB है उसे पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है… मालिक और चालकों के पीछे टीमों को लगाया जा रहा है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2026
अखिलेश यादव बोले- हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जांच हो
दूसरी ओर, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहां न कोई रोड शो है और न रैली, जिस पर मुख्यमंत्री दोष मढ़ रहे हैं।
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में मुख्यमंत्री बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है और निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण है।
ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी।
इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है।
इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जाँच हो और सच को उजागर किया जाए।
हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 19, 2026
उन्होंने आगे कहा कि इस हादसे पर सियासत करने से मृतक के शोक संतप्त परिवार के साथ भी अन्याय हो रहा है। हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और सच सामने आना चाहिए। एक बच्चे को खोने का दुख सिर्फ उसका परिवार ही समझ सकता है।
अखिलेश ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों से पीड़ित परिवार से मिलने और उनकी हरसंभव मदद करने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ेंः एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति







